रातों-रात पूर्व CM के घर पहुंचे मोहन यादव? 30 मिनट तक बंद कमरे में हुई बातचीत, बाहर आकर साध ली चुप्पी

डॉ आशा शर्मा
डॉ आशा शर्मा

न्यूज एडिटर, खबर डिजिटल

उज्जैन के प्रसिद्ध खड़े हनुमान मंदिर की प्रतिमा हटाने के विवाद के बीच मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती से उनके निवास पर मुलाकात की. दोनों के बीच करीब आधे घंटे तक बंद कमरे में बातचीत हुई, लेकिन मुलाकात के बाद सीएम ने मीडिया से कोई बात नहीं की.
रातों-रात पूर्व CM के घर पहुंचे मोहन यादव? 30 मिनट तक बंद कमरे में हुई बातचीत, बाहर आकर साध ली चुप्पी

उज्जैन के प्रसिद्ध खड़े हनुमान मंदिर की प्रतिमा को हटाने को लेकर चल रहे विवाद के बीच मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सोमवार को पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती से मुलाकात की. सीएम यादव अचानक उमा भारती के भोपाल स्थित निवास पहुंचे. दोनों नेताओं के बीच करीब आधे घंटे तक बंद कमरे में बातचीत हुई.

मुलाकात खत्म होने के बाद मुख्यमंत्री मोहन यादव और उमा भारती कुछ देर बाद साथ में बाहर आए. हालांकि, सीएम यादव ने इस दौरान मीडिया से बातचीत नहीं की. उन्होंने मुलाकात को लेकर कोई जानकारी साझा नहीं की और वहां से सीधे रवाना हो गए. ऐसे में दोनों नेताओं के बीच किन मुद्दों पर चर्चा हुई, इसका आधिकारिक तौर पर कोई विस्तृत ब्यौरा सामने नहीं आया है.

उमा भारती ने पहले भी सीएम को लिखा था पत्र

बताया जा रहा है कि उज्जैन के खड़े हनुमान मंदिर से जुड़े विवाद को लेकर उमा भारती पहले ही मुख्यमंत्री मोहन यादव को पत्र लिख चुकी हैं. उन्होंने पत्र के जरिए मंदिर में स्थापित खड़े हनुमान की प्रतिमा को उसके मौजूदा स्थान पर ही रखने की अपील की थी.

उमा भारती ने मंदिर के आसपास होने वाले विकास कार्यों के लिए वैकल्पिक रास्ता निकालने की मांग भी की थी, ताकि विकास कार्य भी हो सकें और मंदिर की प्रतिमा को हटाने की जरूरत भी न पड़े. ऐसे में मुख्यमंत्री के साथ उनकी आज की मुलाकात को इसी विवाद के संदर्भ में भी अहम माना जा रहा है. हालांकि, बैठक में इस मुद्दे पर क्या बातचीत हुई, इसकी पुष्टि दोनों नेताओं की ओर से नहीं की गई है.

उमा भारती ने मुलाकात को बताया भाई-बहन का मिलना

सीएम मोहन यादव के साथ मुलाकात के बाद उमा भारती ने मीडिया से बात की. उन्होंने बताया कि वह काफी समय बाद भोपाल वापस लौटी हैं. उमा भारती के मुताबिक, मुख्यमंत्री ने उनसे कहा था कि वह खुद उनसे मिलने उनके घर आएंगे.

उमा भारती ने इस मुलाकात को राजनीतिक बैठक के बजाय भाई-बहन के बीच हुई मुलाकात बताया. उन्होंने कहा कि दोनों के बीच इसी भाव के साथ बातचीत हुई.

मंदिर विवाद पर उमा भारती ने उठाए सवाल

उज्जैन के खड़े हनुमान मंदिर की प्रतिमा हटाए जाने के मुद्दे पर उमा भारती ने अपनी बात दोहराई. उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में किसी के साथ भेदभाव नहीं होना चाहिए.

उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा कि अगर किसी मस्जिद को बचाने के लिए कदम उठाए जा सकते हैं, तो मंदिर को गिराने की स्थिति नहीं होनी चाहिए. उमा भारती का कहना है कि विकास के साथ धार्मिक स्थलों और लोगों की आस्था का भी ध्यान रखा जाना चाहिए.

शेयर करें:

संबंधित खबरें

नीमच: नेहा माली से मिले CM मोहन यादव, समस्या सुनकर समाधान का दिया निर्देश,एक लाख रुपए की सहायता देने की घोषणा की

about 2 hours ago

MP में फिर संदिग्ध जहरीले घोल से मौतें: बैतूल में 2 की जान गई, 5 अस्पताल में भर्ती; ढाई महीने में सागर-देवास में 33 मौतें

about 4 hours ago

रीवा के चिल्ड्रेन मेडिकल सेंटर में आग, बेसमेंट में निर्माण कार्य के दौरान मचा हड़कंप, बाल मरीजों को सुरक्षित बाहर निकाला गया

about 4 hours ago

न्यूक्लियर प्लांट के विरोध को जीतू पटवारी का समर्थन, रौक्षौही पहुंचे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष

about 5 hours ago

इंदौर में मीट दुकानों पर नगर निगम की बड़ी कार्रवाई, 4 दुकानें सील, सफाई में लापरवाही पर 15 हजार से ज्यादा जुर्माना

about 5 hours ago

MP में बढ़ते अपराध को लेकर कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, बोले - विदिशा मामले की निष्पक्ष जांच हो...

about 5 hours ago

और पढ़ें

नीमच: नेहा माली से मिले CM मोहन यादव, समस्या सुनकर समाधान का दिया निर्देश,एक लाख रुपए की सहायता देने की घोषणा की
मध्यप्रदेश

भोपाल मास्टर प्लान को लेकर किसानों में आक्रोश, राजधानी की सड़कों पर उतरने की तैयारी में किसान यूनियन
किसान समाचार

भोपाल में लॉन्च होगी भारत की पहली स्वदेशी H5N1 चिकन वैक्सीन, शिवराज सिंह चौहान करेंगे राष्ट्र को समर्पित
किसान समाचार

भोपाल में लॉन्च होगी भारत की पहली स्वदेशी H5N1 चिकन वैक्सीन, शिवराज सिंह चौहान करेंगे राष्ट्र को समर्पित

MP में फिर संदिग्ध जहरीले घोल से मौतें: बैतूल में 2 की जान गई, 5 अस्पताल में भर्ती; ढाई महीने में सागर-देवास में 33 मौतें
मध्यप्रदेश

MP में फिर संदिग्ध जहरीले घोल से मौतें: बैतूल में 2 की जान गई, 5 अस्पताल में भर्ती; ढाई महीने में सागर-देवास में 33 मौतें

जम्मू-कश्मीर में DSP मनोज आर्यन का निधन, संदिग्ध हार्ट अटैक की आशंका
नेशनल न्यूज़