“घंटा” शब्द के प्रयोग पर गरमाई राजनीति…. मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के खिलाफ कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन

उमरिया/केजी पांडेय/खबर डिजिटल/ मंत्री कैलाश विजयवर्गीय द्वारा पत्रकारों के लिए “घंटा” शब्द के प्रयोग के बाद प्रदेश की राजनीति गरमा गई है। कांग्रेस प्रदेश नेतृत्व के निर्देश पर पूरे मध्य प्रदेश में भाजपा सांसदों और विधायकों के खिलाफ विरोध हो रहा है। इसी कड़ी में उमरिया में कांग्रेस जिला अध्यक्ष विजय कोल के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने विधायक मीना सिंह के आवास के सामने घंटा बजाकर विरोध दर्ज कराया। मौके पर पुलिस की कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रही।

“घंटा” शब्द के प्रयोग के खिलाफ प्रदर्शन
मंत्री कैलाश विजयवर्गीय द्वारा पत्रकारों के लिए “घंटा” शब्द का प्रयोग किए जाने के बाद सियासत गरमा गई है। कांग्रेस प्रदेश नेतृत्व के निर्देश पर पूरे मध्य प्रदेश में भाजपा सांसदों और विधायकों के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में उमरिया जिले में भी कांग्रेस ने जोरदार विरोध दर्ज कराया।कांग्रेस जिला अध्यक्ष विजय कोल के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता एकत्रित हुए और मध्य प्रदेश सरकार की पूर्व मंत्री एवं वर्तमान विधायक मीना सिंह के आवास के सामने पहुंचकर घंटा बजाकर विरोध प्रदर्शन किया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं का कहना था कि भाजपा नेताओं द्वारा पत्रकारों के प्रति की गई इस तरह की टिप्पणी न सिर्फ निंदनीय है, बल्कि लोकतंत्र के चौथे स्तंभ का अपमान भी है।

कांग्रेस जिला अध्यक्ष विजय कोल ने कहा
जिला अध्यक्ष विजय कोल ने कहा कि पत्रकार समाज को सच्चाई से अवगत कराते हैं और सरकारों से सवाल पूछना उनका अधिकार है। ऐसे में भाजपा नेता द्वारा अपमानजनक शब्दों का इस्तेमाल किया जाना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी पत्रकारों के सम्मान और स्वतंत्रता के लिए हमेशा संघर्ष करती रही है और आगे भी करती रहेगी। यदि भाजपा नेताओं ने अपने बयान के लिए सार्वजनिक रूप से माफी नहीं मांगी, तो कांग्रेस का यह आंदोलन और तेज किया जाएगा।

https://khabardigital.com/madhya-pradesh/sp-protests-against-kailash-vijayvargiya-blackens-nameplate-bungalow-in-bhopal/

प्रशासन रहा पूरी तरह सतर्क
विरोध प्रदर्शन को देखते हुए प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आया। विधायक मीना सिंह के आवास के सामने पुलिस की कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई थी। बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा और हर स्थिति से निपटने के लिए पुलिस पूरी तरह तैयार दिखी। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी की, हालांकि पूरा विरोध शांतिपूर्ण रहा। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने साफ तौर पर चेतावनी दी कि अब मध्य प्रदेश की जनता यह घंटा भाजपा नेताओं को बजाने के लिए देगी और सत्ता से बाहर करेगी कांग्रेस नेताओं ने कहा पत्रकारों के सम्मान से किसी भी तरह का समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। वहीं, इस पूरे घटनाक्रम के बाद जिले की राजनीतिक हलचल और तेज हो गई है।

https://khabardigital.com/madhya-pradesh/mp-cabinet-reshuffle-buzz-grows-after-two-years-mohan-yadav-government/
शेयर करें:

संबंधित खबरें

नीमच: नेहा माली से मिले CM मोहन यादव, समस्या सुनकर समाधान का दिया निर्देश,एक लाख रुपए की सहायता देने की घोषणा की

about 2 hours ago

MP में फिर संदिग्ध जहरीले घोल से मौतें: बैतूल में 2 की जान गई, 5 अस्पताल में भर्ती; ढाई महीने में सागर-देवास में 33 मौतें

about 4 hours ago

रीवा के चिल्ड्रेन मेडिकल सेंटर में आग, बेसमेंट में निर्माण कार्य के दौरान मचा हड़कंप, बाल मरीजों को सुरक्षित बाहर निकाला गया

about 5 hours ago

न्यूक्लियर प्लांट के विरोध को जीतू पटवारी का समर्थन, रौक्षौही पहुंचे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष

about 5 hours ago

इंदौर में मीट दुकानों पर नगर निगम की बड़ी कार्रवाई, 4 दुकानें सील, सफाई में लापरवाही पर 15 हजार से ज्यादा जुर्माना

about 5 hours ago

MP में बढ़ते अपराध को लेकर कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, बोले - विदिशा मामले की निष्पक्ष जांच हो...

about 5 hours ago

और पढ़ें

नीमच: नेहा माली से मिले CM मोहन यादव, समस्या सुनकर समाधान का दिया निर्देश,एक लाख रुपए की सहायता देने की घोषणा की
मध्यप्रदेश

भोपाल मास्टर प्लान को लेकर किसानों में आक्रोश, राजधानी की सड़कों पर उतरने की तैयारी में किसान यूनियन
किसान समाचार

भोपाल में लॉन्च होगी भारत की पहली स्वदेशी H5N1 चिकन वैक्सीन, शिवराज सिंह चौहान करेंगे राष्ट्र को समर्पित
किसान समाचार

भोपाल में लॉन्च होगी भारत की पहली स्वदेशी H5N1 चिकन वैक्सीन, शिवराज सिंह चौहान करेंगे राष्ट्र को समर्पित

MP में फिर संदिग्ध जहरीले घोल से मौतें: बैतूल में 2 की जान गई, 5 अस्पताल में भर्ती; ढाई महीने में सागर-देवास में 33 मौतें
मध्यप्रदेश

MP में फिर संदिग्ध जहरीले घोल से मौतें: बैतूल में 2 की जान गई, 5 अस्पताल में भर्ती; ढाई महीने में सागर-देवास में 33 मौतें

जम्मू-कश्मीर में DSP मनोज आर्यन का निधन, संदिग्ध हार्ट अटैक की आशंका
नेशनल न्यूज़