मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का बार्सिलोना दौरा: जानिए आज की गतिविधियां..

बार्सिलोना/भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के स्पेन प्रवास का आज तीसरा दिन प्रदेश के वैश्विक निवेश रोडमैप के लिए बेहद महत्वपूर्ण रहने वाला है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव आज बार्सिलोना में यूरोप के प्रमुख समुद्री और लॉजिस्टिक्स हब ‘मर्कारबेना’ का भ्रमण कर मध्यप्रदेश के लॉजिस्टिक्स सेक्टर की संभावनाओं का आकलन करेंगे। इस दौरान यूरोपीय मॉडल से आपूर्ति श्रृंखला प्रबंधन और स्मार्ट लॉजिस्टिक्स के नए आयामों को समझने का अवसर प्राप्त होगा।

इसके बाद ‘इन्वेस्ट इन मध्यप्रदेश’ थीम पर आधारित बार्सिलोना बिजनेस फोरम का आयोजन होगा, जहां मुख्यमंत्री डॉ. यादव स्पेन के उद्योग जगत, कॉरपोरेट समूहों और संस्थागत निवेशकों को मध्यप्रदेश के औद्योगिक विकास, अधोसंरचना परियोजनाओं और वैश्विक साझेदारी मॉडल से अवगत कराएंगे। फोरम में प्रदेश की औद्योगिक नीतियों और प्राथमिक सेक्टर पर भी विशेष चर्चा होगी।

फोरम के बाद मुख्यमंत्री डॉ. यादव विभिन्न उद्योगपतियों और संभावित निवेशकों से वन-टू-वन बैठकों में प्रत्यक्ष संवाद कर प्रदेश में निवेश की संभावनाओं को और अधिक सशक्त करेंगे।

दोपहर बाद मुख्यमंत्री बार्सिलोना के स्मार्ट सिटी एवं नवाचार केंद्रों का दौरा करेंगे। इस दौरान वे शहरी प्रबंधन, हरित प्रौद्योगिकी, डेटा-ड्रिवन सर्विस मॉडल और स्टार्टअप सहयोग जैसे विषयों पर यूरोपीय अनुभवों का अध्ययन करेंगे। मुख्यमंत्री प्रदेश के स्मार्ट सिटी मॉडल के लिए संभावित तकनीकी साझेदारियों पर भी जानकारी जुटाएंगे।

कार्यक्रम का समापन ‘प्रवासी एवं फ्रेंड्स ऑफ मध्यप्रदेश’ समारोह के साथ होगा, जहां मुख्यमंत्री डॉ. यादव यूरोप में बसे प्रवासी भारतीयों, व्यवसायियों और सांस्कृतिक प्रतिनिधियों से आत्मीय संवाद कर प्रदेश के विकास विजन में उनकी भागीदारी सुनिश्चित करेंगे।

शेयर करें:

टैग्स

संबंधित खबरें

नीमच: नेहा माली से मिले CM मोहन यादव, समस्या सुनकर समाधान का दिया निर्देश,एक लाख रुपए की सहायता देने की घोषणा की

about 2 hours ago

MP में फिर संदिग्ध जहरीले घोल से मौतें: बैतूल में 2 की जान गई, 5 अस्पताल में भर्ती; ढाई महीने में सागर-देवास में 33 मौतें

about 3 hours ago

रीवा के चिल्ड्रेन मेडिकल सेंटर में आग, बेसमेंट में निर्माण कार्य के दौरान मचा हड़कंप, बाल मरीजों को सुरक्षित बाहर निकाला गया

about 4 hours ago

न्यूक्लियर प्लांट के विरोध को जीतू पटवारी का समर्थन, रौक्षौही पहुंचे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष

about 5 hours ago

इंदौर में मीट दुकानों पर नगर निगम की बड़ी कार्रवाई, 4 दुकानें सील, सफाई में लापरवाही पर 15 हजार से ज्यादा जुर्माना

about 5 hours ago

MP में बढ़ते अपराध को लेकर कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, बोले - विदिशा मामले की निष्पक्ष जांच हो...

about 5 hours ago

और पढ़ें

नीमच: नेहा माली से मिले CM मोहन यादव, समस्या सुनकर समाधान का दिया निर्देश,एक लाख रुपए की सहायता देने की घोषणा की
मध्यप्रदेश

भोपाल मास्टर प्लान को लेकर किसानों में आक्रोश, राजधानी की सड़कों पर उतरने की तैयारी में किसान यूनियन
किसान समाचार

भोपाल में लॉन्च होगी भारत की पहली स्वदेशी H5N1 चिकन वैक्सीन, शिवराज सिंह चौहान करेंगे राष्ट्र को समर्पित
किसान समाचार

भोपाल में लॉन्च होगी भारत की पहली स्वदेशी H5N1 चिकन वैक्सीन, शिवराज सिंह चौहान करेंगे राष्ट्र को समर्पित

MP में फिर संदिग्ध जहरीले घोल से मौतें: बैतूल में 2 की जान गई, 5 अस्पताल में भर्ती; ढाई महीने में सागर-देवास में 33 मौतें
मध्यप्रदेश

MP में फिर संदिग्ध जहरीले घोल से मौतें: बैतूल में 2 की जान गई, 5 अस्पताल में भर्ती; ढाई महीने में सागर-देवास में 33 मौतें

जम्मू-कश्मीर में DSP मनोज आर्यन का निधन, संदिग्ध हार्ट अटैक की आशंका
नेशनल न्यूज़