डबरा बीजेपी में गहराया विवाद... नगर पालिका अध्यक्ष समेत 30 पार्षदों ने दिया सामूहिक इस्तीफा

सुनील बंशीवाल
सुनील बंशीवाल

न्यूज एडिटर, खबर डिजिटल

डबरा बीजेपी में गहराया विवाद... नगर पालिका अध्यक्ष समेत 30 पार्षदों ने दिया सामूहिक इस्तीफा

ग्वालियर/डबरा/खबर डिजिटल/ मध्यप्रदेश के ग्वालियर जिले के डबरा में नगर पालिका से जुड़ा विवाद अब और गहरा गया है। पुलिस कार्रवाई के विरोध में नगर पालिका अध्यक्ष लक्ष्मी देवी, उपाध्यक्ष सतेंद्र दुबे समेत भाजपा, कांग्रेस और निर्दलीय पार्षदों ने सामूहिक इस्तीफा देने का फैसला किया है। सामने आई जानकारी के मुताबिक कुल 30 पार्षदों ने इस्तीफा दिया है। यह पूरा मामला पार्षदों और पुलिस के बीच बढ़े विवाद से जुड़ा है। वार्ड क्रमांक 13 के पार्षद हीरा सिंह से जुड़े विवाद के बाद पार्षदों ने थाने में एफआईआर दर्ज करने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया था। इसके बाद पुलिस ने छह पार्षदों के खिलाफ शांति भंग से जुड़ी प्रतिबंधात्मक कार्रवाई करते हुए नोटिस जारी किए। नोटिस मिलने के बाद पार्षदों का गुस्सा और बढ़ गया और वे डबरा सिटी थाने पहुंचकर धरने पर बैठ गए।

पुलिस कार्रवाई के विरोध में थाने में धरना
पार्षदों ने पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए इसे अनुचित बताया। उनका आरोप है कि नगर पालिका से जुड़े विवाद में जिन लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई थी, उनके बजाय जनप्रतिनिधियों पर ही प्रतिबंधात्मक कार्रवाई कर दी गई।
धरने के दौरान पार्षद देर रात तक थाने के बाहर बैठे रहे। इस दौरान उन्होंने जमीन पर बैठकर खाना भी खाया। पुलिस अधिकारियों और पार्षदों के बीच कार्रवाई को लेकर तीखी बहस की स्थिति भी बनी।

एएसपी से बातचीत पर भी नहीं बनी सहमति
पार्षदों से बातचीत के लिए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जयराज कुबेर भी मौके पर पहुंचे। हालांकि पार्षदों ने उनके रवैये पर नाराजगी जताते हुए बातचीत से इनकार कर दिया। इसके बाद एएसपी वहां से चले गए। इसी बीच पार्षदों ने पुलिस और प्रशासन के कुछ अधिकारियों को डबरा से हटाने की मांग भी उठाई। मामले को लेकर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को पत्र भेजे जाने की जानकारी भी सामने आई है।

देर रात थाने पहुंचीं इमरती देवी
विवाद बढ़ने की जानकारी मिलने के बाद पूर्व मंत्री इमरती देवी देर रात डबरा सिटी थाने पहुंचीं। उन्होंने धरने पर बैठे पार्षदों से बातचीत की और उनकी समस्याएं सुनीं। इमरती देवी ने कहा कि पार्षदों के खिलाफ की गई पुलिस कार्रवाई गलत तरीके से हुई है। उन्होंने बताया कि इस मामले में उनकी जिले के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक धर्मवीर सिंह यादव से बातचीत हुई है। उनके अनुसार एसएसपी डबरा आकर पार्षदों की बात सुनेंगे। इसके बाद देर रात पार्षदों का धरना समाप्त हुआ।

Breaking News: MP में पटवारियों पर कार्रवाई से बढ़ा विवाद… कई जिलों में निलंबन और नोटिस

अब प्रशासन के अगले कदम पर नजर
डबरा नगर पालिका में अध्यक्ष समेत बड़ी संख्या में पार्षदों के सामूहिक इस्तीफे से स्थानीय राजनीति में हलचल बढ़ गई है। वहीं, पुलिस कार्रवाई को लेकर पार्षदों और प्रशासन के बीच गतिरोध बना हुआ है। अब पूरे मामले में पुलिस और प्रशासन का आधिकारिक पक्ष तथा इस्तीफों पर आगे की प्रक्रिया महत्वपूर्ण होगी।

विकास कहां है?’ ₹3,000 करोड़ के नए लोन पर जीतू पटवारी का बीजेपी सरकार पर सीधा हमला

शेयर करें:

संबंधित खबरें

नीमच: नेहा माली से मिले CM मोहन यादव, समस्या सुनकर समाधान का दिया निर्देश,एक लाख रुपए की सहायता देने की घोषणा की

about 2 hours ago

MP में फिर संदिग्ध जहरीले घोल से मौतें: बैतूल में 2 की जान गई, 5 अस्पताल में भर्ती; ढाई महीने में सागर-देवास में 33 मौतें

about 4 hours ago

रीवा के चिल्ड्रेन मेडिकल सेंटर में आग, बेसमेंट में निर्माण कार्य के दौरान मचा हड़कंप, बाल मरीजों को सुरक्षित बाहर निकाला गया

about 4 hours ago

न्यूक्लियर प्लांट के विरोध को जीतू पटवारी का समर्थन, रौक्षौही पहुंचे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष

about 5 hours ago

इंदौर में मीट दुकानों पर नगर निगम की बड़ी कार्रवाई, 4 दुकानें सील, सफाई में लापरवाही पर 15 हजार से ज्यादा जुर्माना

about 5 hours ago

MP में बढ़ते अपराध को लेकर कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, बोले - विदिशा मामले की निष्पक्ष जांच हो...

about 5 hours ago

और पढ़ें

नीमच: नेहा माली से मिले CM मोहन यादव, समस्या सुनकर समाधान का दिया निर्देश,एक लाख रुपए की सहायता देने की घोषणा की
मध्यप्रदेश

भोपाल मास्टर प्लान को लेकर किसानों में आक्रोश, राजधानी की सड़कों पर उतरने की तैयारी में किसान यूनियन
किसान समाचार

भोपाल में लॉन्च होगी भारत की पहली स्वदेशी H5N1 चिकन वैक्सीन, शिवराज सिंह चौहान करेंगे राष्ट्र को समर्पित
किसान समाचार

भोपाल में लॉन्च होगी भारत की पहली स्वदेशी H5N1 चिकन वैक्सीन, शिवराज सिंह चौहान करेंगे राष्ट्र को समर्पित

MP में फिर संदिग्ध जहरीले घोल से मौतें: बैतूल में 2 की जान गई, 5 अस्पताल में भर्ती; ढाई महीने में सागर-देवास में 33 मौतें
मध्यप्रदेश

MP में फिर संदिग्ध जहरीले घोल से मौतें: बैतूल में 2 की जान गई, 5 अस्पताल में भर्ती; ढाई महीने में सागर-देवास में 33 मौतें

जम्मू-कश्मीर में DSP मनोज आर्यन का निधन, संदिग्ध हार्ट अटैक की आशंका
नेशनल न्यूज़