संवेदनशीलता की मिसाल बने मुख्यमंत्री मोहन यादव, बिहार दौरे से लौटते ही CM ने इंदौर की बेटी से वीडियो कॉल पर लिया हालचाल

भोपाल/ खबर डिजिटल/ मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अपनी संवेदनशीलता का परिचय देते हुए शुक्रवार को मुख्यमंत्री निवास से इंदौर में कुमारी संस्कृति वर्मा से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से बात कर उसके स्वास्थ्य की जानकारी ली।

मुख्यमंत्री ने संस्कृति को स्वस्थ होकर लौटने पर बधाई देते हुए कहा कि तुम्हारे चेहरे की मुस्कान से तो हमारी दीपावली आज ही मन गई। मुख्यमंत्री ने संस्कृति से कहा कि अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखो और पढ़ाई भी जारी रखो। सरकार सभी प्रकार की मदद करेगी।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने संस्कृति और उसके परिजन को धनतेरस, रूपचौदस और दीपावली की शुभकामनाएं दीं और कहा कि समय खराब था, पर संकट का समय अब पूरी तरह टल गया है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की संवेदनशीलता और मानवीयता एक बेटी के जीवन में नया सवेरा लेकर आई है।

https://khabardigital.com/madhya-pradesh/kailash-vijayvargiya-supporter-builder-murder-in-indore/

बेटी संस्कृति ने बताया कि वह खूब पढ़-लिखकर सीए बनना चाहती है और इसलिए वह कॉमर्स प्लस एप्लाईड मैथ्स लेकर पढ़ाई कर रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि अगली बार इंदौर प्रवास के दौरान वे संस्कृति से मिलने जाएंगे। संस्कृति वर्मा से चर्चा के दौरान इंदौर में कलेक्टर शिवम वर्मा सहित अन्य अधिकारी भी मौजूद थे।

उल्लेखनीय है कि इंदौर के संगम नगर निवासी 17 वर्षीय बेटी कुमारी संस्कृति पुत्री अशोक वर्मा एक अप्रत्याशित दुर्घटना के कारण 15 सितंबर 2025 को एयरपोर्ट रोड इंदौर पर सड़क दुर्घटना का शिकार हो गई थी। इससे उसके शरीर के बाएं बांह एवं अन्य जगह गंभीर चोटें आई थीं। यह चोटें इतनी गंभीर थी कि उसके जीवन पर भी संकट में आ गया था।

इंदौर में उसे चिकित्सकों की टीम द्वारा श्रेष्ठ उपचार दिया गया, किंतु उसकी गंभीर चोटों की जटिलता को देखते हुए चिकित्सकों के दल ने यह निर्णय लिया कि उसे शल्य चिकित्सा के लिए बॉम्बे हॉस्पिटल, मुंबई भेजना अनिवार्य है।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने त्वरित निर्णय लेते हुए कलेक्टर इंदौर को संस्कृति को एयर एंबुलेंस से एयरलिफ्ट कर शासन के व्यय पर तुरंत बॉम्बे हॉस्पिटल मुंबई शिफ्ट कराने के निर्देश दिए। कलेक्टर श्री शिवम वर्मा ने निर्देश का पालन किया और संस्कृति को मुम्बई पहुंचाया गया, जहां उसके बायीं बांह एवं हाथ को बचाने के लिए सर्जरी की गई, फॉलोअप के साथ संस्कृति को फिजियोथैरेपी की सलाह के साथ उसे शुक्रवार को छुट्टी दे दी गई।

https://khabardigital.com/madhya-pradesh/mohan-yadav-gives-big-gift-to-farmers-on-dhanteras-festival/

मध्यप्रदेश सरकार द्वारा उसके इलाज पर लगभग 30 लाख रुपए का व्यय किया गया। इंदौर की कक्षा 12वीं में पढ़ने वाली इस होनहार बेटी के जीवन में भी उजाला लाने के लिए सरकार और जिला प्रशासन ने अथक प्रयास किया और यह प्रयास रंग लाया। संस्कृति अब पुनः अपने सामान्य जीवन की ओर लौट रही है। उसके जीवन में भी आशा के सारे रंग सरकार की मदद से पुनः जाग रहे हैं।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

नीमच: नेहा माली से मिले CM मोहन यादव, समस्या सुनकर समाधान का दिया निर्देश,एक लाख रुपए की सहायता देने की घोषणा की

about 2 hours ago

MP में फिर संदिग्ध जहरीले घोल से मौतें: बैतूल में 2 की जान गई, 5 अस्पताल में भर्ती; ढाई महीने में सागर-देवास में 33 मौतें

about 3 hours ago

रीवा के चिल्ड्रेन मेडिकल सेंटर में आग, बेसमेंट में निर्माण कार्य के दौरान मचा हड़कंप, बाल मरीजों को सुरक्षित बाहर निकाला गया

about 4 hours ago

न्यूक्लियर प्लांट के विरोध को जीतू पटवारी का समर्थन, रौक्षौही पहुंचे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष

about 5 hours ago

इंदौर में मीट दुकानों पर नगर निगम की बड़ी कार्रवाई, 4 दुकानें सील, सफाई में लापरवाही पर 15 हजार से ज्यादा जुर्माना

about 5 hours ago

MP में बढ़ते अपराध को लेकर कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, बोले - विदिशा मामले की निष्पक्ष जांच हो...

about 5 hours ago

और पढ़ें

नीमच: नेहा माली से मिले CM मोहन यादव, समस्या सुनकर समाधान का दिया निर्देश,एक लाख रुपए की सहायता देने की घोषणा की
मध्यप्रदेश

भोपाल मास्टर प्लान को लेकर किसानों में आक्रोश, राजधानी की सड़कों पर उतरने की तैयारी में किसान यूनियन
किसान समाचार

भोपाल में लॉन्च होगी भारत की पहली स्वदेशी H5N1 चिकन वैक्सीन, शिवराज सिंह चौहान करेंगे राष्ट्र को समर्पित
किसान समाचार

भोपाल में लॉन्च होगी भारत की पहली स्वदेशी H5N1 चिकन वैक्सीन, शिवराज सिंह चौहान करेंगे राष्ट्र को समर्पित

MP में फिर संदिग्ध जहरीले घोल से मौतें: बैतूल में 2 की जान गई, 5 अस्पताल में भर्ती; ढाई महीने में सागर-देवास में 33 मौतें
मध्यप्रदेश

MP में फिर संदिग्ध जहरीले घोल से मौतें: बैतूल में 2 की जान गई, 5 अस्पताल में भर्ती; ढाई महीने में सागर-देवास में 33 मौतें

जम्मू-कश्मीर में DSP मनोज आर्यन का निधन, संदिग्ध हार्ट अटैक की आशंका
नेशनल न्यूज़