Damoh News : तेजगढ़ के जंगल में मिला ढाई साल के तेंदुए का शव… शरीर पर नहीं चोट के निशान

दमोह/वैभव नायक/खबर डिजिटल/ जिले के तेन्दूखेड़ा उप वनमंडल अंतर्गत तेजगढ़ वन परिक्षेत्र की वंशीपुर बीट में एक नर तेंदुए का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। गौ घाट भादर नाला के पास मिले इस करीब ढाई वर्षीय तेंदुए की मौत का सही कारण फिलहाल स्पष्ट नही है। प्रारंभिक जांच में शरीर पर किसी भी तरह के चोट या शिकार के निशान नहीं मिले हैं, जिससे प्रथम दृष्टया मामला प्राकृतिक मौत या बीमारी का माना जा रहा है।

चरवाहों ने देखा शव
गुरुवार सुबह चरवाहों ने वंशीपुर बीट (PF 42) के समीप नाले के पास तेंदुए का शव देखा और इसकी सूचना वन विभाग को दी। खबर मिलते ही दमोह डीएफओ ईश्वरदास जरांडे, तेजगढ़ रेंजर नीरज पांडे दलबल के साथ मौके पर पहुंचे। घटना की संवेदनशीलता को देखते हुए वीरांगना रानी दुर्गावती टाइगर रिजर्व से डॉग स्क्वायड की टीम को भी बुलाया गया, जिसने आसपास के क्षेत्र में सघन सर्चिंग की।

भूख या बीमारी की आशंका
वन विभाग के अनुसार, तेंदुए के सभी अंग सुरक्षित पाए गए हैं। पोस्टमार्टम के दौरान पशु चिकित्साधिकारी डॉ. पंकज चौबे और डॉ. हरिकांत बिलवार ने पाया कि तेंदुए की आंतें पूरी तरह खाली थीं। इससे यह आशंका जताई जा रही है कि तेंदुए की मौत लंबे समय तक भूखा रहने, कमजोरी या किसी गंभीर बीमारी के कारण हुई होगी। सुरक्षा के लिहाज से वन विभाग ने नाले के पानी का 'लिटमस टेस्ट' भी कराया है, ताकि जहरखुरानी जैसी किसी भी आशंका को खारिज किया जा सके।

https://khabardigital.com/madhya-pradesh/dewas-satwas-encroachment-drive-self-immolation-attempt-chaos/

NTCA गाइडलाइन के तहत हुआ पोस्टमार्टम
उप वनमंडल अधिकारी प्रतीक दुबे ने बताया कि राष्ट्रीय बाघ संरक्षण प्राधिकरण (NTCA) की गाइडलाइन के अनुसार शव का पोस्टमार्टम कराकर सैंपल फॉरेंसिक जांच के लिए लैब भेजे गए हैं। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की असली वजह स्पष्ट होगी। गौरतलब है कि इसी परिक्षेत्र में करीब ढाई साल पहले भी घटरिया बीट के पास एक तेंदुए का सड़ा-गला शव मिला था।

क्षेत्र में बढ़ रही तेंदुओं की संख्या
वन विभाग के आंकड़ों के अनुसार, तेन्दूखेड़ा उप वनमंडल की चारों रेंजों में तेंदुओं की संख्या में इजाफा हुआ है। वर्तमान में यहाँ करीब 30 से 40 तेंदुए (शावकों सहित) मौजूद हैं। वर्तमान में चल रही बाघ गणना से क्षेत्र में मांसाहारी वन्यजीवों की सटीक संख्या और उनकी स्थिति का स्पष्ट पता चल सकेगा।

https://khabardigital.com/madhya-pradesh/sidhi-road-accident-truck-hit-scooty-mother-child-dead-madwas/
शेयर करें:

संबंधित खबरें

नीमच: नेहा माली से मिले CM मोहन यादव, समस्या सुनकर समाधान का दिया निर्देश,एक लाख रुपए की सहायता देने की घोषणा की

about 2 hours ago

MP में फिर संदिग्ध जहरीले घोल से मौतें: बैतूल में 2 की जान गई, 5 अस्पताल में भर्ती; ढाई महीने में सागर-देवास में 33 मौतें

about 3 hours ago

रीवा के चिल्ड्रेन मेडिकल सेंटर में आग, बेसमेंट में निर्माण कार्य के दौरान मचा हड़कंप, बाल मरीजों को सुरक्षित बाहर निकाला गया

about 4 hours ago

न्यूक्लियर प्लांट के विरोध को जीतू पटवारी का समर्थन, रौक्षौही पहुंचे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष

about 4 hours ago

इंदौर में मीट दुकानों पर नगर निगम की बड़ी कार्रवाई, 4 दुकानें सील, सफाई में लापरवाही पर 15 हजार से ज्यादा जुर्माना

about 5 hours ago

MP में बढ़ते अपराध को लेकर कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, बोले - विदिशा मामले की निष्पक्ष जांच हो...

about 5 hours ago

और पढ़ें

नीमच: नेहा माली से मिले CM मोहन यादव, समस्या सुनकर समाधान का दिया निर्देश,एक लाख रुपए की सहायता देने की घोषणा की
मध्यप्रदेश

भोपाल मास्टर प्लान को लेकर किसानों में आक्रोश, राजधानी की सड़कों पर उतरने की तैयारी में किसान यूनियन
किसान समाचार

भोपाल में लॉन्च होगी भारत की पहली स्वदेशी H5N1 चिकन वैक्सीन, शिवराज सिंह चौहान करेंगे राष्ट्र को समर्पित
किसान समाचार

भोपाल में लॉन्च होगी भारत की पहली स्वदेशी H5N1 चिकन वैक्सीन, शिवराज सिंह चौहान करेंगे राष्ट्र को समर्पित

MP में फिर संदिग्ध जहरीले घोल से मौतें: बैतूल में 2 की जान गई, 5 अस्पताल में भर्ती; ढाई महीने में सागर-देवास में 33 मौतें
मध्यप्रदेश

MP में फिर संदिग्ध जहरीले घोल से मौतें: बैतूल में 2 की जान गई, 5 अस्पताल में भर्ती; ढाई महीने में सागर-देवास में 33 मौतें

जम्मू-कश्मीर में DSP मनोज आर्यन का निधन, संदिग्ध हार्ट अटैक की आशंका
नेशनल न्यूज़