CM Mohan: जेल में बंद कैदियों को लेकर सीएम डॉ. मोहन यादव का ऐलान... जन्माष्टमी पर मिला तोहफा

सुनील बंशीवाल
सुनील बंशीवाल

न्यूज एडिटर, खबर डिजिटल

CM Mohan: जेल में बंद कैदियों को लेकर सीएम डॉ. मोहन यादव का ऐलान... जन्माष्टमी पर मिला तोहफा

भोपाल/सुनील बंशीवाल/खबर डिजिटल/ जन्माष्टमी के अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने केंद्रीय जेल भोपाल में आयोजित कार्यक्रम के दौरान बंदियों के लिए कई महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं। मुख्यमंत्री ने पात्र बंदियों को नियमों के तहत उनकी सजा में एक महीने की छूट देने का ऐलान किया। इसके साथ ही महिला बंदियों के लिए भी खुली जेल की व्यवस्था विकसित करने की बात कही। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि प्रदेश में खुली जेलों की संख्या बढ़ाने पर सरकार काम कर रही है। अभी पुरुष बंदियों के लिए खुली जेल का प्रावधान है, लेकिन अब महिला बंदियों के लिए भी इसी तरह की व्यवस्था शुरू करने के लिए आवश्यक प्रावधान किए जाएंगे।

केंद्रीय जेल में जल्द शुरू होगा मानसिक स्वास्थ्य केंद्र
मुख्यमंत्री ने कहा कि जेल में बंद लोगों के मानसिक स्वास्थ्य को लेकर भी सरकार गंभीर है। केंद्रीय जेल भोपाल में जल्द ही मानसिक स्वास्थ्य केंद्र शुरू किया जाएगा, जहां बंदियों को आवश्यक मानसिक स्वास्थ्य संबंधी सेवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।
जन्माष्टमी समारोह के दौरान मुख्यमंत्री ने गौमाताओं को गुड़-रोटी खिलाई और भगवान श्रीकृष्ण का रूप धारण करने वाले बच्चों से स्नेहपूर्वक मुलाकात की। कार्यक्रम में बंदियों ने भगवान श्रीकृष्ण के जीवन पर आधारित लघु नाटिका का मंचन किया, जिसकी मुख्यमंत्री ने सराहना की।

बिजली बिल नहीं भरा तो नगर पालिका का कनेक्शन कटा, मोबाइल की टॉर्च से काम करते दिखे कर्मचारी

जेलों में सुविधाएं बढ़ाने पर सरकार का जोर
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने जेल विभाग में हाल में की गई पदोन्नतियों और बंदियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए किए जा रहे कार्यों की जानकारी भी दी। प्रदेश की जेलों में नए बैरकों का निर्माण, नए जेल कानून को लागू करने की प्रक्रिया, बंदियों को विभिन्न शिल्पों का प्रशिक्षण, आयुष्मान कार्ड उपलब्ध कराने और योग एवं ध्यान जैसी गतिविधियों को बढ़ावा देने की दिशा में काम किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि नए पदों के सृजन और कर्मचारियों की पदोन्नति से जेल विभाग का कामकाज अधिक प्रभावी और सुचारु तरीके से संचालित किया जा सकेगा।

अधिकारियों-कर्मचारियों को किया सम्मानित
कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने जेल विभाग के छह अधिकारियों और कर्मचारियों को उनके साहसिक एवं उल्लेखनीय कार्यों के लिए सम्मानित और पुरस्कृत किया। जेल महानिदेशक वरुण कपूर ने विभाग की गतिविधियों और जेलों में किए जा रहे सुधार कार्यों की जानकारी दी। जिस पर मुख्यमंत्री ने अपनी प्रसन्नता जाहिर की।

जेल डीजी ने दी जानकारी
जेल महानिदेशक वरुण कपूर ने बताया कि भोपाल केंद्रीय जेल में मानसिक स्वास्थ्य केंद्र शुरू करने की तैयारियां की जा रही हैं। प्रदेश की जेलों में योग, पार्थिव शिवलिंग निर्माण और अन्य रचनात्मक गतिविधियों के माध्यम से बंदियों को सकारात्मक दिशा देने के प्रयास किए जा रहे हैं। इसके अलावा जेल कर्मचारियों के लिए नए स्टाफ क्वार्टर भी बनाए जा रहे हैं।

कार्यक्रम में खेल एवं युवक कल्याण तथा सहकारिता मंत्री विश्वास सारंग और जेल विभाग के प्रमुख सचिव मुकेश चंद्र गुप्ता सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

Hanuman Ansh: 2 करोड़ के बजट में बनी ‘हनुमान अंश’…. बॉक्स ऑफिस पर ऐसे किया कमाल

शेयर करें:

संबंधित खबरें

नीमच: नेहा माली से मिले CM मोहन यादव, समस्या सुनकर समाधान का दिया निर्देश,एक लाख रुपए की सहायता देने की घोषणा की

about 2 hours ago

MP में फिर संदिग्ध जहरीले घोल से मौतें: बैतूल में 2 की जान गई, 5 अस्पताल में भर्ती; ढाई महीने में सागर-देवास में 33 मौतें

about 4 hours ago

रीवा के चिल्ड्रेन मेडिकल सेंटर में आग, बेसमेंट में निर्माण कार्य के दौरान मचा हड़कंप, बाल मरीजों को सुरक्षित बाहर निकाला गया

about 4 hours ago

न्यूक्लियर प्लांट के विरोध को जीतू पटवारी का समर्थन, रौक्षौही पहुंचे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष

about 5 hours ago

इंदौर में मीट दुकानों पर नगर निगम की बड़ी कार्रवाई, 4 दुकानें सील, सफाई में लापरवाही पर 15 हजार से ज्यादा जुर्माना

about 5 hours ago

MP में बढ़ते अपराध को लेकर कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, बोले - विदिशा मामले की निष्पक्ष जांच हो...

about 5 hours ago

और पढ़ें

नीमच: नेहा माली से मिले CM मोहन यादव, समस्या सुनकर समाधान का दिया निर्देश,एक लाख रुपए की सहायता देने की घोषणा की
मध्यप्रदेश

नीमच: नेहा माली से मिले CM मोहन यादव, समस्या सुनकर समाधान का दिया निर्देश,एक लाख रुपए की सहायता देने की घोषणा की

भोपाल मास्टर प्लान को लेकर किसानों में आक्रोश, राजधानी की सड़कों पर उतरने की तैयारी में किसान यूनियन
किसान समाचार

भोपाल मास्टर प्लान को लेकर किसानों में आक्रोश, राजधानी की सड़कों पर उतरने की तैयारी में किसान यूनियन

भोपाल में लॉन्च होगी भारत की पहली स्वदेशी H5N1 चिकन वैक्सीन, शिवराज सिंह चौहान करेंगे राष्ट्र को समर्पित
किसान समाचार

भोपाल में लॉन्च होगी भारत की पहली स्वदेशी H5N1 चिकन वैक्सीन, शिवराज सिंह चौहान करेंगे राष्ट्र को समर्पित

MP में फिर संदिग्ध जहरीले घोल से मौतें: बैतूल में 2 की जान गई, 5 अस्पताल में भर्ती; ढाई महीने में सागर-देवास में 33 मौतें
मध्यप्रदेश

MP में फिर संदिग्ध जहरीले घोल से मौतें: बैतूल में 2 की जान गई, 5 अस्पताल में भर्ती; ढाई महीने में सागर-देवास में 33 मौतें

जम्मू-कश्मीर में DSP मनोज आर्यन का निधन, संदिग्ध हार्ट अटैक की आशंका
नेशनल न्यूज़