Railway News: सितंबर-अक्टूबर में ट्रेन से सफर करने वाले सावधान, कई ट्रेनें रहेंगी कैंसिल और डायवर्ट

डॉ आशा शर्मा
डॉ आशा शर्मा

न्यूज एडिटर, खबर डिजिटल

बीना रेलवे स्टेशन पर यार्ड रीमॉडलिंग और तीसरी रेल लाइन को जोड़ने के काम के चलते सितंबर और अक्टूबर 2026 में दमोह, सागर और आसपास के यात्रियों की परेशानी बढ़ सकती है. इस दौरान कई ट्रेनें रद्द रहेंगी, जबकि कुछ ट्रेनों को परिवर्तित मार्ग से चलाया जाएगा. कुछ सेवाओं को बीच के स्टेशनों तक सीमित किया गया है. रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा से पहले ट्रेन का अपडेटेड रूट, समय और ठहराव जरूर जांच लें.
Railway News: सितंबर-अक्टूबर में ट्रेन से सफर करने वाले सावधान, कई ट्रेनें रहेंगी कैंसिल और डायवर्ट

अगर आप सितंबर या अक्टूबर 2026 में दमोह या सागर से ट्रेन यात्रा करने की योजना बना रहे हैं, तो सफर से पहले अपनी ट्रेन की स्थिति जरूर जांच लें. बीना रेलवे स्टेशन पर होने वाले बड़े तकनीकी काम के कारण इस रूट की कई ट्रेनों के संचालन में बदलाव किया गया है. कुछ ट्रेनें पूरी तरह रद्द रहेंगी, जबकि कई ट्रेनों को परिवर्तित मार्ग से चलाया जाएगा. इसके अलावा कुछ ट्रेनों को बीच के स्टेशनों तक ही चलाकर वापस भेजा जाएगा.

बीना स्टेशन पर होगा यार्ड रीमॉडलिंग का काम

पश्चिम मध्य रेलवे के बीना स्टेशन यार्ड में आगासौद-बीना के बीच बन रही तीसरी रेल लाइन को बीना स्टेशन से जोड़ने के लिए यार्ड रीमॉडलिंग किया जा रहा है. इस काम के लिए प्री-नॉन इंटरलॉकिंग और नॉन इंटरलॉकिंग की प्रक्रिया होगी.

रेलवे के मुताबिक, प्री-नॉन इंटरलॉकिंग का काम 1 सितंबर से 12 अक्टूबर तक चलेगा. इसके बाद 13 से 15 अक्टूबर तक नॉन इंटरलॉकिंग का काम किया जाएगा. यात्रियों की सुरक्षा को देखते हुए इस दौरान कई ट्रेनों के संचालन में बदलाव किया गया है.

तीन प्रमुख ट्रेनें रहेंगी रद्द

बीना-कटनी रूट की 61619 बीना-कटनी मुड़वारा ट्रेन 21 सितंबर से 15 अक्टूबर तक 19 फेरों के लिए रद्द रहेगी. इसी अवधि में वापसी की सेवा भी प्रभावित होगी.

रानी कमलापति-संतरागाछी एक्सप्रेस 22169 का 14 अक्टूबर और वापसी में 15 अक्टूबर का एक-एक फेरा रद्द रहेगा. वहीं भोपाल-दमोह राज्यरानी एक्सप्रेस 22161/22162 के 9 से 15 अक्टूबर तक सात फेरे प्रभावित होंगे. वापसी में 10 से 16 अक्टूबर तक भी सात फेरे नहीं चलेंगे.

कई ट्रेनें दमोह नहीं आएंगी

बीना में होने वाले काम के कारण कुछ ट्रेनों को दमोह की बजाय जबलपुर होकर संचालित किया जाएगा. इनमें वेरावल-जबलपुर, रेवांचल एक्सप्रेस, हावड़ा-भोपाल, भोपाल-धनबाद, भोपाल-चोपन, भोपाल-सिंगरौली और कामायनी एक्सप्रेस जैसी ट्रेनें शामिल हैं. इन ट्रेनों की अलग-अलग तारीखों पर सेवाएं प्रभावित रहेंगी.

बीना-भोपाल के बीच भी प्रभावित रहेगा संचालन

कुछ ट्रेनों को बीना और भोपाल के बीच चलाने के बजाय गुना होते हुए मक्सी की तरफ डायवर्ट किया जाएगा. वहीं बिलासपुर-भोपाल ट्रेन को कुछ दिनों तक मालखेड़ी स्टेशन तक चलाकर वहीं से वापस भेजा जाएगा.

कटनी-बीना और बीना-कटनी सवारी सेवा भी प्रभावित रहेगी. इन ट्रेनों को निर्धारित अवधि में खुरई स्टेशन तक चलाया जाएगा और वहीं से वापसी होगी.

यात्रा से पहले जरूर जांचें ट्रेन की स्थिति

रेलवे के इस बदलाव का असर सितंबर और अक्टूबर में सफर करने वाले यात्रियों पर पड़ेगा. ऐसे में दमोह, सागर और आसपास के यात्रियों को टिकट बुक करने या स्टेशन पहुंचने से पहले अपनी ट्रेन का नया रूट, समय, ठहराव और प्रारंभिक या अंतिम स्टेशन जरूर जांच लेना चाहिए. रेलवे की ओर से जारी ताजा जानकारी देखने के बाद ही यात्रा की योजना बनाना बेहतर रहेगा.

शेयर करें:

संबंधित खबरें

नीमच: नेहा माली से मिले CM मोहन यादव, समस्या सुनकर समाधान का दिया निर्देश,एक लाख रुपए की सहायता देने की घोषणा की

about 2 hours ago

MP में फिर संदिग्ध जहरीले घोल से मौतें: बैतूल में 2 की जान गई, 5 अस्पताल में भर्ती; ढाई महीने में सागर-देवास में 33 मौतें

about 4 hours ago

रीवा के चिल्ड्रेन मेडिकल सेंटर में आग, बेसमेंट में निर्माण कार्य के दौरान मचा हड़कंप, बाल मरीजों को सुरक्षित बाहर निकाला गया

about 4 hours ago

न्यूक्लियर प्लांट के विरोध को जीतू पटवारी का समर्थन, रौक्षौही पहुंचे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष

about 5 hours ago

इंदौर में मीट दुकानों पर नगर निगम की बड़ी कार्रवाई, 4 दुकानें सील, सफाई में लापरवाही पर 15 हजार से ज्यादा जुर्माना

about 5 hours ago

MP में बढ़ते अपराध को लेकर कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, बोले - विदिशा मामले की निष्पक्ष जांच हो...

about 5 hours ago

और पढ़ें

नीमच: नेहा माली से मिले CM मोहन यादव, समस्या सुनकर समाधान का दिया निर्देश,एक लाख रुपए की सहायता देने की घोषणा की
मध्यप्रदेश

नीमच: नेहा माली से मिले CM मोहन यादव, समस्या सुनकर समाधान का दिया निर्देश,एक लाख रुपए की सहायता देने की घोषणा की

भोपाल मास्टर प्लान को लेकर किसानों में आक्रोश, राजधानी की सड़कों पर उतरने की तैयारी में किसान यूनियन
किसान समाचार

भोपाल मास्टर प्लान को लेकर किसानों में आक्रोश, राजधानी की सड़कों पर उतरने की तैयारी में किसान यूनियन

भोपाल में लॉन्च होगी भारत की पहली स्वदेशी H5N1 चिकन वैक्सीन, शिवराज सिंह चौहान करेंगे राष्ट्र को समर्पित
किसान समाचार

भोपाल में लॉन्च होगी भारत की पहली स्वदेशी H5N1 चिकन वैक्सीन, शिवराज सिंह चौहान करेंगे राष्ट्र को समर्पित

MP में फिर संदिग्ध जहरीले घोल से मौतें: बैतूल में 2 की जान गई, 5 अस्पताल में भर्ती; ढाई महीने में सागर-देवास में 33 मौतें
मध्यप्रदेश

MP में फिर संदिग्ध जहरीले घोल से मौतें: बैतूल में 2 की जान गई, 5 अस्पताल में भर्ती; ढाई महीने में सागर-देवास में 33 मौतें

जम्मू-कश्मीर में DSP मनोज आर्यन का निधन, संदिग्ध हार्ट अटैक की आशंका
नेशनल न्यूज़