MP विधानसभा के बाहर किसानों के मुद्दे पर कांग्रेस का प्रदर्शन, जोबट विधायक ने मोहन यादव सरकार को घेरा

आलीराजपुर/ खबर डिजिटल/कुलदीप खराड़ीया/ मध्य प्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र की शुरुआत से पहले नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के नेतृत्व में कांग्रेस विधायकों ने किसानों के विभिन्न मुद्दों को लेकर विधानसभा परिसर के बाहर गांधी प्रतिमा के समक्ष जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। कांग्रेस विधायकों ने प्रदेश में किसानों की समस्याओं, खाद संकट, फसलों के उचित दाम और किसान विरोधी नीतियों को लेकर राज्य सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

विरोध प्रदर्शन में शामिल जोबट विधायक सेना महेश पटेल ने भाजपा सरकार पर किसानों की उपेक्षा का आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा केवल किसानों को झूठे आश्वासन और जुमले दे रही है, जबकि जमीनी स्तर पर किसान गंभीर संकट से गुजर रहे हैं। उन्होंने कहा कि किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य नहीं मिल रहा है, समय पर खाद उपलब्ध नहीं हो रही है और टोकन व्यवस्था के नाम पर किसानों को घंटों और कई दिनों तक परेशान होना पड़ रहा है।

विधायक सेना महेश पटेल ने कहा कि प्रदेश के किसान आज अपने अधिकारों के लिए संघर्ष करने को मजबूर हैं। केन-बेतवा परियोजना से प्रभावित किसान अपनी मांगों को लेकर पानी के बीच विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं, यहां तक कि अर्थी पर लेटकर सरकार का ध्यान आकर्षित करने का प्रयास कर रहे हैं, लेकिन सरकार उनकी आवाज सुनने को तैयार नहीं है। यह किसानों के प्रति सरकार की संवेदनहीनता को दर्शाता है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस हमेशा किसानों के हितों की लड़ाई लड़ती रही है। पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार ने सत्ता में आते ही लाखों किसानों का कर्ज माफ कर उन्हें बड़ी राहत प्रदान की थी। कांग्रेस सरकार ने किसानों की आय बढ़ाने और कृषि को मजबूत करने के लिए कई ऐतिहासिक निर्णय लिए थे, जबकि वर्तमान भाजपा सरकार किसानों को राहत देने के बजाय उन्हें समस्याओं के जाल में फंसा रही है।

कांग्रेस विधायकों ने चेतावनी दी कि यदि किसानों की समस्याओं का शीघ्र समाधान नहीं किया गया तो कांग्रेस विधानसभा से लेकर सड़क तक किसानों के हक की लड़ाई को और अधिक मजबूती से उठाएगी। इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस के अनेक विधायक एवं वरिष्ठ नेता उपस्थित रहे और किसानों के समर्थन में एकजुट होकर सरकार के खिलाफ विरोध दर्ज कराया।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

नीमच: नेहा माली से मिले CM मोहन यादव, समस्या सुनकर समाधान का दिया निर्देश,एक लाख रुपए की सहायता देने की घोषणा की

about 2 hours ago

MP में फिर संदिग्ध जहरीले घोल से मौतें: बैतूल में 2 की जान गई, 5 अस्पताल में भर्ती; ढाई महीने में सागर-देवास में 33 मौतें

about 3 hours ago

रीवा के चिल्ड्रेन मेडिकल सेंटर में आग, बेसमेंट में निर्माण कार्य के दौरान मचा हड़कंप, बाल मरीजों को सुरक्षित बाहर निकाला गया

about 4 hours ago

न्यूक्लियर प्लांट के विरोध को जीतू पटवारी का समर्थन, रौक्षौही पहुंचे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष

about 5 hours ago

इंदौर में मीट दुकानों पर नगर निगम की बड़ी कार्रवाई, 4 दुकानें सील, सफाई में लापरवाही पर 15 हजार से ज्यादा जुर्माना

about 5 hours ago

MP में बढ़ते अपराध को लेकर कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, बोले - विदिशा मामले की निष्पक्ष जांच हो...

about 5 hours ago

और पढ़ें

नीमच: नेहा माली से मिले CM मोहन यादव, समस्या सुनकर समाधान का दिया निर्देश,एक लाख रुपए की सहायता देने की घोषणा की
मध्यप्रदेश

भोपाल मास्टर प्लान को लेकर किसानों में आक्रोश, राजधानी की सड़कों पर उतरने की तैयारी में किसान यूनियन
किसान समाचार

भोपाल में लॉन्च होगी भारत की पहली स्वदेशी H5N1 चिकन वैक्सीन, शिवराज सिंह चौहान करेंगे राष्ट्र को समर्पित
किसान समाचार

भोपाल में लॉन्च होगी भारत की पहली स्वदेशी H5N1 चिकन वैक्सीन, शिवराज सिंह चौहान करेंगे राष्ट्र को समर्पित

MP में फिर संदिग्ध जहरीले घोल से मौतें: बैतूल में 2 की जान गई, 5 अस्पताल में भर्ती; ढाई महीने में सागर-देवास में 33 मौतें
मध्यप्रदेश

MP में फिर संदिग्ध जहरीले घोल से मौतें: बैतूल में 2 की जान गई, 5 अस्पताल में भर्ती; ढाई महीने में सागर-देवास में 33 मौतें

जम्मू-कश्मीर में DSP मनोज आर्यन का निधन, संदिग्ध हार्ट अटैक की आशंका
नेशनल न्यूज़