सृष्टि सेवा संकल्प ने पूरी की पांच वर्षों की सफलतम यात्रा... दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग का आयोजन

सुनील बंशीवाल
सुनील बंशीवाल

न्यूज एडिटर, खबर डिजिटल

सृष्टि सेवा संकल्प ने पूरी की पांच वर्षों की सफलतम यात्रा... दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग का आयोजन

देवास/खबर डिजिटल/ मां चामुंडा की पावन नगरी देवास में कलोता समाज छात्रावास में सृष्टि सेवा संकल्प के उज्जैन संभाग का दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग संपन्न हुआ। प्रशिक्षण में उज्जैन संभाग के विभिन्न जिलों से आए प्रशिक्षार्थियों ने सहभागिता की। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन और गुरु अथर्ववेद के पूजन के साथ हुई।

संगठन की पांच साल की यात्रा पर डाला प्रकाश
प्रशिक्षण के प्रथम सत्र में सृष्टि सेवा संकल्प के राष्ट्रीय महामंत्री रितेश तिवारी ने संगठन की पांच वर्षों की यात्रा और गतिविधियों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि संगठन वर्तमान में सात राज्यों के 50 से अधिक जिलों में सक्रिय रूप से कार्य कर रहा है। उन्होंने अक्टूबर में प्रस्तावित देश की पहली छात्र पर्यावरण संसद को लेकर भी विस्तार से जानकारी साझा की।

एसपी पुनीत गहलोत थे मुख्य अतिथि
कार्यक्रम में देवास जिला पुलिस अधीक्षक आईपीएस पुनीत गहलोत मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने कहा कि बदलते परिवेश के कारण देशी जैव विविधता लगातार प्रभावित हो रही है। गिद्ध और गौरैया जैसी देशी प्रजातियां अब पहले की तुलना में कम दिखाई देती हैं। उन्होंने पर्यावरण संरक्षण के प्रति समाज को जागरूक होने की आवश्यकता बताते हुए कहा कि यदि समय रहते प्रयास नहीं किए गए तो आने वाली पीढ़ियां इन प्रजातियों को केवल तस्वीरों में ही देख पाएंगी।महापौर प्रतिनिधि दुर्गेश अग्रवाल ने प्रदर्शनी का उद्घाटन किया। उन्होंने सृष्टि सेवा संकल्प के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि पर्यावरण संरक्षण से जुड़े ऐसे आयोजन समाज में प्रकृति के प्रति संवेदनशीलता और जिम्मेदारी की भावना विकसित करते हैं।

दतिया में फिर से पोस्टर पर फ्रंट में नरोत्तम मिश्रा… पोस्टर से आशुतोष तिवारी गायब!

पर्यावरण संरक्षण का संदेश लेकर निकली शोभायात्रा
प्रशिक्षण वर्ग के दौरान पर्यावरण संरक्षण को लेकर शोभायात्रा भी निकाली गई। शोभायात्रा चिमनाबाई स्कूल से प्रारंभ होकर मल्हार स्मृति मंदिर और सयाजी द्वार होते हुए भोलेनाथ मंदिर पहुंची। समापन अवसर पर प्रदेश मंत्री आशीष ठाकुर ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण को केवल किसी कार्यक्रम या आयोजन तक सीमित नहीं रखना चाहिए। यह हमारी दैनिक जीवनशैली का हिस्सा होना चाहिए। उन्होंने कहा कि संयमित जीवनशैली अपनाना पर्यावरण संरक्षण का सबसे प्रभावी माध्यम है।

तीन सामाजिक उत्सवों का दिया प्रशिक्षण
सृष्टि सेवा संकल्प की ओर से पर्यावरण संरक्षण को जनआंदोलन का स्वरूप देने के उद्देश्य से तीन सामाजिक उत्सव—वृक्ष प्रतिपदा, वृक्ष रक्षाबंधन और वृक्ष दीपावली मनाए जाते हैं। प्रशिक्षण वर्ग में इन तीनों उत्सवों को लेकर अलग-अलग समूह बनाकर प्रशिक्षण दिया गया। इस दौरान देवास के गणमान्य नागरिकों ने भी सहभागिता की।

हरित सिंहस्थ-2028 को लेकर पांच संकल्प
समापन सत्र में सृष्टि सेवा संकल्प के राष्ट्रीय संगठन मंत्री प्रशांत गुप्ता ने सिंहस्थ-2028 को लेकर संगठन की तैयारियों और अभियान की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि संगठन ने हरित सिंहस्थ-2028 के लिए व्यापक अभियान शुरू किया है।

इसके तहत पांच प्रमुख संकल्प तय किए गए हैं

पॉलिथीन के स्थान पर कपड़े के थैले का उपयोग।
प्लास्टिक की बोतल के स्थान पर स्टील की बोतल अपनाना।
‘मेरा कचरा, मेरे साथ’ का संकल्प।
सिंहस्थ क्षेत्र की पावन माटी से सिंहस्थ स्मृति उपवनों का निर्माण।
सिंहस्थ क्षेत्र में वाटर रिफिलिंग मशीनों के उपयोग को लेकर जनजागरूकता अभियान।

संगठन की ओर से इन संकल्पों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए गांव-गांव और वार्ड-वार्ड में 11 सदस्यीय सिंहस्थ जनजागरण समितियां गठित की जा रही हैं।

ये रहे प्रशिक्षण में मौजूद
प्रशिक्षण वर्ग की व्यवस्थाओं में देवेंद्र मार्चिया, घनश्याम माहेश्वरी, संजय पौराणिक, रमेश जोशी, यशवंत तिवारी, आदित्य ठाकुर, मुकेश मोदी, मनीष तिवारी, समरथ वामनिया सहित अन्य कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

उज्जैन में क्यों रात नहीं रुकते ज्योतिरादित्य सिंधिया… फिर कहा रुकते हैं सिंधिया जानिये!

शेयर करें:

टैग्स

संबंधित खबरें

नीमच: नेहा माली से मिले CM मोहन यादव, समस्या सुनकर समाधान का दिया निर्देश,एक लाख रुपए की सहायता देने की घोषणा की

about 2 hours ago

MP में फिर संदिग्ध जहरीले घोल से मौतें: बैतूल में 2 की जान गई, 5 अस्पताल में भर्ती; ढाई महीने में सागर-देवास में 33 मौतें

about 4 hours ago

रीवा के चिल्ड्रेन मेडिकल सेंटर में आग, बेसमेंट में निर्माण कार्य के दौरान मचा हड़कंप, बाल मरीजों को सुरक्षित बाहर निकाला गया

about 4 hours ago

न्यूक्लियर प्लांट के विरोध को जीतू पटवारी का समर्थन, रौक्षौही पहुंचे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष

about 5 hours ago

इंदौर में मीट दुकानों पर नगर निगम की बड़ी कार्रवाई, 4 दुकानें सील, सफाई में लापरवाही पर 15 हजार से ज्यादा जुर्माना

about 5 hours ago

MP में बढ़ते अपराध को लेकर कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, बोले - विदिशा मामले की निष्पक्ष जांच हो...

about 5 hours ago

और पढ़ें

नीमच: नेहा माली से मिले CM मोहन यादव, समस्या सुनकर समाधान का दिया निर्देश,एक लाख रुपए की सहायता देने की घोषणा की
मध्यप्रदेश

नीमच: नेहा माली से मिले CM मोहन यादव, समस्या सुनकर समाधान का दिया निर्देश,एक लाख रुपए की सहायता देने की घोषणा की

भोपाल मास्टर प्लान को लेकर किसानों में आक्रोश, राजधानी की सड़कों पर उतरने की तैयारी में किसान यूनियन
किसान समाचार

भोपाल मास्टर प्लान को लेकर किसानों में आक्रोश, राजधानी की सड़कों पर उतरने की तैयारी में किसान यूनियन

भोपाल में लॉन्च होगी भारत की पहली स्वदेशी H5N1 चिकन वैक्सीन, शिवराज सिंह चौहान करेंगे राष्ट्र को समर्पित
किसान समाचार

भोपाल में लॉन्च होगी भारत की पहली स्वदेशी H5N1 चिकन वैक्सीन, शिवराज सिंह चौहान करेंगे राष्ट्र को समर्पित

MP में फिर संदिग्ध जहरीले घोल से मौतें: बैतूल में 2 की जान गई, 5 अस्पताल में भर्ती; ढाई महीने में सागर-देवास में 33 मौतें
मध्यप्रदेश

MP में फिर संदिग्ध जहरीले घोल से मौतें: बैतूल में 2 की जान गई, 5 अस्पताल में भर्ती; ढाई महीने में सागर-देवास में 33 मौतें

जम्मू-कश्मीर में DSP मनोज आर्यन का निधन, संदिग्ध हार्ट अटैक की आशंका
नेशनल न्यूज़