चिचरिंगपुर से भोपाल तक का सफर, सोशल मीडिया को बनाया हथियार और अब फिल्म जगत में लहराया डिंडोरी का परचम

चिचरिंगपुर से भोपाल तक का सफर, सोशल मीडिया को बनाया हथियार और अब फिल्म जगत में लहराया डिंडोरी का परचम

शैलेश नामदेव/डिंडोरी/खबर डिजिटल/ डिंडोरी, जिले के सुदूर और जंगली आदिवासी इलाका के छोटे से गांव चिचरिंगपुर से निकलकर सतपाल सत्या परधान ने वह स्थान हासिल किया है, जो लाखों युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है। एक साधारण मजदूर मां के बेटे सत्या परधान की पहली डॉक्यूमेंट्री फिल्म “GUDUM – A Folk Drum” (गुदुम - ए फॉक ड्रम), तो वहीं उमा वलाड़ी जो सुंदरपुर (समनापुर) से हैं और डिंडौरी की महिला डॉक्यूमेंट्री फिल्ममेकर हैं उनकी फिल्म "Gond Chitrakala" (गोंड चित्रकला) का चयन प्रतिष्ठित "द भोपाल फिल्म फेस्टिवल" के फाइनल शो के लिए किया गया है।
यह उपलब्धि न केवल सत्या परधान और उमा वलाड़ी की व्यक्तिगत सफलता है, बल्कि पूरे डिंडोरी ज़िले और क्षेत्रीय संस्कृति के लिए गर्व का विषय भी है।
ग्राम चिचरिंगपुर जैसे इलाके में, जहां आज भी नेटवर्क और तकनीकी सुविधाओं का भारी आभाव है वहां रहकर फिल्म निर्माण जैसे क्षेत्र में कदम रखना आसान नहीं था। बावजूद इसके, सत्या परधान ने विपरीत परिस्थितियों को अपनी कमजोरी नहीं, बल्कि अपनी ताकत बनाया और लगातार मेहनत करते रहे।पारंपरिक अपने वाद्ययंत्र गुडुम के साथ बनायें गये उनके रील्स खासे लोकप्रिय और चर्चित रहे यहीं से उनकी सिनेमाई सफर की शुरूआत हुई। उमा वलाड़ी कहती है कि महिला फिल्ममेकर बनना अपने आप में एक चुनौती है।
सत्या ने सोशल मीडिया को अपनी आवाज़ बनाया। इंस्टाग्राम पेज @dindori_trend के माध्यम से वे डिंडोरी जिले की लोक संस्कृति, परंपराएं, जीवनशैली और अनसुनी कहानियों को रील्स और शॉर्ट फिल्मों के ज़रिए लोगों तक पहुंचाते रहे। इसी निरंतर प्रयास ने उन्हें डॉक्यूमेंट्री फिल्म निर्माण तक पहुंचाया।

लोक संस्कृति पर केंद्रित फिल्म

उनकी चयनित डॉक्यूमेंट्री “GUDUM – A Folk Drum” आदिवासी अंचल की पारंपरिक लोक वाद्य संस्कृति पर आधारित है, जो न केवल कला को दर्शाती है बल्कि उस समाज के संघर्ष, पहचान और आत्मसम्मान की कहानी भी कहती है।
सत्या परधान का कहना है कि यह उपलब्धि उनके सफर की शुरुआत है। वे भविष्य में एक सशक्त फिल्मकार बनकर अपनी मिट्टी, संस्कृति और कहानियों को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मंच तक ले जाना चाहते हैं। उनका लक्ष्य है कि उनकी सफलता उनके माता-पिता , गांव और पूरे डिंडोरी ज़िले का नाम रोशन करे।

सतपाल सत्या परधान की सफलता यह साबित करती है कि संसाधनों की कमी कभी भी सपनों की उड़ान को रोक नहीं सकती, अगर इरादे मजबूत हों और मेहनत सच्ची हो तो हर मुकाम को हासिल किया जा सकता है। वही उमा वलाड़ी का कहना है कि traditional knowledge को फ़िल्म के जरिए डॉक्यूमेंट करना चाहती हूं, जिससे समुदाय की बात, कहानी-किस्से फिल्म के माध्यम से जीवित रहे और आने वाले पीढ़ी तक वो knowledge ट्रांसफर हो सके । मेरा यह मानना है कि फिल्म एक महत्वपूर्ण जरिए है जिससे हम लोगों के कल्चर की बात बहुत लोगों तक पहुंचा सकते हैं।
सतपाल सत्या की कहानी उन तमाम युवकों के लिए एक मिसाल है जो संसाधनों की कमी को अपनी सफलता का रोड़ा मानते हैं। उन्होंने साबित कर दिया कि अगर दृढ़ संकल्प और कड़ी मेहनत हो तो किसी भी मंजिल को प्राप्त किया जा सकता है।

https://khabardigital.com/madhya-pradesh/ujjain/suniel-shetty-visits-mahakaleshwar-temple-ujjain/
शेयर करें:

संबंधित खबरें

नीमच: नेहा माली से मिले CM मोहन यादव, समस्या सुनकर समाधान का दिया निर्देश,एक लाख रुपए की सहायता देने की घोषणा की

about 2 hours ago

MP में फिर संदिग्ध जहरीले घोल से मौतें: बैतूल में 2 की जान गई, 5 अस्पताल में भर्ती; ढाई महीने में सागर-देवास में 33 मौतें

about 4 hours ago

रीवा के चिल्ड्रेन मेडिकल सेंटर में आग, बेसमेंट में निर्माण कार्य के दौरान मचा हड़कंप, बाल मरीजों को सुरक्षित बाहर निकाला गया

about 5 hours ago

न्यूक्लियर प्लांट के विरोध को जीतू पटवारी का समर्थन, रौक्षौही पहुंचे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष

about 5 hours ago

इंदौर में मीट दुकानों पर नगर निगम की बड़ी कार्रवाई, 4 दुकानें सील, सफाई में लापरवाही पर 15 हजार से ज्यादा जुर्माना

about 5 hours ago

MP में बढ़ते अपराध को लेकर कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, बोले - विदिशा मामले की निष्पक्ष जांच हो...

about 5 hours ago

और पढ़ें

नीमच: नेहा माली से मिले CM मोहन यादव, समस्या सुनकर समाधान का दिया निर्देश,एक लाख रुपए की सहायता देने की घोषणा की
मध्यप्रदेश

नीमच: नेहा माली से मिले CM मोहन यादव, समस्या सुनकर समाधान का दिया निर्देश,एक लाख रुपए की सहायता देने की घोषणा की

भोपाल मास्टर प्लान को लेकर किसानों में आक्रोश, राजधानी की सड़कों पर उतरने की तैयारी में किसान यूनियन
किसान समाचार

भोपाल मास्टर प्लान को लेकर किसानों में आक्रोश, राजधानी की सड़कों पर उतरने की तैयारी में किसान यूनियन

भोपाल में लॉन्च होगी भारत की पहली स्वदेशी H5N1 चिकन वैक्सीन, शिवराज सिंह चौहान करेंगे राष्ट्र को समर्पित
किसान समाचार

भोपाल में लॉन्च होगी भारत की पहली स्वदेशी H5N1 चिकन वैक्सीन, शिवराज सिंह चौहान करेंगे राष्ट्र को समर्पित

MP में फिर संदिग्ध जहरीले घोल से मौतें: बैतूल में 2 की जान गई, 5 अस्पताल में भर्ती; ढाई महीने में सागर-देवास में 33 मौतें
मध्यप्रदेश

MP में फिर संदिग्ध जहरीले घोल से मौतें: बैतूल में 2 की जान गई, 5 अस्पताल में भर्ती; ढाई महीने में सागर-देवास में 33 मौतें

जम्मू-कश्मीर में DSP मनोज आर्यन का निधन, संदिग्ध हार्ट अटैक की आशंका
नेशनल न्यूज़