Mohan Cabinet decisions: सीएम मोहन यादव ने बुधवार को मंदसौर जिले के गांधी सागर में आयोजित कैबिनेट बैठक में बड़ा निर्णय लेते हुए सरकारी नौकरी पाने और सेवा में बने रहने के लिए लागू टू-चाइल्ड पॉलिसी की बाध्यता को शर्त को समाप्त कर दिया है।
सीएम मोहन यादव ने कहा कि गांधी सागर बांध पर गांधी सागर पम्प हाइड्रो स्टोरेज परियोजना के रूप में यह प्रोजेक्ट एशिया का सबसे बड़ा प्रोजेक्ट है, इसमें 2 हज़ार मेगावाट बिजली उत्पादन होगा।
आज AI के जमाने में इलेक्ट्रिकल व्हीकल, सेमी कंडक्टर, डेटा सेंटर, औद्योगिक निवेश को लेकर हम तेजी से आगे बढ़ रहे हैं। ऐसे में बिजली की उपलब्धता में यह प्रोजेक्ट अत्यंत महत्वपूर्ण है।
गांधी सागर बांध पर निर्मित यह प्रोजेक्ट पानी को री-सायकल करने की दिशा में अहम है। इस प्रोजेक्ट को देश और दुनिया के सामने लाने के लिए हमने इस स्थान पर डेस्टिनेशन कैबिनेट बैठक की है।
साथ ही यह क्षेत्र पर्यटन और प्राकृतिक सौंदर्य का अद्भुत उदाहरण है। इस क्षेत्र में प्राचीन शैल चित्र, अन्य पौराणिक स्थल सहित यहाँ चीता प्रोजेक्ट का भी हमने शुभारंभ किया है। प्रकृति और वन्य जीव संरक्षण की दिशा में यह क्षेत्र अत्यंत महत्वपूर्ण है।








