Festival Special Trains 2026: छठ और दिवाली पर बिहार-यूपी जाना हुआ आसान, रेलवे चलाएगा ये 3 अनारक्षित स्पेशल ट्रेनें, देखें टाइम टेबल और रूट

डॉ आशा शर्मा
डॉ आशा शर्मा

न्यूज एडिटर, खबर डिजिटल

त्योहारों पर यात्रियों की भारी भीड़ को देखते हुए पश्चिम रेलवे ने उधना-जयनगर और बांद्रा टर्मिनस-गोरखपुर के बीच 3 अनारक्षित (अनलिमिटेड/जनरल) स्पेशल ट्रेनें चलाने का निर्णय लिया है. ये ट्रेनें 18, 19, 25 और 26 अक्टूबर को चलेंगी. रतलाम, नागदा और उज्जैन से गुजरने वाली इन ट्रेनों से यूपी-बिहार जाने वाले यात्रियों को सफर में काफी सुविधा मिलेगी.
Festival Special Trains 2026: छठ और दिवाली पर बिहार-यूपी जाना हुआ आसान, रेलवे चलाएगा ये 3 अनारक्षित स्पेशल ट्रेनें, देखें टाइम टेबल और रूट

त्योहारों के मौसम में ट्रेनों में होने वाली भारी भीड़ और यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए पश्चिम रेलवे ने एक बड़ा कदम उठाया है. रेलवे ने उधना से जयनगर और बांद्रा टर्मिनस से गोरखपुर के बीच तीन अनारक्षित यानी जनरल स्पेशल ट्रेनें चलाने का ऐलान किया है.

पश्चिम रेलवे के रतलाम मंडल के जनसंपर्क अधिकारी मुकेश कुमार के मुताबिक ये सभी स्पेशल ट्रेनें विशेष किराये पर चलाई जाएंगी. रतलाम मंडल के रतलाम, नागदा और उज्जैन स्टेशनों से गुजरने के कारण इन इलाकों के यात्रियों को आवाजाही में काफी राहत मिलेगी.

उधना-जयनगर अनारक्षित स्पेशल ट्रेनें

  1. पहली ट्रेन (09073/09074):
    • उधना से जयनगर (09073): यह ट्रेन 18 और 25 अक्टूबर (रविवार) को सुबह 9.50 बजे उधना से निकलेगी. यह शाम 7.10 बजे रतलाम, रात 8 बजे नागदा और रात 9.05 बजे उज्जैन पहुंचेगी. इसके बाद मंगलवार सुबह 5.30 बजे जयनगर पहुंचेगी.
    • वापसी (09074): जयनगर से यह गाड़ी 20 और 27 अक्टूबर (मंगलवार) को सुबह 9 बजे रवाना होकर रात 9.45 बजे उज्जैन, रात 11.13 बजे नागदा और देर रात 12.05 बजे रतलाम होते हुए गुरुवार सुबह 7.30 बजे उधना पहुंचेगी.
  2. दूसरी ट्रेन (09071/09072):
    • उधना से जयनगर (09071): यह ट्रेन भी 18 और 25 अक्टूबर (रविवार) को दोपहर 3.45 बजे उधना से रवाना होगी. रात 10.45 बजे रतलाम, रात 11.50 बजे नागदा और सोमवार तड़के 1 बजे उज्जैन पहुंचते हुए मंगलवार सुबह 11.30 बजे जयनगर पहुंचेगी.
    • वापसी (09072): 20 और 27 अक्टूबर (मंगलवार) को जयनगर से दोपहर 1.30 बजे चलकर यह ट्रेन रात 11.15 बजे उज्जैन, रात 12.15 बजे नागदा और रात 12.55 बजे रतलाम पहुंचेगी. इसके बाद गुरुवार सुबह 8.30 बजे उधना पहुंचेगी.

मुख्य ठहराव: दोनों ट्रेनें रास्ते में वडोदरा, रतलाम, नागदा, उज्जैन, संत हिरदाराम नगर, बीना, वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी, गोविंदपुरी, सूबेदारगंज, पं. दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, दानापुर, पाटलिपुत्र, हाजीपुर, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, दरभंगा और मधुबनी जैसे बड़े स्टेशनों पर रुकेंगी.

बांद्रा टर्मिनस-गोरखपुर स्पेशल ट्रेन

  • बांद्रा से गोरखपुर (09083): 18 और 25 अक्टूबर (रविवार) को तड़के 4.30 बजे बांद्रा से रवाना होकर दोपहर 3.45 बजे रतलाम पहुंचेगी और अगले दिन शाम 7.30 बजे गोरखपुर पहुंचेगी.
  • वापसी (09084): गोरखपुर से यह ट्रेन 19 और 26 अक्टूबर (सोमवार) की रात 10.45 बजे छूटेगी, जो बुधवार तड़के 2.55 बजे रतलाम और दोपहर 1.35 बजे बांद्रा टर्मिनस पहुंचेगी.

मुख्य ठहराव: यह ट्रेन बोरीवली, पालघर, वापी, सूरत, वडोदरा, रतलाम, कोटा, सवाई माधोपुर, ईदगाह आगरा, टूंडला, कानपुर सेंट्रल, ऐशबाग, गोंडा और बस्ती स्टेशनों पर रुकेगी.

शेयर करें:

संबंधित खबरें

नीमच: नेहा माली से मिले CM मोहन यादव, समस्या सुनकर समाधान का दिया निर्देश,एक लाख रुपए की सहायता देने की घोषणा की

about 2 hours ago

MP में फिर संदिग्ध जहरीले घोल से मौतें: बैतूल में 2 की जान गई, 5 अस्पताल में भर्ती; ढाई महीने में सागर-देवास में 33 मौतें

about 3 hours ago

रीवा के चिल्ड्रेन मेडिकल सेंटर में आग, बेसमेंट में निर्माण कार्य के दौरान मचा हड़कंप, बाल मरीजों को सुरक्षित बाहर निकाला गया

about 4 hours ago

न्यूक्लियर प्लांट के विरोध को जीतू पटवारी का समर्थन, रौक्षौही पहुंचे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष

about 5 hours ago

इंदौर में मीट दुकानों पर नगर निगम की बड़ी कार्रवाई, 4 दुकानें सील, सफाई में लापरवाही पर 15 हजार से ज्यादा जुर्माना

about 5 hours ago

MP में बढ़ते अपराध को लेकर कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, बोले - विदिशा मामले की निष्पक्ष जांच हो...

about 5 hours ago

और पढ़ें

नीमच: नेहा माली से मिले CM मोहन यादव, समस्या सुनकर समाधान का दिया निर्देश,एक लाख रुपए की सहायता देने की घोषणा की
मध्यप्रदेश

भोपाल मास्टर प्लान को लेकर किसानों में आक्रोश, राजधानी की सड़कों पर उतरने की तैयारी में किसान यूनियन
किसान समाचार

भोपाल में लॉन्च होगी भारत की पहली स्वदेशी H5N1 चिकन वैक्सीन, शिवराज सिंह चौहान करेंगे राष्ट्र को समर्पित
किसान समाचार

भोपाल में लॉन्च होगी भारत की पहली स्वदेशी H5N1 चिकन वैक्सीन, शिवराज सिंह चौहान करेंगे राष्ट्र को समर्पित

MP में फिर संदिग्ध जहरीले घोल से मौतें: बैतूल में 2 की जान गई, 5 अस्पताल में भर्ती; ढाई महीने में सागर-देवास में 33 मौतें
मध्यप्रदेश

MP में फिर संदिग्ध जहरीले घोल से मौतें: बैतूल में 2 की जान गई, 5 अस्पताल में भर्ती; ढाई महीने में सागर-देवास में 33 मौतें

जम्मू-कश्मीर में DSP मनोज आर्यन का निधन, संदिग्ध हार्ट अटैक की आशंका
नेशनल न्यूज़