मध्यप्रदेश में मक्का खरीदी में घोटाले का खुलासा... बिना खरीदी के किसानों को किया भुगतान

सुनील बंशीवाल
सुनील बंशीवाल

न्यूज एडिटर, खबर डिजिटल

मध्यप्रदेश में मक्का खरीदी में घोटाले का खुलासा... बिना खरीदी के किसानों को किया भुगतान

सागर/खबर डिजिटल/ मध्यप्रदेश के देवरीकलां में समर्थन मूल्य पर मक्का खरीदी के नाम पर कथित फर्जीवाड़े का मामला सामने आया है। भारत सरकार की इथेनॉल उत्पादन योजना के तहत हुई मक्का खरीदी में 343 मीट्रिक टन मक्का की खरीदी से संबंधित दस्तावेज तैयार कर 17 किसानों के बैंक खातों में कुल 76 लाख 31 हजार 750 रुपये का भुगतान किए जाने का आरोप है। मामले में पुलिस ने रहली से गांधी वार्ड निवासी अतिशय जैन, पिता अवधेश जैन को गिरफ्तार किया है। आरोपी को अदालत में पेश किए जाने के बाद 19 सितंबर तक पुलिस रिमांड पर भेजा गया है।

पोर्टल पर अपलोड किए गए खरीदी के दस्तावेज
पुलिस के अनुसार, वर्ष 2025 में मध्यप्रदेश में मक्का से इथेनॉल उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए समर्थन मूल्य पर मक्का खरीदी की व्यवस्था की गई थी। इसके तहत NCCF के दिल्ली मुख्यालय की ओर से एकता कंपनी को पोर्टल और खरीदी पार्टनर के तौर पर नियुक्त किया गया था। मक्का खरीदी के लिए एकता कंपनी ने फूड गार्ड फार्मर प्रोसेसिंग कंपनी लिमिटेड नाम से FPO का पंजीयन कराया था। FPO के डायरेक्टर मनीष पटेल ने खरीदी से जुड़े कार्य के लिए अतिशय जैन को नियुक्त किया था। पुलिस का आरोप है कि आपसी मिलीभगत के जरिए पोर्टल पर 343 मीट्रिक टन मक्का की खरीदी से संबंधित दस्तावेज अपलोड किए गए। इन दस्तावेजों के आधार पर 17 किसानों के बैंक खातों में 76 लाख 31 हजार 750 रुपये की राशि ट्रांसफर की गई।

वेयरहाउस में नहीं मिला एक भी दाना
मामले में फर्जीवाड़े का संदेह उस समय गहराया, जब NCCF की ओर से मक्का खरीदी का भौतिक सत्यापन कराया गया। अनुबंध के अनुसार खरीदी गई मक्का का भंडारण शांडिल्य वेयरहाउस में किया जाना था। जांच टीम जब मौके पर पहुंची तो वहां मक्का का कोई भंडारण नहीं मिला। पुलिस के मुताबिक निर्धारित मात्रा तो दूर, वेयरहाउस में मक्का का एक भी दाना मौजूद नहीं था। इसके बाद खरीदी से संबंधित दस्तावेज और भुगतान की प्रक्रिया जांच के दायरे में आ गई।

https://khabardigital.com/india/gallantry-award-winners-free-lifetime-rail-travel-from-november-2026/

मोबाइल से दस्तावेज अपलोड करने की जांच
देवरी थाने के उपनिरीक्षक समरथ सीनम के अनुसार पोर्टल पर अपलोड किए गए दस्तावेजों की जांच की जा रही है। पुलिस के मुताबिक ये दस्तावेज FPO डायरेक्टर मनीष पटेल के मोबाइल से अपलोड किए गए थे। जांच में पोर्टल की लॉगिन आईडी और OTP साझा किए जाने की बात भी सामने आई है। पुलिस इस बिंदु पर भी जांच कर रही है कि दस्तावेज अपलोड करने और भुगतान की प्रक्रिया में किन लोगों की भूमिका थी।

चार आरोपियों के खिलाफ केस, एक गिरफ्तार
उपनिरीक्षक समरथ सीनम के मुताबिक मामले में कुल चार आरोपियों के खिलाफ नामजद प्रकरण दर्ज किया गया है। इनमें अतिशय जैन को गिरफ्तार कर पुलिस रिमांड पर लिया गया है। उससे पूछताछ के जरिए कथित फर्जीवाड़े से जुड़े अन्य पहलुओं की जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि कागजों में दिखाई गई 343 मीट्रिक टन मक्का वास्तव में कहीं खरीदी गई थी या नहीं। इसके अलावा 17 किसानों के खातों में पहुंची रकम, पोर्टल पर अपलोड किए गए दस्तावेज, लॉगिन और OTP के इस्तेमाल तथा पूरे मामले में शामिल अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच की जा रही है।

Mohan Cabinet Expansion: डिप्टी सीएम राजेंद्र शु्क्ल पर लटकी तलवार!… युवा ब्राह्मण नेता को मिल सकता है मौका

शेयर करें:

संबंधित खबरें

नीमच: नेहा माली से मिले CM मोहन यादव, समस्या सुनकर समाधान का दिया निर्देश,एक लाख रुपए की सहायता देने की घोषणा की

about 2 hours ago

MP में फिर संदिग्ध जहरीले घोल से मौतें: बैतूल में 2 की जान गई, 5 अस्पताल में भर्ती; ढाई महीने में सागर-देवास में 33 मौतें

about 3 hours ago

रीवा के चिल्ड्रेन मेडिकल सेंटर में आग, बेसमेंट में निर्माण कार्य के दौरान मचा हड़कंप, बाल मरीजों को सुरक्षित बाहर निकाला गया

about 4 hours ago

न्यूक्लियर प्लांट के विरोध को जीतू पटवारी का समर्थन, रौक्षौही पहुंचे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष

about 5 hours ago

इंदौर में मीट दुकानों पर नगर निगम की बड़ी कार्रवाई, 4 दुकानें सील, सफाई में लापरवाही पर 15 हजार से ज्यादा जुर्माना

about 5 hours ago

MP में बढ़ते अपराध को लेकर कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, बोले - विदिशा मामले की निष्पक्ष जांच हो...

about 5 hours ago

और पढ़ें

नीमच: नेहा माली से मिले CM मोहन यादव, समस्या सुनकर समाधान का दिया निर्देश,एक लाख रुपए की सहायता देने की घोषणा की
मध्यप्रदेश

नीमच: नेहा माली से मिले CM मोहन यादव, समस्या सुनकर समाधान का दिया निर्देश,एक लाख रुपए की सहायता देने की घोषणा की

भोपाल मास्टर प्लान को लेकर किसानों में आक्रोश, राजधानी की सड़कों पर उतरने की तैयारी में किसान यूनियन
किसान समाचार

भोपाल मास्टर प्लान को लेकर किसानों में आक्रोश, राजधानी की सड़कों पर उतरने की तैयारी में किसान यूनियन

भोपाल में लॉन्च होगी भारत की पहली स्वदेशी H5N1 चिकन वैक्सीन, शिवराज सिंह चौहान करेंगे राष्ट्र को समर्पित
किसान समाचार

भोपाल में लॉन्च होगी भारत की पहली स्वदेशी H5N1 चिकन वैक्सीन, शिवराज सिंह चौहान करेंगे राष्ट्र को समर्पित

MP में फिर संदिग्ध जहरीले घोल से मौतें: बैतूल में 2 की जान गई, 5 अस्पताल में भर्ती; ढाई महीने में सागर-देवास में 33 मौतें
मध्यप्रदेश

MP में फिर संदिग्ध जहरीले घोल से मौतें: बैतूल में 2 की जान गई, 5 अस्पताल में भर्ती; ढाई महीने में सागर-देवास में 33 मौतें

जम्मू-कश्मीर में DSP मनोज आर्यन का निधन, संदिग्ध हार्ट अटैक की आशंका
नेशनल न्यूज़