मुख्यमंत्री की बड़ी कार्यवाई, देवास मामले में SDM-नायब तहसीलदार-SDO (पुलिस) निलंबित

देवास पटाखा फैक्ट्री विस्फोट: मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने देवास पटाखा हादसे में शानिवार को SDM-नायब तहसीलदार-SDO (पुलिस) निलंबित कर दिया है। उन्होंने एसडीएम संजीव सक्सेना, नायब तहसीलदार रवि शर्मा और एसडीओ (पुलिस) दीपा मांडवे को निलंबित कर दिया है।

निलंबन की अवधि में सक्सेना और शर्मा को देवास कलेक्टर कार्यालय अटैच किया गया है। जबकि, दीपा को भोपाल स्थित पुलिस मुख्यालय भेजा गया है। शासन की ओर से इनके निलंबन के आदेश भी जारी हो गए हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव का स्पष्ट कहना है कि इस हादसे के किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा।

संभागायुक्त के आदेश के मुताबिक, एसडीएम संजीव सक्सेना और टप्पा चिडावद, तहसील टोंकखुर्द के नायब तहसीलदार रवि शर्मा द्वारा अपने कर्तव्यों के निर्वहन में गंभीर लापरवाही, उदासीनता और अनियमितता बरती गई। इसके कारण यह घटना हुई। उनका यह कृत्य अनुशासनहीनता और कदाचरण की श्रेणी में आता है। इसलिए उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित किया जाता है।

वहीं, गृह विभाग द्वारा जारी आदेश में लिखा है कि 14 मई को देवास की तहसील टोंकखुर्द में पटाखा फैक्ट्री में हुए विस्फोट के कारण कुछ लोगों की मौत हुई और कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। एसडीओ (पुलिस) दीपा मांडवे ने समय-समय पर शासन स्तर से जारी निर्देशों के आधार पर उक्त फैक्ट्री के संचालन का निरीक्षण नहीं किया। उन्होंने वरिष्ठ कार्यालय को प्रतिवेदन भी प्रेषित नहीं किया। यह कृत्य कर्तव्य के प्रति घोर लापरवाही और उदासीन आचरण है। इसलिए उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित किया जाता है।

सीएम डॉ. यादव ने की आर्थिक सहायता की घोषणा

गौरतलब है कि, देवास जिले में 14 मई को पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट हो गया था। इस हादसे में कई लोगों की जान चली गई। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इस हादसे में हुई जनहानि पर शोक व्यक्त किया था। उन्होंने उन्होंने मृतकों के परिजनों के लिए 4-4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता की घोषणा भी की थी। उन्होंने एक ओर प्रदेश के वरिष्ठ अधिकारियों को घटना स्थल जाने के निर्देश दिए थे, तो दूसरी ओर, हादसे की जांच के आदेश भी दे दिए थे। उन्होंने कहा है कि इस घटना के किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

नीमच: नेहा माली से मिले CM मोहन यादव, समस्या सुनकर समाधान का दिया निर्देश,एक लाख रुपए की सहायता देने की घोषणा की

about 2 hours ago

MP में फिर संदिग्ध जहरीले घोल से मौतें: बैतूल में 2 की जान गई, 5 अस्पताल में भर्ती; ढाई महीने में सागर-देवास में 33 मौतें

about 3 hours ago

रीवा के चिल्ड्रेन मेडिकल सेंटर में आग, बेसमेंट में निर्माण कार्य के दौरान मचा हड़कंप, बाल मरीजों को सुरक्षित बाहर निकाला गया

about 4 hours ago

न्यूक्लियर प्लांट के विरोध को जीतू पटवारी का समर्थन, रौक्षौही पहुंचे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष

about 5 hours ago

इंदौर में मीट दुकानों पर नगर निगम की बड़ी कार्रवाई, 4 दुकानें सील, सफाई में लापरवाही पर 15 हजार से ज्यादा जुर्माना

about 5 hours ago

MP में बढ़ते अपराध को लेकर कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, बोले - विदिशा मामले की निष्पक्ष जांच हो...

about 5 hours ago

और पढ़ें

नीमच: नेहा माली से मिले CM मोहन यादव, समस्या सुनकर समाधान का दिया निर्देश,एक लाख रुपए की सहायता देने की घोषणा की
मध्यप्रदेश

भोपाल मास्टर प्लान को लेकर किसानों में आक्रोश, राजधानी की सड़कों पर उतरने की तैयारी में किसान यूनियन
किसान समाचार

भोपाल में लॉन्च होगी भारत की पहली स्वदेशी H5N1 चिकन वैक्सीन, शिवराज सिंह चौहान करेंगे राष्ट्र को समर्पित
किसान समाचार

भोपाल में लॉन्च होगी भारत की पहली स्वदेशी H5N1 चिकन वैक्सीन, शिवराज सिंह चौहान करेंगे राष्ट्र को समर्पित

MP में फिर संदिग्ध जहरीले घोल से मौतें: बैतूल में 2 की जान गई, 5 अस्पताल में भर्ती; ढाई महीने में सागर-देवास में 33 मौतें
मध्यप्रदेश

MP में फिर संदिग्ध जहरीले घोल से मौतें: बैतूल में 2 की जान गई, 5 अस्पताल में भर्ती; ढाई महीने में सागर-देवास में 33 मौतें

जम्मू-कश्मीर में DSP मनोज आर्यन का निधन, संदिग्ध हार्ट अटैक की आशंका
नेशनल न्यूज़