दमोह: पुलिस दबाव के बीच आरोपी संजीव लेंबर्ड ने पुलिस को दी गिरफ्तारी, अब तक 4 आरोपियों तक पहुंची पुलिस

दमोह/ वैभव नायक/ खबर डिजिटल/ जिलें के चर्चित मिशन अस्पताल में फर्जी डॉक्टर और फर्जी कैथलैब के चलते 7 मरीजों की मौत के मामले में पुलिस को एक और सफलता मिली है। पुलिस ने मामले में दर्ज हुई दूसरी एफआईआर में बनाए गए आरोपियों में शामिल संजीव लैंबर्ड को गिरफ्तार किया है। लगातार पुलिस की दबाव और संभावित स्थानों पर पुलिस द्वारा दी जा रही दबिश के चलते आरोपी ने गुरुवार को नगर पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर अपनी गिरफ्तारी दी।

खारिज हुई थी अग्रिम जमानत याचिका

मामले में एफआईआर दर्ज होने के बाद सभी आरोपी फरार थे। जिनकी गिरफ्तारी पर इनाम की घोषणा भी की गई थी। आरोपी संजीव लैंबर्ड पर भी 30 हजार का इनाम घोषित किया गया था और पुलिस आरोपियों की लगातार तलाश कर रही थी। इस दौरान आरोपियों द्वारा न्यायालय में अग्रिम जमानत याचिका भी दायर की थी। आरोपी संजीव लेंबर्ड की जमानत याचिका को उच्चतम न्यायालय की खंडपीठ ने 15 जनवरी को खारिज करते हुए, समर्पण के निर्देश दिए थे। इसके बाद पुलिस ने गिरफ्तारी के प्रयासों को तेज किया और लगातार संभावित स्थानों पर दबिश दी जाने लगी, जिसके चलते आरोपी ने पुलिस के समक्ष गिरफ्तारी दी।

https://khabardigital.com/madhya-pradesh/bjp-accused-of-deleting-congress-voters-names-timarni-harda/

5 दिन की पुलिस रिमांड

गिरफ्तारी के बाद गुरुवार को ही पुलिस ने आरोपी के जिला न्यायालय के जाकर सीजेएम स्नेहा सिंह की न्यायालय में पेश किया और आरोपी की 5 दिन की रिमांड मांगी, जिसे न्यायालय ने स्वीकार कर लिया। अब आरोपी से पुलिस मामले में पूछताछ करते हुए अपनी जांच को दिशा देगी।

10 में से 4 गिरफ्तार

पूरे मामले में पुलिस ने कोतवाली थाना में दो एफआईआर दर्ज की थी। जिसमें प्रकरण क्रमांक 225/25 में आईपीसी 420,468,467, 471( 34), मध्यप्रदेश आयुर्वेद अधिनियम की धारा 24 और प्रकरण क्रमांक 245/ 25 में उपरोक्त सभी धाराओं के साथ 304 b, मध्यप्रदेश उपचार अधिनियम की धारा 12 का मामला दर्ज हुआ कर दोनों मामलों में कुल 10 लोगों को आरोपी बनाया गया था। जिसके बाद अब तक डॉक्टर एन जॉन केम, राजीव लेंबर्ड, फ्रैंक हैरिसन उर्फ बबला के बाद संजीव लेंबर्ड को गिरफ्तार कर लिया है। मामले की एक आरोपी आशिमा न्यूटन को न्यायालय ने अग्रिम जमानत प्रदान की है। अब पुलिस के समक्ष शेष आरोपियों को गिरफ्तार करने की चुनौती है, जिसमें दो आरोपियों के देश के बाहर होने की भी अंदेशा जताया जा रहा है।

https://khabardigital.com/madhya-pradesh/harda-road-construction-corruption-contractor-blacklisted/
शेयर करें:

संबंधित खबरें

नीमच: नेहा माली से मिले CM मोहन यादव, समस्या सुनकर समाधान का दिया निर्देश,एक लाख रुपए की सहायता देने की घोषणा की

about 2 hours ago

MP में फिर संदिग्ध जहरीले घोल से मौतें: बैतूल में 2 की जान गई, 5 अस्पताल में भर्ती; ढाई महीने में सागर-देवास में 33 मौतें

about 4 hours ago

रीवा के चिल्ड्रेन मेडिकल सेंटर में आग, बेसमेंट में निर्माण कार्य के दौरान मचा हड़कंप, बाल मरीजों को सुरक्षित बाहर निकाला गया

about 4 hours ago

न्यूक्लियर प्लांट के विरोध को जीतू पटवारी का समर्थन, रौक्षौही पहुंचे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष

about 5 hours ago

इंदौर में मीट दुकानों पर नगर निगम की बड़ी कार्रवाई, 4 दुकानें सील, सफाई में लापरवाही पर 15 हजार से ज्यादा जुर्माना

about 5 hours ago

MP में बढ़ते अपराध को लेकर कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, बोले - विदिशा मामले की निष्पक्ष जांच हो...

about 5 hours ago

और पढ़ें

नीमच: नेहा माली से मिले CM मोहन यादव, समस्या सुनकर समाधान का दिया निर्देश,एक लाख रुपए की सहायता देने की घोषणा की
मध्यप्रदेश

भोपाल मास्टर प्लान को लेकर किसानों में आक्रोश, राजधानी की सड़कों पर उतरने की तैयारी में किसान यूनियन
किसान समाचार

भोपाल में लॉन्च होगी भारत की पहली स्वदेशी H5N1 चिकन वैक्सीन, शिवराज सिंह चौहान करेंगे राष्ट्र को समर्पित
किसान समाचार

भोपाल में लॉन्च होगी भारत की पहली स्वदेशी H5N1 चिकन वैक्सीन, शिवराज सिंह चौहान करेंगे राष्ट्र को समर्पित

MP में फिर संदिग्ध जहरीले घोल से मौतें: बैतूल में 2 की जान गई, 5 अस्पताल में भर्ती; ढाई महीने में सागर-देवास में 33 मौतें
मध्यप्रदेश

MP में फिर संदिग्ध जहरीले घोल से मौतें: बैतूल में 2 की जान गई, 5 अस्पताल में भर्ती; ढाई महीने में सागर-देवास में 33 मौतें

जम्मू-कश्मीर में DSP मनोज आर्यन का निधन, संदिग्ध हार्ट अटैक की आशंका
नेशनल न्यूज़