एक्शन में CM मोहन यादव: सीधी कलेक्टर और गुना SP को हटाया, बोले लापरवाह अधिकारियों को फील्ड पोस्टिंग का अधिकार नहीं....

खबर डिजिटल/भोपाल/ मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने रविवार को शासन की कार्यप्रणाली में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों के खिलाफ सख्त रुख अख्तियार किया। सीधी जिले के औचक निरीक्षण के दौरान मिली शिकायतों और प्रशासनिक खामियों के आधार पर मुख्यमंत्री ने सीधी कलेक्टर स्वरोचित सोमवंशी को तत्काल प्रभाव से हटाने के निर्देश दिए। साथ ही, जिला सहकारी बैंक के महाप्रबंधक पी.एस. धनवाल को भी उनके पद से निलंबित कर दिया गया है।

​गुना एसपी पर भी गिरी गाज

​सीधी के साथ-साथ गुना जिले में भी बड़ी कार्रवाई हुई है। तलाशी के दौरान जब्त की गई नगद राशि के हेरफेर मामले में गुना पुलिस अधीक्षक (SP) अंकित सोनी की भूमिका संदिग्ध पाए जाने पर मुख्यमंत्री ने उन्हें भी पद से हटाने के निर्देश दिए। डॉ. यादव ने स्पष्ट किया कि सुशासन की राह में किसी भी प्रकार का भ्रष्टाचार या लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

​काम नहीं तो फील्ड में रहने का अधिकार नहीं

​जनसंवाद के दौरान मुख्यमंत्री ने आमजन और जनप्रतिनिधियों से सीधा फीडबैक लिया। उन्होंने दो टूक शब्दों में कहा कि जो अधिकारी जनता की समस्याओं का त्वरित निराकरण नहीं कर सकते, उन्हें फील्ड पोस्टिंग में रहने का कोई अधिकार नहीं है। मुख्यमंत्री ने निर्माणाधीन कलेक्ट्रेट भवन की धीमी प्रगति पर भी कड़ी नाराजगी जाहिर की और उसे समय सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए।

​संवेदनशीलता और जवाबदेही पर जोर

​मुख्यमंत्री ने सर्किट हाउस में जनप्रतिनिधियों से चर्चा करते हुए दोहराया कि जनकल्याण सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने मैदानी अधिकारियों को संवेदनशीलता और पारदर्शिता के साथ कार्य करने की हिदायत दी। इस दौरान सांसद राजेश मिश्रा और स्थानीय विधायक भी उपस्थित रहे।

https://khabardigital.com/madhya-pradesh/congress-candidate-meenakshi-natarajan-may-go-to-rajya-sabha-from-mp/
शेयर करें:

संबंधित खबरें

नीमच: नेहा माली से मिले CM मोहन यादव, समस्या सुनकर समाधान का दिया निर्देश,एक लाख रुपए की सहायता देने की घोषणा की

about 2 hours ago

MP में फिर संदिग्ध जहरीले घोल से मौतें: बैतूल में 2 की जान गई, 5 अस्पताल में भर्ती; ढाई महीने में सागर-देवास में 33 मौतें

about 3 hours ago

रीवा के चिल्ड्रेन मेडिकल सेंटर में आग, बेसमेंट में निर्माण कार्य के दौरान मचा हड़कंप, बाल मरीजों को सुरक्षित बाहर निकाला गया

about 4 hours ago

न्यूक्लियर प्लांट के विरोध को जीतू पटवारी का समर्थन, रौक्षौही पहुंचे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष

about 5 hours ago

इंदौर में मीट दुकानों पर नगर निगम की बड़ी कार्रवाई, 4 दुकानें सील, सफाई में लापरवाही पर 15 हजार से ज्यादा जुर्माना

about 5 hours ago

MP में बढ़ते अपराध को लेकर कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, बोले - विदिशा मामले की निष्पक्ष जांच हो...

about 5 hours ago

और पढ़ें

नीमच: नेहा माली से मिले CM मोहन यादव, समस्या सुनकर समाधान का दिया निर्देश,एक लाख रुपए की सहायता देने की घोषणा की
मध्यप्रदेश

भोपाल मास्टर प्लान को लेकर किसानों में आक्रोश, राजधानी की सड़कों पर उतरने की तैयारी में किसान यूनियन
किसान समाचार

भोपाल में लॉन्च होगी भारत की पहली स्वदेशी H5N1 चिकन वैक्सीन, शिवराज सिंह चौहान करेंगे राष्ट्र को समर्पित
किसान समाचार

भोपाल में लॉन्च होगी भारत की पहली स्वदेशी H5N1 चिकन वैक्सीन, शिवराज सिंह चौहान करेंगे राष्ट्र को समर्पित

MP में फिर संदिग्ध जहरीले घोल से मौतें: बैतूल में 2 की जान गई, 5 अस्पताल में भर्ती; ढाई महीने में सागर-देवास में 33 मौतें
मध्यप्रदेश

MP में फिर संदिग्ध जहरीले घोल से मौतें: बैतूल में 2 की जान गई, 5 अस्पताल में भर्ती; ढाई महीने में सागर-देवास में 33 मौतें

जम्मू-कश्मीर में DSP मनोज आर्यन का निधन, संदिग्ध हार्ट अटैक की आशंका
नेशनल न्यूज़