Dindori News: कांग्रेस का स्थापना दिवस… विधायक ओमकार सिंह मरकाम ने लिया संकल्प

डिंडौरी /शैलेश नामदेव /खबर डिजिटल/ देश की आजादी से लेकर लोकतंत्र की मजबूती तक ऐतिहासिक भूमिका निभाने वाली भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के स्थापना दिवस के अवसर पर सेवा, संघर्ष और बलिदान के 140 वर्ष पूर्ण होने पर जिला कांग्रेस कार्यालय में गरिमामय और विचारोत्तेजक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष एवं विधायक ओमकार सिंह मरकाम ने की।

28 दिसंबर 1885 में हुई थी कांग्रेस की स्थापना
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक ओमकार सिंह मरकाम ने कांग्रेस के गौरवशाली इतिहास पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि 28 दिसंबर 1885 को बॉम्बे के गोकुलदास तेजपाल महाविद्यालय में कांग्रेस की स्थापना हुई थी, जिसमें देश के विभिन्न हिस्सों से 72 प्रतिनिधियों ने भाग लिया था। उन्होंने बताया कि कांग्रेस के प्रथम महासचिव ए. ओ. ह्यूम बने तथा व्योमेश चंद्र बनर्जी को पहला अध्यक्ष चुना गया। यह संगठन आगे चलकर भारत की स्वतंत्रता और लोकतांत्रिक व्यवस्था की आधारशिला बना।

कांग्रेस एक राजनीतिक दल नहीं है - ओमकार सिंह मरकाम
ओमकार सिंह मरकाम ने कहा कि कांग्रेस केवल एक राजनीतिक दल नहीं, बल्कि विचार, त्याग और जनसेवा से जन्मा वह आंदोलन है, जिसने भारत को स्वतंत्रता दिलाने से लेकर आधुनिक, धर्मनिरपेक्ष और लोकतांत्रिक राष्ट्र के रूप में स्थापित करने तक निरंतर संघर्ष किया। कांग्रेस के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने हर दौर में देशहित को सर्वोपरि रखा है। उन्होंने कांग्रेस के पूर्व प्रधानमंत्रियों पंडित जवाहरलाल नेहरू, इंदिरा गांधी तथा राजीव गांधी को स्मरण करते हुए कहा कि इन नेताओं ने राष्ट्र निर्माण के लिए अपना संपूर्ण जीवन समर्पित किया और देश की एकता-अखंडता के लिए सर्वोच्च बलिदान दिए। उनके विचार और नीतियां आज भी कांग्रेस कार्यकर्ताओं के लिए मार्गदर्शक हैं।कार्यक्रम के दौरान ओमकार सिंह मरकाम ने सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे पार्टी की नीति, सिद्धांत और विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाते हुए सामाजिक न्याय, समानता और देश की उन्नति के लिए एकजुट होकर संघर्ष करें। उन्होंने कहा कि आज के समय में कांग्रेस की जिम्मेदारी और भी बढ़ गई है, क्योंकि जनता की आवाज को मजबूती से उठाना सबसे बड़ा दायित्व है।

https://khabardigital.com/madhya-pradesh/harda-timarni-drunk-policeman-vehicle-crash-house-video-viral/

कार्यक्रम में ये भी रहे मौजूद
इस अवसर पर वरिष्ठ कांग्रेसी जानकी गुप्ता, पार्षद ज्योतिरादित्य भलावी, संतोष कोरवा, राजेश बनवासी, डिंडौरी ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष जावेद इकबाल, ईवर्धन सोनवानी, कमलकिशोर कुशराम, गौकरण परस्ते, गोवर्धन जी, पीर खान, शकुन बाई सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन कांग्रेस के सिद्धांतों पर चलने और संगठन को और मजबूत करने के संकल्प के साथ हुआ। स्थापना दिवस को उत्साह, एकजुटता और भविष्य के प्रति दृढ़ विश्वास के साथ मनाया गया।

https://khabardigital.com/madhya-pradesh/shivpuri-weekly-organic-natural-haat-market-farmers-income/
शेयर करें:

संबंधित खबरें

नीमच: नेहा माली से मिले CM मोहन यादव, समस्या सुनकर समाधान का दिया निर्देश,एक लाख रुपए की सहायता देने की घोषणा की

about 2 hours ago

MP में फिर संदिग्ध जहरीले घोल से मौतें: बैतूल में 2 की जान गई, 5 अस्पताल में भर्ती; ढाई महीने में सागर-देवास में 33 मौतें

about 3 hours ago

रीवा के चिल्ड्रेन मेडिकल सेंटर में आग, बेसमेंट में निर्माण कार्य के दौरान मचा हड़कंप, बाल मरीजों को सुरक्षित बाहर निकाला गया

about 4 hours ago

न्यूक्लियर प्लांट के विरोध को जीतू पटवारी का समर्थन, रौक्षौही पहुंचे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष

about 5 hours ago

इंदौर में मीट दुकानों पर नगर निगम की बड़ी कार्रवाई, 4 दुकानें सील, सफाई में लापरवाही पर 15 हजार से ज्यादा जुर्माना

about 5 hours ago

MP में बढ़ते अपराध को लेकर कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, बोले - विदिशा मामले की निष्पक्ष जांच हो...

about 5 hours ago

और पढ़ें

नीमच: नेहा माली से मिले CM मोहन यादव, समस्या सुनकर समाधान का दिया निर्देश,एक लाख रुपए की सहायता देने की घोषणा की
मध्यप्रदेश

भोपाल मास्टर प्लान को लेकर किसानों में आक्रोश, राजधानी की सड़कों पर उतरने की तैयारी में किसान यूनियन
किसान समाचार

भोपाल में लॉन्च होगी भारत की पहली स्वदेशी H5N1 चिकन वैक्सीन, शिवराज सिंह चौहान करेंगे राष्ट्र को समर्पित
किसान समाचार

भोपाल में लॉन्च होगी भारत की पहली स्वदेशी H5N1 चिकन वैक्सीन, शिवराज सिंह चौहान करेंगे राष्ट्र को समर्पित

MP में फिर संदिग्ध जहरीले घोल से मौतें: बैतूल में 2 की जान गई, 5 अस्पताल में भर्ती; ढाई महीने में सागर-देवास में 33 मौतें
मध्यप्रदेश

MP में फिर संदिग्ध जहरीले घोल से मौतें: बैतूल में 2 की जान गई, 5 अस्पताल में भर्ती; ढाई महीने में सागर-देवास में 33 मौतें

जम्मू-कश्मीर में DSP मनोज आर्यन का निधन, संदिग्ध हार्ट अटैक की आशंका
नेशनल न्यूज़