भोपाल: भाजपा के हमले और पत्रकार के घायल होने पर सड़कों पर उतरी कांग्रेस, सीपी से लगाई निष्पक्ष जांच की गुहार

​भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल स्थित कांग्रेस कार्यालय पर भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा कथित हमले और उसके बाद हुए घटना को लेकर कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने पुलिस कमिश्नर से मुलाकात की। कांग्रेस नेताओं ने पुलिस मुख्यालय पहुंचकर ज्ञापन सौंपा और पूरे मामले की निष्पक्ष जांच, दोषियों पर सख्त कानूनी कार्रवाई तथा भविष्य में ऐसी घटनाओं पर रोक लगाने की मांग की।

​लोकतंत्र और कानून-व्यवस्था पर उठाया सवाल

​प्रतिनिधिमंडल ने आरोप लगाया कि भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा कांग्रेस कार्यालय को निशाना बनाना और हिंसा करना लोकतांत्रिक मर्यादाओं के खिलाफ है। असहमति व्यक्त करने का यह तरीका पूरी तरह से अनुचित है। कांग्रेस ने पुलिस की भूमिका पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि हमले का शिकार हुए कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर ही लाठीचार्ज किया गया, जो पक्षपातपूर्ण रवैये को दर्शाता है।

​वरिष्ठ पत्रकार और कार्यकर्ता घायल

​मध्य प्रदेश कांग्रेस मीडिया विभाग के अध्यक्ष मुकेश नायक ने पत्रकारों से चर्चा में बताया कि इस हिंसा में कई कांग्रेस कार्यकर्ता गंभीर रूप से घायल हुए हैं। घटना की रिपोर्टिंग कर रहे वरिष्ठ पत्रकार संदीप को भी चोटें आईं, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। नायक ने कहा कि यदि राजनीतिक दल, कार्यकर्ता और पत्रकार ही सुरक्षित नहीं हैं, तो यह राज्य की कानून-व्यवस्था पर गंभीर प्रश्नचिह्न लगाता है। पुलिस का काम पीड़ितों की सुरक्षा करना है, उन पर बल प्रयोग करना नहीं।

​विचारों का जवाब विचारों से दे भाजपा: मुकेश नायक

​कांग्रेस नेताओं ने कहा कि लोकतंत्र में राजनीतिक मतभेदों का समाधान वैचारिक संवाद और बहस से होना चाहिए, न कि हिंसा और हमलों से। यदि भाजपा को अपनी नीतियों पर भरोसा है, तो उसे लोकतांत्रिक तरीके से अपनी बात रखनी चाहिए। विपक्ष की आवाज दबाने का प्रयास खतरनाक है। यदि ऐसी घटनाओं पर तुरंत प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई, तो तनाव और बढ़ सकता है।

​पुलिस की भूमिका की भी जांच की मांग

​प्रतिनिधिमंडल ने पुलिस कमिश्नर से मांग की कि पूरी घटना की निष्पक्ष जांच कराकर हमलावरों को चिन्हित किया जाए। साथ ही, घटना के दौरान पुलिस अधिकारियों या कर्मचारियों के पक्षपातपूर्ण आचरण की जांच कर उनकी जवाबदेही तय की जाए। कांग्रेस ने स्पष्ट किया कि पुलिस प्रशासन को बिना किसी राजनीतिक दबाव के अपनी जिम्मेदारी निभानी चाहिए।

​प्रतिनिधिमंडल में वरिष्ठ नेता रहे मौजूद

​इस दौरान मीडिया अध्यक्ष मुकेश नायक, शहर कांग्रेस अध्यक्ष प्रवीण सक्सेना, विभा पटेल, अरुण श्रीवास्तव, आनंद तारण, पार्षद गुड्डू चौहान, राजकुमार सिंह, अभिनव बरोलिया और अभिषेक शर्मा सहित कई प्रमुख पदाधिकारी उपस्थित रहे।

https://khabardigital.com/madhya-pradesh/clash-over-land-dispute-fir-filed-against-6-including-bjp-district-secretary-roshan-verma/
शेयर करें:

संबंधित खबरें

नीमच: नेहा माली से मिले CM मोहन यादव, समस्या सुनकर समाधान का दिया निर्देश,एक लाख रुपए की सहायता देने की घोषणा की

about 2 hours ago

MP में फिर संदिग्ध जहरीले घोल से मौतें: बैतूल में 2 की जान गई, 5 अस्पताल में भर्ती; ढाई महीने में सागर-देवास में 33 मौतें

about 4 hours ago

रीवा के चिल्ड्रेन मेडिकल सेंटर में आग, बेसमेंट में निर्माण कार्य के दौरान मचा हड़कंप, बाल मरीजों को सुरक्षित बाहर निकाला गया

about 5 hours ago

न्यूक्लियर प्लांट के विरोध को जीतू पटवारी का समर्थन, रौक्षौही पहुंचे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष

about 5 hours ago

इंदौर में मीट दुकानों पर नगर निगम की बड़ी कार्रवाई, 4 दुकानें सील, सफाई में लापरवाही पर 15 हजार से ज्यादा जुर्माना

about 5 hours ago

MP में बढ़ते अपराध को लेकर कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, बोले - विदिशा मामले की निष्पक्ष जांच हो...

about 5 hours ago

और पढ़ें

नीमच: नेहा माली से मिले CM मोहन यादव, समस्या सुनकर समाधान का दिया निर्देश,एक लाख रुपए की सहायता देने की घोषणा की
मध्यप्रदेश

भोपाल मास्टर प्लान को लेकर किसानों में आक्रोश, राजधानी की सड़कों पर उतरने की तैयारी में किसान यूनियन
किसान समाचार

भोपाल में लॉन्च होगी भारत की पहली स्वदेशी H5N1 चिकन वैक्सीन, शिवराज सिंह चौहान करेंगे राष्ट्र को समर्पित
किसान समाचार

भोपाल में लॉन्च होगी भारत की पहली स्वदेशी H5N1 चिकन वैक्सीन, शिवराज सिंह चौहान करेंगे राष्ट्र को समर्पित

MP में फिर संदिग्ध जहरीले घोल से मौतें: बैतूल में 2 की जान गई, 5 अस्पताल में भर्ती; ढाई महीने में सागर-देवास में 33 मौतें
मध्यप्रदेश

MP में फिर संदिग्ध जहरीले घोल से मौतें: बैतूल में 2 की जान गई, 5 अस्पताल में भर्ती; ढाई महीने में सागर-देवास में 33 मौतें

जम्मू-कश्मीर में DSP मनोज आर्यन का निधन, संदिग्ध हार्ट अटैक की आशंका
नेशनल न्यूज़