CM मोहन यादव बोले- कांग्रेस का वो जमाना गया जब बहनों की डोली पर डकैत डाका डालते थे

CM Mohan Yadav Congress Statement: लाड़ली बहनों के कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि यह समय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का है। उनके नेतृत्व में भारत की शक्ति बढ़ी है, मान-सम्मान बढ़ा है। आज दुनिया में भारत को बहुत सम्मान से देखा जा रहा है। भिंड का जवान एक तरफ सीमा पर जान की बाजी लगाता है, तो दूसरी तरफ किसान खेत में मेहनत करके अपनी पहचान बनाता है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का वो जमाना गया, जब बहनों की डोली पर डकैत डाका डाला करते थे।

आज हमारी बहन-बेटियां निर्भीकता से स्कूल-कॉलेज जा रही हैं, ये बदलते दौर का प्रदेश है। हमारी बहनें सभी क्षेत्रों में समान रूप से आगे बढ़ रही हैं। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी बेशर्मी से बोलते हैं कि लाड़ली बहनों को पैसे मत दो, वो इन रुपयों से शराब पीती हैं। कांग्रेस अध्यक्ष को डूब मरना चाहिए। ये माता-बहनों का अपमान है।

ये हमारी देवी संस्कृति का अपमान है। हमारे यहां माताओं-बहनों को इस नजर से देखा भी नहीं जाता, लेकिन कांग्रेस की नीति और नीयत सदैव इसी भावना की रहती है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने अपने शासनकाल में बहनों को फूटी कौड़ी नहीं दी। एक हजार रुपये से शुरू होने वाली योजना आज 1500 रुपये तक पहुंच गई है। जबसे यह योजना शुरू हुई है, तब से 51 हजार करोड़ की राशि बहनों के खातों में डाल चुकी है।

पैसे का महत्व बहनों से पूछें कांग्रेसी

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि कांग्रेस के परिवार ने गरीबी नहीं देखी, बहनों के कष्ट में वो कभी शामिल नहीं हुए। किसी लाड़ली बहना के परिवार में जाकर कांग्रेसी पूछें कि पैसे का क्या महत्व होता है। 100 रुपये का भी क्या महत्व होता है ये हमारी बहनों से पूछो। माताएं-बहनें तो घरों के लिए दुर्गा-सरस्वती-लक्ष्मी होती हैं। बच्चे मां के हिस्से का भी खाना खा जाते हैं, इस पर भी मां को खुशी होती है और उसकी आत्मा आशीर्वाद देती है।

माताएं-बहनें हमारे घर की शोभा हैं। ये घर की रीढ़ होती हैं। उनके बगैर घर सीमेंट-कांक्रीट का जंगल हो जाएगा। हमारे कन्हैया भी जब तक राधा नहीं बोलो, श्री राम जब तक सीता न बोलो, महादेव जब तक पार्वती न बोलो, तब तक आशीर्वाद नहीं देते। इसलिए हमने कई बार कहा है कि लाड़ली बहनों के लिए जो बन पड़ेगा, वो सब करेंगे।

CM मोहन यादव बोले- 33% महिला आरक्षण और UCC पर बड़ा ऐलान, कांग्रेस पर साधा निशाना - Khabar Digital

शेयर करें:

संबंधित खबरें

नीमच: नेहा माली से मिले CM मोहन यादव, समस्या सुनकर समाधान का दिया निर्देश,एक लाख रुपए की सहायता देने की घोषणा की

about 1 hour ago

MP में फिर संदिग्ध जहरीले घोल से मौतें: बैतूल में 2 की जान गई, 5 अस्पताल में भर्ती; ढाई महीने में सागर-देवास में 33 मौतें

about 3 hours ago

रीवा के चिल्ड्रेन मेडिकल सेंटर में आग, बेसमेंट में निर्माण कार्य के दौरान मचा हड़कंप, बाल मरीजों को सुरक्षित बाहर निकाला गया

about 4 hours ago

न्यूक्लियर प्लांट के विरोध को जीतू पटवारी का समर्थन, रौक्षौही पहुंचे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष

about 4 hours ago

इंदौर में मीट दुकानों पर नगर निगम की बड़ी कार्रवाई, 4 दुकानें सील, सफाई में लापरवाही पर 15 हजार से ज्यादा जुर्माना

about 5 hours ago

MP में बढ़ते अपराध को लेकर कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, बोले - विदिशा मामले की निष्पक्ष जांच हो...

about 5 hours ago

और पढ़ें

नीमच: नेहा माली से मिले CM मोहन यादव, समस्या सुनकर समाधान का दिया निर्देश,एक लाख रुपए की सहायता देने की घोषणा की
मध्यप्रदेश

भोपाल मास्टर प्लान को लेकर किसानों में आक्रोश, राजधानी की सड़कों पर उतरने की तैयारी में किसान यूनियन
किसान समाचार

भोपाल में लॉन्च होगी भारत की पहली स्वदेशी H5N1 चिकन वैक्सीन, शिवराज सिंह चौहान करेंगे राष्ट्र को समर्पित
किसान समाचार

भोपाल में लॉन्च होगी भारत की पहली स्वदेशी H5N1 चिकन वैक्सीन, शिवराज सिंह चौहान करेंगे राष्ट्र को समर्पित

MP में फिर संदिग्ध जहरीले घोल से मौतें: बैतूल में 2 की जान गई, 5 अस्पताल में भर्ती; ढाई महीने में सागर-देवास में 33 मौतें
मध्यप्रदेश

MP में फिर संदिग्ध जहरीले घोल से मौतें: बैतूल में 2 की जान गई, 5 अस्पताल में भर्ती; ढाई महीने में सागर-देवास में 33 मौतें

जम्मू-कश्मीर में DSP मनोज आर्यन का निधन, संदिग्ध हार्ट अटैक की आशंका
नेशनल न्यूज़