डिंडौरी में IPS आशीष खरे बने SP, वाहिनी सिंह का PTC इंदौर तबादला

डिंडोरी /खबर डिजिटल /शैलेश नामदेव/ मध्यप्रदेश शासन के गृह विभाग ने प्रदेश की कानून व्यवस्था को सुव्यवस्थित और मजबूत करने के लिए पुलिस विभाग में भारी उलटफेर किया है। इस तबादला सूची में 62 से ज्यादा अधिकारियों के नाम शामिल हैं। इसी क्रम में डिंडौरी जिले में भी पुलिस अधीक्षक स्तर पर बदलाव हुआ है।

डिंडौरी की पुलिस अधीक्षक वाहिनी सिंह (IPS, 2014 बैच) का तबादला कर दिया गया है। उन्हें अब पुलिस ट्रेनिंग कॉलेज (PTC) इंदौर भेजा गया है। उनकी जगह आशीष खरे (IPS, 2016 बैच) को डिंडौरी का नया पुलिस अधीक्षक नियुक्त किया गया है। आशीष खरे इससे पहले जबलपुर में विशेष शाखा में पदस्थ थे। इसके अलावा वे छिंदवाड़ा में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के पद पर भी काम कर चुके हैं।

आशीष खरे 2016 बैच के तेज-तर्रार आईपीएस अधिकारी माने जाते हैं। छिंदवाड़ा में ASP रहते हुए उन्होंने सड़क सुरक्षा को लेकर बड़ा अभियान चलाया था। उनके नेतृत्व में बिना हेलमेट, बिना सीटबेल्ट, तेज रफ्तार और ओवरलोडिंग के खिलाफ सख्त कार्रवाई की गई थी। एक दिन के विशेष अभियान में ही बिना हेलमेट के 194 और बिना सीटबेल्ट के 20 चालान काटे गए थे। जनता को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करना उनका खास तरीका रहा है।

डिंडौरी आदिवासी बहुल जिला है। यहां कानून व्यवस्था के साथ-साथ सड़क सुरक्षा, अवैध शराब, अवैध खनन और महिला सुरक्षा बड़ी चुनौतियां हैं। आशीष खरे का विशेष शाखा और फील्ड का अनुभव देखते हुए जिले को उम्मीद है कि जिले में थाना स्तर पर जवाबदेही बढ़ेगी और पुलिस आम लोगों से सीधे जुड़ेगी। सड़क सुरक्षा पर सख्ती हो सकती हैं जैसे हेलमेट, ओवरलोडिंग और तेज रफ्तार पर विशेष अभियान चल सकते हैं।

तकनीक का इस्तेमाल बढ़ाकर अपराध नियंत्रण और साइबर अपराध पर लगाम लगाई जा सकती हैं। आदिवासी क्षेत्रों में पुलिसिंग को और संवेदनशील बनाया जा सकता हैं । प्रदेशभर में एक साथ 62 से ज्यादा अधिकारियों को इधर से उधर किया गया है।

वाहिनी सिंह के जाने और आशीष खरे के आने की खबर के बाद से ही डिंडौरी के पुलिस महकमे और आम लोगों में चर्चा तेज है। लोगों को नए SP से काफी उम्मीदें हैं। फिलहाल नए पुलिस अधीक्षक आशीष खरे के डिंडौरी पहुंचने और चार्ज लेने का इंतजार है।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

नीमच: नेहा माली से मिले CM मोहन यादव, समस्या सुनकर समाधान का दिया निर्देश,एक लाख रुपए की सहायता देने की घोषणा की

about 2 hours ago

MP में फिर संदिग्ध जहरीले घोल से मौतें: बैतूल में 2 की जान गई, 5 अस्पताल में भर्ती; ढाई महीने में सागर-देवास में 33 मौतें

about 3 hours ago

रीवा के चिल्ड्रेन मेडिकल सेंटर में आग, बेसमेंट में निर्माण कार्य के दौरान मचा हड़कंप, बाल मरीजों को सुरक्षित बाहर निकाला गया

about 4 hours ago

न्यूक्लियर प्लांट के विरोध को जीतू पटवारी का समर्थन, रौक्षौही पहुंचे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष

about 5 hours ago

इंदौर में मीट दुकानों पर नगर निगम की बड़ी कार्रवाई, 4 दुकानें सील, सफाई में लापरवाही पर 15 हजार से ज्यादा जुर्माना

about 5 hours ago

MP में बढ़ते अपराध को लेकर कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, बोले - विदिशा मामले की निष्पक्ष जांच हो...

about 5 hours ago

और पढ़ें

नीमच: नेहा माली से मिले CM मोहन यादव, समस्या सुनकर समाधान का दिया निर्देश,एक लाख रुपए की सहायता देने की घोषणा की
मध्यप्रदेश

भोपाल मास्टर प्लान को लेकर किसानों में आक्रोश, राजधानी की सड़कों पर उतरने की तैयारी में किसान यूनियन
किसान समाचार

भोपाल में लॉन्च होगी भारत की पहली स्वदेशी H5N1 चिकन वैक्सीन, शिवराज सिंह चौहान करेंगे राष्ट्र को समर्पित
किसान समाचार

भोपाल में लॉन्च होगी भारत की पहली स्वदेशी H5N1 चिकन वैक्सीन, शिवराज सिंह चौहान करेंगे राष्ट्र को समर्पित

MP में फिर संदिग्ध जहरीले घोल से मौतें: बैतूल में 2 की जान गई, 5 अस्पताल में भर्ती; ढाई महीने में सागर-देवास में 33 मौतें
मध्यप्रदेश

MP में फिर संदिग्ध जहरीले घोल से मौतें: बैतूल में 2 की जान गई, 5 अस्पताल में भर्ती; ढाई महीने में सागर-देवास में 33 मौतें

जम्मू-कश्मीर में DSP मनोज आर्यन का निधन, संदिग्ध हार्ट अटैक की आशंका
नेशनल न्यूज़