Dindori News : अमरकंटक के जंगलों में साल बोरर का कहर… पांच हजार से अधिक साल वृक्ष हुए खोखले

डिंडौरी/शैलेश नामदेव/खबर डिजिटल/ अमरकंटक के जंगलों में साल बोरर का कहर नजर आ रहा है। 5 हजार से अधिक साल वृक्ष खोखले हो गए हैं, लेकिन जिम्मेदारों को इसकी कितनी चिंता है, ये देखने वाली बात है कि वन विभाग कितनी चिंता कर रहा है।

हरी पट्टी पर मंडराता खतरा
अमरकंटक और छत्तीसगढ़ सीमा से लगे डिंडौरी के घने साल जंगल एक बार फिर गंभीर संकट में हैं। वर्षों बाद फिर से साल बोरर कीट का भारी प्रकोप दिखाई देने लगा है। हालात इतने भयावह हैं कि वन विभाग ने 5000 से भी अधिक पेड़ों को खोखला पाया है, जिन्हें काटने की प्रक्रिया तक शुरू करनी पड़ सकती है। मां नर्मदा के उद्गम स्थल के चारों ओर का यह हराभरा क्षेत्र अब धीरे-धीरे पीला और सूखा दिखने लगा है।

1998 की महामारी लौटने के संकेत
साल 1998 में इन जंगलों में साल बोरर महामारी ने भारी तबाही मचाई थी। उस वक्त स्थिति इतनी बिगड़ी कि सरकार को ग्रामीणों से कीड़े मरवाकर किलो के भाव उनके सिर खरीदने पड़े थे। आज वही दहशत दोबारा लौटती दिखाई दे रही है। इस बार भी पेड़ों की छाल में छोटे-छोटे छिद्र, नीचे गिरता बुरादा और सूखती टहनियां, खतरे की घंटी बजा रहे हैं।

https://khabardigital.com/madhya-pradesh/tyonthar-protests-against-ias-santosh-verma-commando-arun-gautam-warns-agitation/

जंगल की जमीनी तस्वीर
ग्रामीण दल सिंह मार्को बताते हैं कि “जंगलों के बीच जहां भी जाइए, साल के पेड़ खोखले नजर आ रहे हैं। कई पेड़ सूखकर खड़े रह गए हैं, जिन्हें देखकर डर लगता है कि आने वाले दिनों में यह पूरा जंगल बीमार हो सकता है।” चेकपोस्ट में पदस्थ वनकर्मी जयप्रकाश पाठक की चिंताएं भी यही कहती हैं कि “छाल से लगातार बुरादा गिर रहा है, यह कीट का साफ संकेत है। अगर समय रहते रोकथाम नहीं हुई, तो नुकसान और बढ़ सकता है।”

वैज्ञानिक टीम की रिपोर्ट पर टिकी उम्मीदें
स्थिति गंभीर होने पर TFRI (ट्रॉपिकल फॉरेस्ट रिसर्च इंस्टिट्यूट), जबलपुर की विशेषज्ञ टीम मौके का निरीक्षण कर चुकी है।
टीम ने पेड़ों के नमूने एकत्र किए हैं और कीट के फैलाव की सीमा को मापा है। अब विभाग को उनकी विस्तृत रिपोर्ट और सुझाव का इंतजार है।

वन विभाग की सफाई और चुनौतियां
वन विभाग के SDO सुरेन्द्र जाटव का कहना है - “साल बोरर कीट बेहद तेजी से फैलने वाले कीट हैं। इन्हें नियंत्रित करना उतना ही कठिन है। अभी तक लगभग 5000 साल वृक्ष चिन्हित किए गए हैं। TFRI की सलाह के बाद आगे की कार्यवाही होगी। विभाग पेड़ों के बचाव के लिए हर संभव प्रयास कर रहा है।”

जंगल की सांसें और हमारा भविष्य
साल वृक्ष अमरकंटक के जंगलों की रीढ़ हैं। अगर यह प्रकोप समय रहते नहीं थामा गया, तो न केवल पेड़, बल्कि इन जंगलों पर निर्भर वन्यजीव, पर्यावरण और स्थानीय जनजीवन, सब प्रभावित होंगे। प्राकृतिक संतुलन की रक्षा अब विभाग, वैज्ञानिकों और समाज की साझा जिम्मेदारी बन चुकी है।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

नीमच: नेहा माली से मिले CM मोहन यादव, समस्या सुनकर समाधान का दिया निर्देश,एक लाख रुपए की सहायता देने की घोषणा की

about 2 hours ago

MP में फिर संदिग्ध जहरीले घोल से मौतें: बैतूल में 2 की जान गई, 5 अस्पताल में भर्ती; ढाई महीने में सागर-देवास में 33 मौतें

about 3 hours ago

रीवा के चिल्ड्रेन मेडिकल सेंटर में आग, बेसमेंट में निर्माण कार्य के दौरान मचा हड़कंप, बाल मरीजों को सुरक्षित बाहर निकाला गया

about 4 hours ago

न्यूक्लियर प्लांट के विरोध को जीतू पटवारी का समर्थन, रौक्षौही पहुंचे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष

about 4 hours ago

इंदौर में मीट दुकानों पर नगर निगम की बड़ी कार्रवाई, 4 दुकानें सील, सफाई में लापरवाही पर 15 हजार से ज्यादा जुर्माना

about 5 hours ago

MP में बढ़ते अपराध को लेकर कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, बोले - विदिशा मामले की निष्पक्ष जांच हो...

about 5 hours ago

और पढ़ें

नीमच: नेहा माली से मिले CM मोहन यादव, समस्या सुनकर समाधान का दिया निर्देश,एक लाख रुपए की सहायता देने की घोषणा की
मध्यप्रदेश

भोपाल मास्टर प्लान को लेकर किसानों में आक्रोश, राजधानी की सड़कों पर उतरने की तैयारी में किसान यूनियन
किसान समाचार

भोपाल में लॉन्च होगी भारत की पहली स्वदेशी H5N1 चिकन वैक्सीन, शिवराज सिंह चौहान करेंगे राष्ट्र को समर्पित
किसान समाचार

भोपाल में लॉन्च होगी भारत की पहली स्वदेशी H5N1 चिकन वैक्सीन, शिवराज सिंह चौहान करेंगे राष्ट्र को समर्पित

MP में फिर संदिग्ध जहरीले घोल से मौतें: बैतूल में 2 की जान गई, 5 अस्पताल में भर्ती; ढाई महीने में सागर-देवास में 33 मौतें
मध्यप्रदेश

MP में फिर संदिग्ध जहरीले घोल से मौतें: बैतूल में 2 की जान गई, 5 अस्पताल में भर्ती; ढाई महीने में सागर-देवास में 33 मौतें

जम्मू-कश्मीर में DSP मनोज आर्यन का निधन, संदिग्ध हार्ट अटैक की आशंका
नेशनल न्यूज़