डिंडौरी: नौकरी दिलाने के नाम पर राशि लेने के आरोप में सहायक ग्रेड-2 निलंबित

डिंडौरी/ khabar digital/
कलेक्ट्रेट में आयोजित जनसुनवाई के दौरान प्राप्त गंभीर शिकायत के आधार पर प्रशासन द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए विकासखंड शिक्षा अधिकारी बजाग कार्यालय में पदस्थ सहायक ग्रेड-2 श्रीमती मधुबाला परस्ते को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार दिनांक 23 दिसंबर 2025 को जनसुनवाई में आवेदक कुमारी भदिया कोठी, निवासी सुमपुरी थाना गाड़ासरई विकासखंड बजाग, द्वारा शपथपत्र सहित शिकायत प्रस्तुत की गई। शिकायत में आरोप लगाया गया कि सहायक ग्रेड-2 मधुबाला परस्ते द्वारा नौकरी दिलाने के नाम पर धनराशि का लेन-देन किया गया तथा नौकरी न मिलने की स्थिति में भी ली गई राशि वापस नहीं की गई। शिकायत के साथ डिजिटल ट्रांजेक्शन एवं राशि लेन-देन से संबंधित दस्तावेज भी प्रस्तुत किए गए।

मामले की गंभीरता को देखते हुए कलेक्टर श्रीमती अंजू पवन भदौरिया ने प्रथम दृष्टया इसे अशोभनीय आचरण एवं लोकसेवक की गरिमा के विपरीत मानते हुए मध्यप्रदेश सिविल सेवा आचरण नियम 1965 के नियम 1, 2 एवं 3 के उल्लंघन का प्रकरण माना है। इसके आधार पर मध्यप्रदेश सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण एवं अपील) नियम 1966 के नियम 9 के अंतर्गत श्रीमती मधुबाला परस्ते को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है।

निलंबन अवधि में उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता की पात्रता होगी तथा निलंबन काल में उनका मुख्यालय विकासखंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय करंजिया नियत किया गया है।

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि शासन की सेवा में पारदर्शिता एवं ईमानदारी सर्वोपरि है। किसी भी प्रकार के भ्रष्ट आचरण अथवा अनियमितता पर कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

नीमच: नेहा माली से मिले CM मोहन यादव, समस्या सुनकर समाधान का दिया निर्देश,एक लाख रुपए की सहायता देने की घोषणा की

about 2 hours ago

MP में फिर संदिग्ध जहरीले घोल से मौतें: बैतूल में 2 की जान गई, 5 अस्पताल में भर्ती; ढाई महीने में सागर-देवास में 33 मौतें

about 3 hours ago

रीवा के चिल्ड्रेन मेडिकल सेंटर में आग, बेसमेंट में निर्माण कार्य के दौरान मचा हड़कंप, बाल मरीजों को सुरक्षित बाहर निकाला गया

about 4 hours ago

न्यूक्लियर प्लांट के विरोध को जीतू पटवारी का समर्थन, रौक्षौही पहुंचे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष

about 5 hours ago

इंदौर में मीट दुकानों पर नगर निगम की बड़ी कार्रवाई, 4 दुकानें सील, सफाई में लापरवाही पर 15 हजार से ज्यादा जुर्माना

about 5 hours ago

MP में बढ़ते अपराध को लेकर कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, बोले - विदिशा मामले की निष्पक्ष जांच हो...

about 5 hours ago

और पढ़ें

नीमच: नेहा माली से मिले CM मोहन यादव, समस्या सुनकर समाधान का दिया निर्देश,एक लाख रुपए की सहायता देने की घोषणा की
मध्यप्रदेश

भोपाल मास्टर प्लान को लेकर किसानों में आक्रोश, राजधानी की सड़कों पर उतरने की तैयारी में किसान यूनियन
किसान समाचार

भोपाल में लॉन्च होगी भारत की पहली स्वदेशी H5N1 चिकन वैक्सीन, शिवराज सिंह चौहान करेंगे राष्ट्र को समर्पित
किसान समाचार

भोपाल में लॉन्च होगी भारत की पहली स्वदेशी H5N1 चिकन वैक्सीन, शिवराज सिंह चौहान करेंगे राष्ट्र को समर्पित

MP में फिर संदिग्ध जहरीले घोल से मौतें: बैतूल में 2 की जान गई, 5 अस्पताल में भर्ती; ढाई महीने में सागर-देवास में 33 मौतें
मध्यप्रदेश

MP में फिर संदिग्ध जहरीले घोल से मौतें: बैतूल में 2 की जान गई, 5 अस्पताल में भर्ती; ढाई महीने में सागर-देवास में 33 मौतें

जम्मू-कश्मीर में DSP मनोज आर्यन का निधन, संदिग्ध हार्ट अटैक की आशंका
नेशनल न्यूज़