Dindori News : डिंडौरी की दो ‘फुटबॉल शेरनियां’… अब राष्ट्रीय मैदान पर दिखाएंगी दम

डिंडौरी/शैलेंद्र नामदेव/खबर डिजिटल/ जिले की दो होनहार बालिकाएं कन्या माध्यमिक शाला शहपुरा की छात्राएं आकांक्षा धुर्वे और यशवंती परस्ते फुटबॉल के क्षेत्र में अपना लोहा मनवाते हुए अब राष्ट्रीय मंच पर कदम रखने जा रही हैं। लगातार मेहनत, मजबूत प्रशिक्षण और प्रशासनिक सहयोग के बूते इन दोनों खिलाड़ियों ने जिले का नाम नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया है।

राष्ट्रीय टीम में हुआ चयन
शालेय खेल कैलेंडर 2025-26 के अंतर्गत सब-जूनियर बालिका फुटबॉल वर्ग में इन दोनों बेटियों ने विद्यालय से लेकर राज्य स्तर तक सभी छह चरणों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए राष्ट्रीय टीम के लिए अपना चयन सुनिश्चित किया। उनके इस शानदार प्रदर्शन ने पूरे जिले में खुशी की लहर दौड़ा दी है।

उच्च स्तरीय प्रशिक्षण कराया उपलब्ध
कलेक्टर श्रीमती अंजू पवन भदौरिया के मार्गदर्शन तथा सहायक आयुक्त जनजाति कार्य राजेंद्र कुमार जाटव की देखरेख में उन्हें उच्च स्तरीय प्रशिक्षण उपलब्ध कराया गया। प्रशासन और विद्यालय के संयुक्त प्रयासों ने इन प्रतिभाओं को और निखारा तथा उन्हें बड़े मंच तक पहुँचने में अहम भूमिका निभाई।

प्री-नेशनल प्रशिक्षण शिविर में लेंगी भाग
जिला क्रीड़ा प्रभारी पुरुषोत्तम सिंह राजपूत ने बताया कि चयनित छात्राएं 11 से 15 दिसंबर 2025 तक नर्मदापुरम में आयोजित प्री-नेशनल प्रशिक्षण शिविर में भाग लेंगी। इसके उपरांत 18 से 22 दिसंबर 2025 तक रांची (झारखंड) में होने वाली 69वीं राष्ट्रीय फुटबॉल प्रतियोगिता में वे कोच जागेश्वर नंदा के मार्गदर्शन में अपना कौशल और दमखम प्रदर्शित करेंगी।

इन्होंने दी शुभकामनाएं
राष्ट्रीय स्तर पर चयनित होने पर सहायक आयुक्त जनजाति कार्य राजेंद्र कुमार जाटव, क्रीड़ा प्रभारी पुरुषोत्तम सिंह, विकासखंड शिक्षा अधिकारी एम. के. राय, प्राचार्य यशवंत साहू, डॉ. डी. के. श्रीवास्तव, संदीप सोनी, खेल प्रशिक्षक रमा साहू, अनिल लोधी, जागेश्वर नंदा, विद्यालय परिवार एवं खेलप्रेमियों ने दोनों बेटियों को हार्दिक बधाई और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

डिंडौरी की ये उभरती फुटबॉल शेरनियां अब राष्ट्रीय मैदान पर अपने प्रतिभा के नए आयाम स्थापित करने को तैयार हैं।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

नीमच: नेहा माली से मिले CM मोहन यादव, समस्या सुनकर समाधान का दिया निर्देश,एक लाख रुपए की सहायता देने की घोषणा की

about 2 hours ago

MP में फिर संदिग्ध जहरीले घोल से मौतें: बैतूल में 2 की जान गई, 5 अस्पताल में भर्ती; ढाई महीने में सागर-देवास में 33 मौतें

about 4 hours ago

रीवा के चिल्ड्रेन मेडिकल सेंटर में आग, बेसमेंट में निर्माण कार्य के दौरान मचा हड़कंप, बाल मरीजों को सुरक्षित बाहर निकाला गया

about 5 hours ago

न्यूक्लियर प्लांट के विरोध को जीतू पटवारी का समर्थन, रौक्षौही पहुंचे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष

about 5 hours ago

इंदौर में मीट दुकानों पर नगर निगम की बड़ी कार्रवाई, 4 दुकानें सील, सफाई में लापरवाही पर 15 हजार से ज्यादा जुर्माना

about 5 hours ago

MP में बढ़ते अपराध को लेकर कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, बोले - विदिशा मामले की निष्पक्ष जांच हो...

about 5 hours ago

और पढ़ें

नीमच: नेहा माली से मिले CM मोहन यादव, समस्या सुनकर समाधान का दिया निर्देश,एक लाख रुपए की सहायता देने की घोषणा की
मध्यप्रदेश

भोपाल मास्टर प्लान को लेकर किसानों में आक्रोश, राजधानी की सड़कों पर उतरने की तैयारी में किसान यूनियन
किसान समाचार

भोपाल में लॉन्च होगी भारत की पहली स्वदेशी H5N1 चिकन वैक्सीन, शिवराज सिंह चौहान करेंगे राष्ट्र को समर्पित
किसान समाचार

भोपाल में लॉन्च होगी भारत की पहली स्वदेशी H5N1 चिकन वैक्सीन, शिवराज सिंह चौहान करेंगे राष्ट्र को समर्पित

MP में फिर संदिग्ध जहरीले घोल से मौतें: बैतूल में 2 की जान गई, 5 अस्पताल में भर्ती; ढाई महीने में सागर-देवास में 33 मौतें
मध्यप्रदेश

MP में फिर संदिग्ध जहरीले घोल से मौतें: बैतूल में 2 की जान गई, 5 अस्पताल में भर्ती; ढाई महीने में सागर-देवास में 33 मौतें

जम्मू-कश्मीर में DSP मनोज आर्यन का निधन, संदिग्ध हार्ट अटैक की आशंका
नेशनल न्यूज़