CM Mohan Yadav Dhar: सीएम मोहन भोजशाला में करेंगे पूजा-अर्चना, आमसभा और श्रमदान करेंगे मुख्यमंत्री

भोपाल। मध्य प्रदेश के सीएम मोहन सोमवार को धार जिले के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान उनका कार्यक्रम धार्मिक, विकास और जनसंपर्क गतिविधियों पर केंद्रित रहेगा। मुख्यमंत्री ऐतिहासिक भोजशाला में मां वाग्देवी के दर्शन-पूजन करेंगे, मोतीबाग चौक पर आमसभा को संबोधित करेंगे और देवी सागर तालाब में श्रमदान कर जल संरक्षण का संदेश देंगे।

भोजशाला में करेंगे मां वाग्देवी का पूजन

मुख्यमंत्री का हेलीकॉप्टर दोपहर में धार के डीआरपी लाइन हेलीपैड पर उतरेगा। इसके बाद वे ऐतिहासिक भोजशाला पहुंचकर मां वाग्देवी के दर्शन और पूजन करेंगे। यहां आयोजित कार्यक्रम में भाजपा पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है।

सीएम का मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम

  • 11:35 AM - भोपाल से धार रवाना
  • 12:30 PM - डीआरपी लाइन हेलीपैड पहुंचेंगे
  • 12:45 PM - भोजशाला में मां वाग्देवी के दर्शन-पूजन
  • 01:20 PM - मोतीबाग चौक पर आमसभा व लोकार्पण कार्यक्रम
  • 02:30 PM - देवी सागर तालाब में श्रमदान, जल संरक्षण का संदेश
  • 03:00 PM - धार से इंदौर रवाना होंगे।

मोतीबाग चौक पर विकास कार्यों की सौगात

भोजशाला कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री मोतीबाग चौक पहुंचेंगे। यहां वे विभिन्न विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और भूमिपूजन करेंगे। साथ ही शासन की योजनाओं के हितग्राहियों को लाभ वितरण भी किया जाएगा। आमसभा में मुख्यमंत्री सरकार की योजनाओं और विकास कार्यों को लेकर जनता को संबोधित करेंगे।

जल संरक्षण का देंगे संदेश

दोपहर बाद मुख्यमंत्री देवी सागर तालाब पहुंचेंगे, जहां 'जल गंगा संवर्धन अभियान' और गंगा दशहरा कार्यक्रम के तहत श्रमदान करेंगे। इस दौरान वे जल स्रोतों के संरक्षण और जल बचाने के प्रति जनजागरूकता का संदेश भी देंगे।

सुरक्षा व्यवस्था के बीच रहेगा दौरा

मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर प्रशासन और पुलिस ने व्यापक सुरक्षा इंतजाम किए हैं। शहर के कई मार्गों पर ट्रैफिक डायवर्जन लागू किया गया है, जबकि कुछ क्षेत्रों को अस्थायी रूप से नो-व्हीकल जोन घोषित किया गया है। भारी और मध्यम वाहनों के प्रवेश पर भी प्रतिबंध लगाया गया है। प्रशासन ने नागरिकों से वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करने और यातायात नियमों का पालन करने की अपील की है।

ये खबर भी पढ़ें..

https://khabardigital.com/india/bhojshala-vagdevi-temple-mp-high-court-verdict-dhar/
शेयर करें:

संबंधित खबरें

नीमच: नेहा माली से मिले CM मोहन यादव, समस्या सुनकर समाधान का दिया निर्देश,एक लाख रुपए की सहायता देने की घोषणा की

about 2 hours ago

MP में फिर संदिग्ध जहरीले घोल से मौतें: बैतूल में 2 की जान गई, 5 अस्पताल में भर्ती; ढाई महीने में सागर-देवास में 33 मौतें

about 4 hours ago

रीवा के चिल्ड्रेन मेडिकल सेंटर में आग, बेसमेंट में निर्माण कार्य के दौरान मचा हड़कंप, बाल मरीजों को सुरक्षित बाहर निकाला गया

about 4 hours ago

न्यूक्लियर प्लांट के विरोध को जीतू पटवारी का समर्थन, रौक्षौही पहुंचे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष

about 5 hours ago

इंदौर में मीट दुकानों पर नगर निगम की बड़ी कार्रवाई, 4 दुकानें सील, सफाई में लापरवाही पर 15 हजार से ज्यादा जुर्माना

about 5 hours ago

MP में बढ़ते अपराध को लेकर कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, बोले - विदिशा मामले की निष्पक्ष जांच हो...

about 5 hours ago

और पढ़ें

नीमच: नेहा माली से मिले CM मोहन यादव, समस्या सुनकर समाधान का दिया निर्देश,एक लाख रुपए की सहायता देने की घोषणा की
मध्यप्रदेश

भोपाल मास्टर प्लान को लेकर किसानों में आक्रोश, राजधानी की सड़कों पर उतरने की तैयारी में किसान यूनियन
किसान समाचार

भोपाल में लॉन्च होगी भारत की पहली स्वदेशी H5N1 चिकन वैक्सीन, शिवराज सिंह चौहान करेंगे राष्ट्र को समर्पित
किसान समाचार

भोपाल में लॉन्च होगी भारत की पहली स्वदेशी H5N1 चिकन वैक्सीन, शिवराज सिंह चौहान करेंगे राष्ट्र को समर्पित

MP में फिर संदिग्ध जहरीले घोल से मौतें: बैतूल में 2 की जान गई, 5 अस्पताल में भर्ती; ढाई महीने में सागर-देवास में 33 मौतें
मध्यप्रदेश

MP में फिर संदिग्ध जहरीले घोल से मौतें: बैतूल में 2 की जान गई, 5 अस्पताल में भर्ती; ढाई महीने में सागर-देवास में 33 मौतें

जम्मू-कश्मीर में DSP मनोज आर्यन का निधन, संदिग्ध हार्ट अटैक की आशंका
नेशनल न्यूज़