दिल्ली में CM मोहन यादव की BJP अध्यक्ष नितिन नबीन से मुलाकात… करीब एक घंटे चली बैठक

सुनील बंशीवाल
सुनील बंशीवाल

न्यूज एडिटर, खबर डिजिटल

दिल्ली में CM मोहन यादव की BJP अध्यक्ष नितिन नबीन से मुलाकात… करीब एक घंटे चली बैठक

नई दिल्ली/खबर डिजिटल/ मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मंगलवार को दिल्ली में बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन से मुलाकात की। दोनों नेताओं के बीच करीब एक घंटे तक बातचीत हुई। मुलाकात को मध्यप्रदेश की राजनीति और संगठन के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बीजेपी मुख्यालय पहुंचे, जहां उनकी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के साथ बैठक हुई। मुलाकात के बाद मुख्यमंत्री भाजपा मुख्यालय से रवाना हो गए। बैठक में मध्यप्रदेश की मौजूदा राजनीतिक परिस्थितियों के साथ संगठन से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा होने की जानकारी सामने आई है।

सरकार और संगठन के बीच समन्वय पर मंथन
सूत्रों के मुताबिक, बैठक के दौरान मध्यप्रदेश में सरकार और संगठन के बीच बेहतर तालमेल को लेकर भी चर्चा हुई। इसके अलावा प्रदेश में संगठनात्मक गतिविधियों और आगामी राजनीतिक कार्यक्रमों को लेकर दोनों नेताओं ने विचार-विमर्श किया। राजनीतिक नियुक्तियों का मुद्दा भी बैठक के संभावित एजेंडे में माना जा रहा है। प्रदेश में लंबे समय से खाली चल रहे विभिन्न निगम-मंडल और अन्य संस्थाओं के पदों पर नियुक्तियों को लेकर भी चर्चा की अटकलें हैं। हालांकि, बैठक में किन-किन विषयों पर अंतिम निर्णय हुआ, इसकी आधिकारिक जानकारी फिलहाल सामने नहीं आई है।

Rahul Gandhi Daura: राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम को लेकर सियासत तेज… BJP ने सुझाए 3 विकल्प

‘सेवा संकल्प अभियान’ पर भी हुई चर्चा
बैठक में बीजेपी के ‘सेवा संकल्प अभियान’ को लेकर भी चर्चा होने की जानकारी है। अभियान के तहत प्रदेश में पार्टी और सरकार की गतिविधियों को लेकर आगे की रणनीति पर विचार किया गया। मुलाकात ऐसे समय हुई है जब मध्यप्रदेश बीजेपी में संगठनात्मक स्तर पर लगातार गतिविधियां तेज हैं। हाल ही में प्रदेश कार्यसमिति की बैठक के बाद पार्टी की आगामी रणनीति, संगठन और जनप्रतिनिधियों की भूमिका को लेकर भी राजनीतिक चर्चाएं चल रही हैं।

मुलाकात के बाद बढ़ी राजनीतिक हलचल
मुख्यमंत्री और बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के बीच करीब एक घंटे चली इस बैठक को इसी वजह से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। हालांकि, दोनों नेताओं के बीच हुई बातचीत का आधिकारिक विस्तृत ब्यौरा सामने नहीं आया है। बैठक समाप्त होने के बाद मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भाजपा मुख्यालय से रवाना हो गए। अब इस मुलाकात के बाद मध्यप्रदेश संगठन और सरकार से जुड़े कौन से फैसले सामने आते हैं, इस पर राजनीतिक नजरें टिकी हुई हैं।

Breaking News: नरोत्तम से मिले कैलाश विजयवर्गीय-अजय जामवाल… अंदरखानों से उठ रहे कई सवाल!

शेयर करें:

संबंधित खबरें

नीमच: नेहा माली से मिले CM मोहन यादव, समस्या सुनकर समाधान का दिया निर्देश,एक लाख रुपए की सहायता देने की घोषणा की

about 2 hours ago

MP में फिर संदिग्ध जहरीले घोल से मौतें: बैतूल में 2 की जान गई, 5 अस्पताल में भर्ती; ढाई महीने में सागर-देवास में 33 मौतें

about 4 hours ago

रीवा के चिल्ड्रेन मेडिकल सेंटर में आग, बेसमेंट में निर्माण कार्य के दौरान मचा हड़कंप, बाल मरीजों को सुरक्षित बाहर निकाला गया

about 5 hours ago

न्यूक्लियर प्लांट के विरोध को जीतू पटवारी का समर्थन, रौक्षौही पहुंचे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष

about 5 hours ago

इंदौर में मीट दुकानों पर नगर निगम की बड़ी कार्रवाई, 4 दुकानें सील, सफाई में लापरवाही पर 15 हजार से ज्यादा जुर्माना

about 5 hours ago

MP में बढ़ते अपराध को लेकर कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, बोले - विदिशा मामले की निष्पक्ष जांच हो...

about 5 hours ago

और पढ़ें

नीमच: नेहा माली से मिले CM मोहन यादव, समस्या सुनकर समाधान का दिया निर्देश,एक लाख रुपए की सहायता देने की घोषणा की
मध्यप्रदेश

भोपाल मास्टर प्लान को लेकर किसानों में आक्रोश, राजधानी की सड़कों पर उतरने की तैयारी में किसान यूनियन
किसान समाचार

भोपाल में लॉन्च होगी भारत की पहली स्वदेशी H5N1 चिकन वैक्सीन, शिवराज सिंह चौहान करेंगे राष्ट्र को समर्पित
किसान समाचार

भोपाल में लॉन्च होगी भारत की पहली स्वदेशी H5N1 चिकन वैक्सीन, शिवराज सिंह चौहान करेंगे राष्ट्र को समर्पित

MP में फिर संदिग्ध जहरीले घोल से मौतें: बैतूल में 2 की जान गई, 5 अस्पताल में भर्ती; ढाई महीने में सागर-देवास में 33 मौतें
मध्यप्रदेश

MP में फिर संदिग्ध जहरीले घोल से मौतें: बैतूल में 2 की जान गई, 5 अस्पताल में भर्ती; ढाई महीने में सागर-देवास में 33 मौतें

जम्मू-कश्मीर में DSP मनोज आर्यन का निधन, संदिग्ध हार्ट अटैक की आशंका
नेशनल न्यूज़