CM Mohan Yadav Nepanagar : नेपानगर में सीएम मोहन यादव ने दी 363 करोड़ की सौगात

CM Mohan Yadav Nepanagar : मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने आज नेपानगर पहुंचकर क्षेत्र को विकास की बड़ी सौगात दी। मुख्यमंत्री ने करीब 363 करोड़ रुपये के विभिन्न विकास कार्यों की घोषणा की। इस दौरान ऐतिहासिक असीरगढ़ किले को पर्यटन के रूप में विकसित करने के लिए रोपवे निर्माण की स्वीकृति भी दी। साथ ही शिक्षा के क्षेत्र में दो सांदीपनी स्कूल और औद्योगिक विकास को बढ़ावा देने के लिए बिजनेस मीट आयोजित करने की भी मंजूरी दी। वहीं इस दौरान मुख्यमंत्री ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर भी तंज कसा।

नेपानगर को 363 करोड़ की सौगात

नेपानगर में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने क्षेत्र के विकास को नई गति देने के उद्देश्य से करीब 363 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की घोषणा की। मुख्यमंत्री ने कहा कि ऐतिहासिक असीरगढ़ किले को पर्यटन की दृष्टि से विकसित किया जाएगा, जिसके लिए यहां रोपवे सुविधा की स्वीकृति दी गई है। इससे पर्यटकों को किले तक पहुंचने में सुविधा मिलेगी और पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा।

शिक्षा और व्यापार को सौगात

इसके साथ ही शिक्षा के क्षेत्र को मजबूत बनाने के लिए दो सांदीपनी स्कूल खोलने की भी घोषणा की गई। वहीं औद्योगिक और व्यापारिक गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए क्षेत्र में बिजनेस मीट आयोजित करने की स्वीकृति भी प्रदान की गई।

राहुल गांधी पर कसा तंज

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने कांग्रेस और राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि जब-जब देश में आपातकाल या संकट की स्थिति आती है, तब राहुल गांधी देश छोड़कर बाहर चले जाते हैं। उन्होंने कहा कि जब तक राहुल गांधी कांग्रेस में रहेंगे, तब तक भारतीय जनता पार्टी और मजबूत होती रहेगी। मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि कांग्रेस को अब सत्ता में वापसी के लिए लंबा इंतजार करना पड़ेगा, और फिलहाल कांग्रेस के नेता भाजपा से कम और अपने ही नेतृत्व से ज्यादा परेशान नजर आ रहे हैं।

जनता में दिखी विधायक से नाराजगी

वही कार्यक्रम के दौरान कम संख्या में जनता पहुंची जिसका प्रमुख कारण क्षेत्रीय विधायक रही जनता क्षेत्रीय विधायक से काफी नाराज है क्योंकि जनता के बीच नहीं पहुंचती विधायक मंजू दादू तो वही छोटा सा टेंट लगाकर बैठने की व्यवस्था की गई और जनता धूप में कड़ी नजर आई तो वही कुर्सियां गाड़ी की गाड़ी में ही रही।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

नीमच: नेहा माली से मिले CM मोहन यादव, समस्या सुनकर समाधान का दिया निर्देश,एक लाख रुपए की सहायता देने की घोषणा की

about 2 hours ago

MP में फिर संदिग्ध जहरीले घोल से मौतें: बैतूल में 2 की जान गई, 5 अस्पताल में भर्ती; ढाई महीने में सागर-देवास में 33 मौतें

about 4 hours ago

रीवा के चिल्ड्रेन मेडिकल सेंटर में आग, बेसमेंट में निर्माण कार्य के दौरान मचा हड़कंप, बाल मरीजों को सुरक्षित बाहर निकाला गया

about 4 hours ago

न्यूक्लियर प्लांट के विरोध को जीतू पटवारी का समर्थन, रौक्षौही पहुंचे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष

about 5 hours ago

इंदौर में मीट दुकानों पर नगर निगम की बड़ी कार्रवाई, 4 दुकानें सील, सफाई में लापरवाही पर 15 हजार से ज्यादा जुर्माना

about 5 hours ago

MP में बढ़ते अपराध को लेकर कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, बोले - विदिशा मामले की निष्पक्ष जांच हो...

about 5 hours ago

और पढ़ें

नीमच: नेहा माली से मिले CM मोहन यादव, समस्या सुनकर समाधान का दिया निर्देश,एक लाख रुपए की सहायता देने की घोषणा की
मध्यप्रदेश

भोपाल मास्टर प्लान को लेकर किसानों में आक्रोश, राजधानी की सड़कों पर उतरने की तैयारी में किसान यूनियन
किसान समाचार

भोपाल में लॉन्च होगी भारत की पहली स्वदेशी H5N1 चिकन वैक्सीन, शिवराज सिंह चौहान करेंगे राष्ट्र को समर्पित
किसान समाचार

भोपाल में लॉन्च होगी भारत की पहली स्वदेशी H5N1 चिकन वैक्सीन, शिवराज सिंह चौहान करेंगे राष्ट्र को समर्पित

MP में फिर संदिग्ध जहरीले घोल से मौतें: बैतूल में 2 की जान गई, 5 अस्पताल में भर्ती; ढाई महीने में सागर-देवास में 33 मौतें
मध्यप्रदेश

MP में फिर संदिग्ध जहरीले घोल से मौतें: बैतूल में 2 की जान गई, 5 अस्पताल में भर्ती; ढाई महीने में सागर-देवास में 33 मौतें

जम्मू-कश्मीर में DSP मनोज आर्यन का निधन, संदिग्ध हार्ट अटैक की आशंका
नेशनल न्यूज़