CM Kisan Kalyan Yojana: 82 लाख किसानों के खाते में पहुंचे ₹4,000, तुरंत चेक करें अकाउंट

डॉ आशा शर्मा
डॉ आशा शर्मा

न्यूज एडिटर, खबर डिजिटल

खंडवा में आयोजित बलराम कृषि महोत्सव में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 82.70 लाख किसानों के खातों में मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना के तहत ₹3300 करोड़ से अधिक की राशि ट्रांसफर की. किसानों को एक साथ ₹4,000 की किस्त मिली. सीएम ने पुलिस बटालियन, रोडवेज बस सेवा, सिंचाई, प्राकृतिक खेती और यूसीसी समेत कई बड़ी घोषणाएं भी कीं.
CM Kisan Kalyan Yojana: 82 लाख किसानों के खाते में पहुंचे ₹4,000, तुरंत चेक करें अकाउंट

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सोमवार को खंडवा में आयोजित बलराम कृषि महोत्सव में किसानों के लिए कई अहम घोषणाएं कीं. कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना के तहत प्रदेश के 82.70 लाख से अधिक किसानों के बैंक खातों में सिंगल क्लिक के माध्यम से 3300 करोड़ रुपये से ज्यादा की राशि ट्रांसफर की गई. किसानों को वर्ष 2025-26 की तीसरी और 2026-27 की पहली किस्त के रूप में एक साथ 4,000 रुपये की सहायता राशि मिली. इस मौके पर जैविक खेती, हाईटेक कृषि, खाद्य प्रसंस्करण, मेधावी विद्यार्थियों और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स को भी सम्मानित किया गया.

कृषि और सिंचाई को लेकर सरकार का फोकस

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार किसानों की आय बढ़ाने के लिए लगातार नई योजनाएं लागू कर रही है. उन्होंने बताया कि पिछले कुछ वर्षों में प्रदेश का सिंचित क्षेत्र तेजी से बढ़ा है और अब यह 65 लाख हेक्टेयर तक पहुंच चुका है. सरकार प्राकृतिक खेती, आधुनिक तकनीक और ड्रोन आधारित कृषि को बढ़ावा दे रही है. उन्होंने भरोसा दिलाया कि इस बारिश के मौसम के बाद किसानों को दिन के समय भी सिंचाई के लिए बिजली उपलब्ध कराई जाएगी. साथ ही दूध उत्पादन बढ़ाने के लिए भी विशेष योजनाएं चलाई जा रही हैं.

खंडवा को मिली नई सौगातें

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने खंडवा जिले के विकास से जुड़ी कई महत्वपूर्ण घोषणाएं भी कीं. उन्होंने जिले में नई पुलिस बटालियन स्थापित करने की घोषणा की. साथ ही खंडवा-बूंदी सड़क परियोजना के लिए 15 सितंबर से पहले टेंडर जारी करने की बात कही. किसानों ने मुख्यमंत्री का पारंपरिक तरीके से हल भेंट कर स्वागत किया.

अगले महीने से शुरू होंगी सरकारी रोडवेज बसें

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार केवल किसानों के लिए ही नहीं बल्कि आम नागरिकों के लिए भी लगातार सुविधाएं बढ़ा रही है. उन्होंने बताया कि अगले महीने से प्रदेश में सरकारी रोडवेज बस सेवा शुरू की जाएगी, जिससे ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों के लोगों को बेहतर परिवहन सुविधा मिलेगी. इसके अलावा लाड़ली बहना योजना के तहत महिलाओं को हर महीने 1500 रुपये दिए जा रहे हैं. जरूरतमंद मरीजों के लिए एयर एंबुलेंस सुविधा भी उपलब्ध कराई जा रही है.

यूसीसी और विकास योजनाओं पर भी बोले मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रदेश सरकार समान नागरिक संहिता (UCC) लागू करने की दिशा में आगे बढ़ रही है. उन्होंने दावा किया कि सर्वे के दौरान बड़ी संख्या में लोगों ने इसके पक्ष में सुझाव दिए और मुस्लिम महिलाओं का भी व्यापक समर्थन मिला. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में महिलाओं को तीन तलाक जैसी प्रथा से राहत मिली है. इसके साथ ही सरकार धार्मिक स्थलों के विकास, सिंहस्थ 2028 की तैयारियों और ओंकारेश्वर धाम के विस्तार पर भी तेजी से काम कर रही है.

शेयर करें:

संबंधित खबरें

नीमच: नेहा माली से मिले CM मोहन यादव, समस्या सुनकर समाधान का दिया निर्देश,एक लाख रुपए की सहायता देने की घोषणा की

about 2 hours ago

MP में फिर संदिग्ध जहरीले घोल से मौतें: बैतूल में 2 की जान गई, 5 अस्पताल में भर्ती; ढाई महीने में सागर-देवास में 33 मौतें

about 4 hours ago

रीवा के चिल्ड्रेन मेडिकल सेंटर में आग, बेसमेंट में निर्माण कार्य के दौरान मचा हड़कंप, बाल मरीजों को सुरक्षित बाहर निकाला गया

about 5 hours ago

न्यूक्लियर प्लांट के विरोध को जीतू पटवारी का समर्थन, रौक्षौही पहुंचे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष

about 5 hours ago

इंदौर में मीट दुकानों पर नगर निगम की बड़ी कार्रवाई, 4 दुकानें सील, सफाई में लापरवाही पर 15 हजार से ज्यादा जुर्माना

about 5 hours ago

MP में बढ़ते अपराध को लेकर कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, बोले - विदिशा मामले की निष्पक्ष जांच हो...

about 5 hours ago

और पढ़ें

नीमच: नेहा माली से मिले CM मोहन यादव, समस्या सुनकर समाधान का दिया निर्देश,एक लाख रुपए की सहायता देने की घोषणा की
मध्यप्रदेश

नीमच: नेहा माली से मिले CM मोहन यादव, समस्या सुनकर समाधान का दिया निर्देश,एक लाख रुपए की सहायता देने की घोषणा की

भोपाल मास्टर प्लान को लेकर किसानों में आक्रोश, राजधानी की सड़कों पर उतरने की तैयारी में किसान यूनियन
किसान समाचार

भोपाल मास्टर प्लान को लेकर किसानों में आक्रोश, राजधानी की सड़कों पर उतरने की तैयारी में किसान यूनियन

भोपाल में लॉन्च होगी भारत की पहली स्वदेशी H5N1 चिकन वैक्सीन, शिवराज सिंह चौहान करेंगे राष्ट्र को समर्पित
किसान समाचार

भोपाल में लॉन्च होगी भारत की पहली स्वदेशी H5N1 चिकन वैक्सीन, शिवराज सिंह चौहान करेंगे राष्ट्र को समर्पित

MP में फिर संदिग्ध जहरीले घोल से मौतें: बैतूल में 2 की जान गई, 5 अस्पताल में भर्ती; ढाई महीने में सागर-देवास में 33 मौतें
मध्यप्रदेश

MP में फिर संदिग्ध जहरीले घोल से मौतें: बैतूल में 2 की जान गई, 5 अस्पताल में भर्ती; ढाई महीने में सागर-देवास में 33 मौतें

जम्मू-कश्मीर में DSP मनोज आर्यन का निधन, संदिग्ध हार्ट अटैक की आशंका
नेशनल न्यूज़