CM Mohan Yadav Guwahati Visit: असम में राष्ट्रीय वस्त्र मंत्रियों के सम्मेलन में सीएम मोहन होंगे शामिल

भोपाल/खबर डिजिटल/CM Mohan Yadav Guwahati Visit: मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव 8 जनवरी 2026 को गुवाहाटी, असम के दौरे पर रहेंगे। यहां मुख्यमंत्री गुवाहाटी में आयोजित राष्ट्रीय वस्त्र मंत्रियों के सम्मेलन (National Textile Ministers Conference) में सहभागिता करेंगे। साथ ही असम राज्य के साथ वन्य जीवों (Wildlife Exchange Discussion) के आदान-प्रदान पर भी चर्चा होगी।

CM Mohan Yadav ने बताया कि मध्यप्रदेश और असम राज्य के बीच पूर्व में वन्यजीवों के आदान-प्रदान पर सार्थक विचार-विमर्श हुआ था। इसमें मध्यप्रदेश में विलुप्त जंगली भैंसों के पुनर्स्थापना और गैंडों को मध्यप्रदेश लाने की सहमति बनी थी। साथ ही मुख्य वन्यजीव अभिरक्षण असम की मांग पर बाघ और मगरमच्छ मध्यप्रदेश से असम राज्य को स्थानांतरित करने की सहमति हुई थी। इस संदर्भ में केन्द्र सरकार को दोनों राज्यों ने अपने प्रस्ताव भी भेजें हैं। शीघ्र ही असम राज्य के साथ ईको-टूरिज्म, वन्यजीव पर्यटन की दिशा में सहयोग और साझेदारी बढ़ेगी। इस संदर्भ में 8 जनवरी को असम के मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्वा सरमा के साथ चर्चा होगी।

वस्त्र उत्पादन और राज्यों के बीच सहयोगात्मक मॉडल पर होगा विचार-विमर्श

गुवाहाटी में आयोजित राष्ट्रीय वस्त्र सम्मेलन में केंद्रीय वस्त्र मंत्री गिरिराज सिंह और असम के मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्वा सरमा भी उपस्थित रहेंगे। सम्मेलन में कपड़ा उद्योग में निवेश को प्रोत्साहन, रोजगार सृजन, नवाचार, कौशल विकास, आधुनिक मांग के अनुसार वस्त्र उत्पादन और राज्यों के बीच सहयोगात्मक मॉडल पर भी विचार-विमर्श होगा।

सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य देश के वस्त्र उद्योगों के समग्र विकास और विस्तार को गति देना है। इसमें पारम्परिक हथकरघा और हस्तशिल्प से लेकर आधुनिक टेक्सटाइल, रेडीमेड गारमेंट्स, तकनीकी वस्त्र (टेक्निकल टेक्सटाइल) और निर्यात संभावनाओं पर गहन मंथन किया जाएगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव सम्मेलन के दौरान मध्यप्रदेश की वस्त्र उद्योग नीति, उद्योग अनुकूल वातावरण, निवेश अवसरों तथा राज्य में उपलब्ध संसाधनों को राष्ट्रीय मंच पर प्रस्तुत करेंगे। सम्मेलन में राज्यों के बीच परस्पर अनुभवों का आदान-प्रदान होगा और वस्त्र क्षेत्र में नई साझेदारियों का मार्ग भी प्रशस्त होगा।

यह सम्मेलन ‘मेक इन इंडिया - मेक फॉर इंडिया’ और ‘वोकल फॉर लोकल’ जैसी राष्ट्रीय नवाचारी पहलों को और मजबूती देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, जिससे देश का वस्त्र उद्योग वैश्विक स्तर पर और अधिक प्रतिस्पर्धी बन सकेगा।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

नीमच: नेहा माली से मिले CM मोहन यादव, समस्या सुनकर समाधान का दिया निर्देश,एक लाख रुपए की सहायता देने की घोषणा की

about 2 hours ago

MP में फिर संदिग्ध जहरीले घोल से मौतें: बैतूल में 2 की जान गई, 5 अस्पताल में भर्ती; ढाई महीने में सागर-देवास में 33 मौतें

about 3 hours ago

रीवा के चिल्ड्रेन मेडिकल सेंटर में आग, बेसमेंट में निर्माण कार्य के दौरान मचा हड़कंप, बाल मरीजों को सुरक्षित बाहर निकाला गया

about 4 hours ago

न्यूक्लियर प्लांट के विरोध को जीतू पटवारी का समर्थन, रौक्षौही पहुंचे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष

about 5 hours ago

इंदौर में मीट दुकानों पर नगर निगम की बड़ी कार्रवाई, 4 दुकानें सील, सफाई में लापरवाही पर 15 हजार से ज्यादा जुर्माना

about 5 hours ago

MP में बढ़ते अपराध को लेकर कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, बोले - विदिशा मामले की निष्पक्ष जांच हो...

about 5 hours ago

और पढ़ें

नीमच: नेहा माली से मिले CM मोहन यादव, समस्या सुनकर समाधान का दिया निर्देश,एक लाख रुपए की सहायता देने की घोषणा की
मध्यप्रदेश

भोपाल मास्टर प्लान को लेकर किसानों में आक्रोश, राजधानी की सड़कों पर उतरने की तैयारी में किसान यूनियन
किसान समाचार

भोपाल में लॉन्च होगी भारत की पहली स्वदेशी H5N1 चिकन वैक्सीन, शिवराज सिंह चौहान करेंगे राष्ट्र को समर्पित
किसान समाचार

भोपाल में लॉन्च होगी भारत की पहली स्वदेशी H5N1 चिकन वैक्सीन, शिवराज सिंह चौहान करेंगे राष्ट्र को समर्पित

MP में फिर संदिग्ध जहरीले घोल से मौतें: बैतूल में 2 की जान गई, 5 अस्पताल में भर्ती; ढाई महीने में सागर-देवास में 33 मौतें
मध्यप्रदेश

MP में फिर संदिग्ध जहरीले घोल से मौतें: बैतूल में 2 की जान गई, 5 अस्पताल में भर्ती; ढाई महीने में सागर-देवास में 33 मौतें

जम्मू-कश्मीर में DSP मनोज आर्यन का निधन, संदिग्ध हार्ट अटैक की आशंका
नेशनल न्यूज़