अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर डिंडोरी में भव्य कार्यक्रम…. उत्कृष्ट महिलाओं का हुआ सम्मान

सुनील बंशीवाल
सुनील बंशीवाल

न्यूज एडिटर, खबर डिजिटल

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर डिंडोरी में भव्य कार्यक्रम…. उत्कृष्ट महिलाओं का हुआ सम्मान

डिंडोरी/शैलेश नामदेव/खबर डिजिटल/ अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर डिंडोरी में महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा खेल मैदान में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम कलेक्टर श्रीमती अंजू पवन भदौरिया के मार्गदर्शन में आयोजित हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में महिलाएं, छात्राएं और जनप्रतिनिधि शामिल हुए।

उत्कृष्ठ कार्य करने वाली महिलाएं सम्मानित
महिलाओं के लिए पारंपरिक वेशभूषा में कबड्डी और रस्साकस्सी प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। प्रतियोगिता की खास बात यह रही कि इसमें 50 से 60 वर्ष आयु वर्ग की महिलाओं ने भी उत्साह के साथ भाग लिया। विजेता प्रतिभागियों को मुख्य अतिथियों द्वारा सम्मानित किया गया। इस अवसर पर विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं और विभागीय कर्मचारी महिलाओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की विशेषता यह रही कि दोनों विधायकों ने कार्यक्रम में उपस्थित महिला जनप्रतिनिधियों और प्रशासनिक अधिकारी महिलाओं को शॉल और श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया।

नारी सम्मान और सशक्तिकरण
शहपुरा विधायक ओमप्रकाश धुर्वे ने अपने संबोधन में कहा कि नारी सम्मान और सशक्तिकरण के लिए शासन द्वारा अनेक योजनाएं संचालित की जा रही हैं। उन्होंने कहा कि जब नारी शिक्षित होगी तो समाज और देश का विकास भी तेज गति से होगा। वहीं डिंडोरी विधायक ओमकार मरकाम ने कहा कि भारत में महिलाओं को हर क्षेत्र में आगे बढ़ने के समान अवसर मिल रहे हैं। आज महिलाएं शिक्षा, स्वास्थ्य, प्रशासन, राजनीति, सेना और खेल सहित सभी क्षेत्रों में अपनी प्रतिभा का परचम लहरा रही हैं।

https://khabardigital.com/madhya-pradesh/seoni-district-hospital-ayushman-scheme-ct-scan-money-demand-video-viral/

महिलाओं के सशक्तिकरण की बात
कार्यक्रम के अंत में कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया ने कहा कि महिलाओं का सशक्तिकरण समाज के समग्र विकास के लिए बेहद जरूरी है। उन्होंने महिलाओं से शिक्षा, आत्मनिर्भरता और आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने का आह्वान करते हुए सभी को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की शुभकामनाएं दीं।

कार्यक्रम में ये रहे मौजूद
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डिंडोरी विधायक ओमकार मरकाम और शहपुरा विधायक ओमप्रकाश धुर्वे रहे। इस दौरान श्रीमती उजयारों बाई, श्रीमती फुलझरी बाई, जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्रीमती अंजू व्वौहार, नगर पालिका उपाध्यक्ष श्रीमती सारिका नायक तथा पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती ज्योति प्रकाश धुर्वे सहित कई जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। जिला प्रशासन की ओर से पुलिस अधीक्षक वाहिनी सिंह, एसडीएम डिंडोरी सुश्री भारती मेरावी, डिप्टी कलेक्टर सुश्री प्रियांशी जैन और जिला शिक्षा अधिकारी श्रीमती सुमन परस्ते सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी भी कार्यक्रम में शामिल हुए।कार्यक्रम के दौरान छात्राओं ने आकर्षक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। लोकनृत्य, करमा और सैला नृत्य की प्रस्तुति ने उपस्थित दर्शकों का मन मोह लिया।

https://khabardigital.com/madhya-pradesh/cm-young-intern-for-good-governance-mp-cabinet-approval-youth-internship-scheme/
शेयर करें:

संबंधित खबरें

नीमच: नेहा माली से मिले CM मोहन यादव, समस्या सुनकर समाधान का दिया निर्देश,एक लाख रुपए की सहायता देने की घोषणा की

about 2 hours ago

MP में फिर संदिग्ध जहरीले घोल से मौतें: बैतूल में 2 की जान गई, 5 अस्पताल में भर्ती; ढाई महीने में सागर-देवास में 33 मौतें

about 3 hours ago

रीवा के चिल्ड्रेन मेडिकल सेंटर में आग, बेसमेंट में निर्माण कार्य के दौरान मचा हड़कंप, बाल मरीजों को सुरक्षित बाहर निकाला गया

about 4 hours ago

न्यूक्लियर प्लांट के विरोध को जीतू पटवारी का समर्थन, रौक्षौही पहुंचे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष

about 5 hours ago

इंदौर में मीट दुकानों पर नगर निगम की बड़ी कार्रवाई, 4 दुकानें सील, सफाई में लापरवाही पर 15 हजार से ज्यादा जुर्माना

about 5 hours ago

MP में बढ़ते अपराध को लेकर कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, बोले - विदिशा मामले की निष्पक्ष जांच हो...

about 5 hours ago

और पढ़ें

नीमच: नेहा माली से मिले CM मोहन यादव, समस्या सुनकर समाधान का दिया निर्देश,एक लाख रुपए की सहायता देने की घोषणा की
मध्यप्रदेश

भोपाल मास्टर प्लान को लेकर किसानों में आक्रोश, राजधानी की सड़कों पर उतरने की तैयारी में किसान यूनियन
किसान समाचार

भोपाल में लॉन्च होगी भारत की पहली स्वदेशी H5N1 चिकन वैक्सीन, शिवराज सिंह चौहान करेंगे राष्ट्र को समर्पित
किसान समाचार

भोपाल में लॉन्च होगी भारत की पहली स्वदेशी H5N1 चिकन वैक्सीन, शिवराज सिंह चौहान करेंगे राष्ट्र को समर्पित

MP में फिर संदिग्ध जहरीले घोल से मौतें: बैतूल में 2 की जान गई, 5 अस्पताल में भर्ती; ढाई महीने में सागर-देवास में 33 मौतें
मध्यप्रदेश

MP में फिर संदिग्ध जहरीले घोल से मौतें: बैतूल में 2 की जान गई, 5 अस्पताल में भर्ती; ढाई महीने में सागर-देवास में 33 मौतें

जम्मू-कश्मीर में DSP मनोज आर्यन का निधन, संदिग्ध हार्ट अटैक की आशंका
नेशनल न्यूज़