अंडा फैक्ट्री बनी आफत! 3 किलोमीटर तक बदबू का कहर, आंदोलन की चेतावनी

त्यौंथर/खबर डिजिटल/ अरविन्द तिवारी/ त्यौंथर तहसील की सोहरवा ग्राम पंचायत में संचालित अंडा फैक्ट्री अब ग्रामीणों के लिए गंभीर समस्या बन गई है। फैक्ट्री से निकलने वाली तेज दुर्गंध और मक्खियों के बढ़ते प्रकोप से आसपास के कई गांव प्रभावित हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि कई बार शिकायतों के बावजूद समस्या का समाधान नहीं हुआ, जिससे लोगों में भारी आक्रोश है। अब ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो वे आंदोलन के लिए बाध्य होंगे।

त्यौंथर तहसील अंतर्गत सोहरवा ग्राम पंचायत में संचालित अंडा फैक्ट्री से निकलने वाली दुर्गंध और गंदगी ग्रामीणों के लिए परेशानी का सबब बन गई है। स्थानीय लोगों के अनुसार फैक्ट्री से उठने वाली बदबू लगभग 3 किलोमीटर तक फैलती है, जिससे क्षेत्र के लोगों का सामान्य जीवन प्रभावित हो रहा है।

ग्रामीणों का कहना है कि सुबह से लेकर रात तक दुर्गंध के कारण घरों में रहना मुश्किल हो गया है। वहीं फैक्ट्री के आसपास मक्खियों की संख्या इतनी बढ़ गई है कि भोजन और पेयजल को सुरक्षित रखना भी चुनौती बन गया है। लोगों का आरोप है कि मक्खियों के कारण संक्रमण और बीमारियों का खतरा लगातार बढ़ रहा है तथा अधिकांश परिवार किसी न किसी स्वास्थ्य समस्या से जूझ रहे हैं।

ग्रामीणों ने बताया कि इस संबंध में कई बार प्रशासनिक अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और संबंधित विभागों को शिकायतें दी गईं, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। उनका आरोप है कि जिम्मेदार अधिकारी समस्या से पूरी तरह अवगत होने के बावजूद प्रभावी कदम नहीं उठा रहे हैं।

ग्रामीणों का यह भी कहना है कि बदबू और अस्वच्छ वातावरण के कारण रिश्तेदार और मेहमान भी गांव आने से कतराने लगे हैं, जिससे सामाजिक जीवन पर भी असर पड़ रहा है।

अब क्षेत्र के लोगों ने प्रशासन को चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही फैक्ट्री से फैल रहे प्रदूषण और दुर्गंध पर नियंत्रण नहीं किया गया तो वे बड़े स्तर पर आंदोलन करने को मजबूर होंगे। ग्रामीणों ने प्रशासन से तत्काल जांच कर प्रभावी कार्रवाई की मांग की है ताकि लोगों को इस समस्या से राहत मिल सके

शेयर करें:

संबंधित खबरें

नीमच: नेहा माली से मिले CM मोहन यादव, समस्या सुनकर समाधान का दिया निर्देश,एक लाख रुपए की सहायता देने की घोषणा की

about 2 hours ago

MP में फिर संदिग्ध जहरीले घोल से मौतें: बैतूल में 2 की जान गई, 5 अस्पताल में भर्ती; ढाई महीने में सागर-देवास में 33 मौतें

about 3 hours ago

रीवा के चिल्ड्रेन मेडिकल सेंटर में आग, बेसमेंट में निर्माण कार्य के दौरान मचा हड़कंप, बाल मरीजों को सुरक्षित बाहर निकाला गया

about 4 hours ago

न्यूक्लियर प्लांट के विरोध को जीतू पटवारी का समर्थन, रौक्षौही पहुंचे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष

about 4 hours ago

इंदौर में मीट दुकानों पर नगर निगम की बड़ी कार्रवाई, 4 दुकानें सील, सफाई में लापरवाही पर 15 हजार से ज्यादा जुर्माना

about 5 hours ago

MP में बढ़ते अपराध को लेकर कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, बोले - विदिशा मामले की निष्पक्ष जांच हो...

about 5 hours ago

और पढ़ें

नीमच: नेहा माली से मिले CM मोहन यादव, समस्या सुनकर समाधान का दिया निर्देश,एक लाख रुपए की सहायता देने की घोषणा की
मध्यप्रदेश

भोपाल मास्टर प्लान को लेकर किसानों में आक्रोश, राजधानी की सड़कों पर उतरने की तैयारी में किसान यूनियन
किसान समाचार

भोपाल में लॉन्च होगी भारत की पहली स्वदेशी H5N1 चिकन वैक्सीन, शिवराज सिंह चौहान करेंगे राष्ट्र को समर्पित
किसान समाचार

भोपाल में लॉन्च होगी भारत की पहली स्वदेशी H5N1 चिकन वैक्सीन, शिवराज सिंह चौहान करेंगे राष्ट्र को समर्पित

MP में फिर संदिग्ध जहरीले घोल से मौतें: बैतूल में 2 की जान गई, 5 अस्पताल में भर्ती; ढाई महीने में सागर-देवास में 33 मौतें
मध्यप्रदेश

MP में फिर संदिग्ध जहरीले घोल से मौतें: बैतूल में 2 की जान गई, 5 अस्पताल में भर्ती; ढाई महीने में सागर-देवास में 33 मौतें

जम्मू-कश्मीर में DSP मनोज आर्यन का निधन, संदिग्ध हार्ट अटैक की आशंका
नेशनल न्यूज़