Dindori News: 26 मवेशियों से भरा ट्रक पकड़ाया, शहपुरा पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई

डिंडोरी /खबर डिजिटल /शैलेश नामदेव/ Dindori News: डिंडोरी, शहपुरा थाना पुलिस ने शनिवार की सुबह बेजुबान मवेशियों को बेहद क्रूरता और असुरक्षित तरीके से ले जा रहे एक ट्रक को पकड़ा है। पुलिस ने मौके से आयशर ट्रक को जब्त कर 26 मवेशियों को आजाद कराया, वहीं चालक को गिरफ्तार कर लिया है। मामले में शामिल दो अन्य आरोपी पुलिस को देखकर मौके से भाग निकले।

​ऐसे पकड़े गए पशु तस्कर

पुलिस को सुबह मुखबिर से सूचना मिली थी कि डिंडौरी रोड की तरफ से लाल रंग के ट्रक में बड़ी संख्या में मवेशियों को भरकर जबलपुर की तरफ ले जाया जा रहा है। खबर मिलते ही पुलिस टीम ने तुरंत कार्रवाई की और जबलपुर मार्ग पर कोहानी देवरी गांव के पास ट्रक क्रमांक MP-20-XB-5439 को रोका।
​जब ट्रक को खोलकर देखा गया तो उसमें 20 पड़िया और 6 पड़े बुरी तरह रस्सियों से बंधे हुए मिले। जानवरों के लिए हवा, पानी या चारे की कोई व्यवस्था नहीं थी। पुलिस ने सभी 26 मवेशियों को ट्रक से बाहर निकलवाया और सुरक्षा के साथ पास की गौशाला भिजवा दिया।

​जबलपुर का रहने वाला है चालक

पकड़े गए ट्रक चालक ने अपना नाम मोहम्मद रफीक 43 वर्ष, निवासी आधारताल, जबलपुर बताया है। पूछताछ में उसने खुलासा किया कि इन मवेशियों को ग्राम चांदपुर पड़रिया से नीतीश शुक्ला नामक व्यक्ति के घर के पास से ट्रक में लादा गया था।
​घटना के दौरान गाड़ी में मौजूद दो अन्य आरोपी—राजा बाबू खान और रिजवान खान पुलिस को चकमा देकर फरार हो गए। पुलिस दोनों की तलाश कर रही है।

​पुलिस ने गिरफ्तार चालक और दोनों फरार आरोपियों के खिलाफ पशु क्रूरता निवारण अधिनियम और मध्यप्रदेश कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

​यह पूरी कार्रवाई पुलिस अधीक्षक आशीष खरे और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रेखा सिंह के मार्गदर्शन में, शहपुरा थाना प्रभारी अनुराग जामदार के नेतृत्व और उनकी टीम द्वारा की गई।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

नीमच: नेहा माली से मिले CM मोहन यादव, समस्या सुनकर समाधान का दिया निर्देश,एक लाख रुपए की सहायता देने की घोषणा की

about 2 hours ago

MP में फिर संदिग्ध जहरीले घोल से मौतें: बैतूल में 2 की जान गई, 5 अस्पताल में भर्ती; ढाई महीने में सागर-देवास में 33 मौतें

about 4 hours ago

रीवा के चिल्ड्रेन मेडिकल सेंटर में आग, बेसमेंट में निर्माण कार्य के दौरान मचा हड़कंप, बाल मरीजों को सुरक्षित बाहर निकाला गया

about 5 hours ago

न्यूक्लियर प्लांट के विरोध को जीतू पटवारी का समर्थन, रौक्षौही पहुंचे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष

about 5 hours ago

इंदौर में मीट दुकानों पर नगर निगम की बड़ी कार्रवाई, 4 दुकानें सील, सफाई में लापरवाही पर 15 हजार से ज्यादा जुर्माना

about 5 hours ago

MP में बढ़ते अपराध को लेकर कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, बोले - विदिशा मामले की निष्पक्ष जांच हो...

about 5 hours ago

और पढ़ें

नीमच: नेहा माली से मिले CM मोहन यादव, समस्या सुनकर समाधान का दिया निर्देश,एक लाख रुपए की सहायता देने की घोषणा की
मध्यप्रदेश

भोपाल मास्टर प्लान को लेकर किसानों में आक्रोश, राजधानी की सड़कों पर उतरने की तैयारी में किसान यूनियन
किसान समाचार

भोपाल में लॉन्च होगी भारत की पहली स्वदेशी H5N1 चिकन वैक्सीन, शिवराज सिंह चौहान करेंगे राष्ट्र को समर्पित
किसान समाचार

भोपाल में लॉन्च होगी भारत की पहली स्वदेशी H5N1 चिकन वैक्सीन, शिवराज सिंह चौहान करेंगे राष्ट्र को समर्पित

MP में फिर संदिग्ध जहरीले घोल से मौतें: बैतूल में 2 की जान गई, 5 अस्पताल में भर्ती; ढाई महीने में सागर-देवास में 33 मौतें
मध्यप्रदेश

MP में फिर संदिग्ध जहरीले घोल से मौतें: बैतूल में 2 की जान गई, 5 अस्पताल में भर्ती; ढाई महीने में सागर-देवास में 33 मौतें

जम्मू-कश्मीर में DSP मनोज आर्यन का निधन, संदिग्ध हार्ट अटैक की आशंका
नेशनल न्यूज़