Sheopur News : आवारा पशुओं की समस्या पर विरोध प्रदर्शन… कांग्रेसियों पर मामला दर्ज

श्योपुर/धीरज बालोठिया/खबर डिजिटल/ आवारा पशुओं की समस्या को लेकर किए गए विरोध प्रदर्शन के दौरान कलेक्ट्रेट परिसर की सुरक्षा व्यवस्था भंग करने का आरोप कांग्रेस पर लगा है। शनिवार को कांग्रेस विधायक बाबू जंडेल सहित कई कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं के खिलाफ कोतवाली थाने में मामला दर्ज किया गया है।

आवारा पशुओं को परिसर में घुसाने का आरोप
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 11 दिसंबर को श्योपुर कंट्रोल रूम को सूचना मिली थी कि कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता कलेक्ट्रेट कार्यालय के संयुक्त भवन का घेराव कर आवारा पशुओं को अनाधिकृत रूप से परिसर में घुसाने कराने का प्रयास कर रहे हैं। सूचना की पुष्टि और संभावित कानून व्यवस्था की स्थिति से निपटने के लिए थाना कोतवाली से पुलिस बल मौके पर पहुंचा।

सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए हंगामा
मौके पर कांग्रेस विधायक बाबू जंडेल के साथ जिला कांग्रेस अध्यक्ष मांगीलाल जाटव (फौजी), यूथ कांग्रेस अध्यक्ष रामभरत मीणा, पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष दौलतराम गुप्ता और कांग्रेस कार्यकर्ता जसवंत बछेरी सहित 10 से 12 अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे। पुलिस के मुताबिक, इन लोगों ने आवारा पशुओं को घेरकर जबरन कलेक्ट्रेट परिसर में दाखिल कराने की कोशिश की। मना करने के बावजूद वे नहीं माने और मध्य प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए हंगामा किया।

https://khabardigital.com/madhya-pradesh/minister-narendra-shivaji-patel-visits-swadeshi-mela-in-betul-promotes-indigenous-products/

एंट्री गेट पर लगाया गया ताला
सुरक्षा के मद्देनजर कलेक्ट्रेट के एंट्री गेट पर ताला लगाकर आवारा पशुओं से परिसर की सुरक्षा सुनिश्चित की गई। हालांकि, इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने आवाजाही के रास्ते को रोककर कर मुख्य मार्ग पर चल रहे यातायात को प्रभावित किया। पुलिस बल द्वारा पूरी घटना की वीडियो रिकॉर्डिंग और फोटोग्राफी की गई है।

पुलिस ने कांग्रेस नेताओं पर दर्ज की एफआईआर
पुलिस ने बताया कि कलेक्टर श्योपुर के आदेश के तहत भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 की धारा 163 के अंतर्गत कलेक्ट्रेट परिसर से 100 मीटर की परिधि में जुलूस, धरना, प्रदर्शन, सभा, नारेबाजी और ध्वनि विस्तारक यंत्रों का इस्तेमाल प्रतिबंधित है। प्रारंभिक जांच में इस आदेश का उल्लंघन और भारतीय न्याय संहिता की धारा 223 के तहत अपराध पाया गया।

कांग्रेस विधायक बाबू जंडेल पर एफआईआर
इस मामले में कांग्रेस विधायक बाबू जंडेल सहित नामजद नेताओं और अन्य कार्यकर्ताओं के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया गया है। जांच का जिम्मा एएसआई शीतेंद्र सिंह को सौंपा गया है। पुलिस का कहना है कि विवेचना के बाद आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

https://khabardigital.com/madhya-pradesh/hyena-terror-in-sheopur-panic-among-villagers-as-video-goes-viral/
शेयर करें:

संबंधित खबरें

नीमच: नेहा माली से मिले CM मोहन यादव, समस्या सुनकर समाधान का दिया निर्देश,एक लाख रुपए की सहायता देने की घोषणा की

about 2 hours ago

MP में फिर संदिग्ध जहरीले घोल से मौतें: बैतूल में 2 की जान गई, 5 अस्पताल में भर्ती; ढाई महीने में सागर-देवास में 33 मौतें

about 4 hours ago

रीवा के चिल्ड्रेन मेडिकल सेंटर में आग, बेसमेंट में निर्माण कार्य के दौरान मचा हड़कंप, बाल मरीजों को सुरक्षित बाहर निकाला गया

about 5 hours ago

न्यूक्लियर प्लांट के विरोध को जीतू पटवारी का समर्थन, रौक्षौही पहुंचे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष

about 5 hours ago

इंदौर में मीट दुकानों पर नगर निगम की बड़ी कार्रवाई, 4 दुकानें सील, सफाई में लापरवाही पर 15 हजार से ज्यादा जुर्माना

about 5 hours ago

MP में बढ़ते अपराध को लेकर कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, बोले - विदिशा मामले की निष्पक्ष जांच हो...

about 5 hours ago

और पढ़ें

नीमच: नेहा माली से मिले CM मोहन यादव, समस्या सुनकर समाधान का दिया निर्देश,एक लाख रुपए की सहायता देने की घोषणा की
मध्यप्रदेश

भोपाल मास्टर प्लान को लेकर किसानों में आक्रोश, राजधानी की सड़कों पर उतरने की तैयारी में किसान यूनियन
किसान समाचार

भोपाल में लॉन्च होगी भारत की पहली स्वदेशी H5N1 चिकन वैक्सीन, शिवराज सिंह चौहान करेंगे राष्ट्र को समर्पित
किसान समाचार

भोपाल में लॉन्च होगी भारत की पहली स्वदेशी H5N1 चिकन वैक्सीन, शिवराज सिंह चौहान करेंगे राष्ट्र को समर्पित

MP में फिर संदिग्ध जहरीले घोल से मौतें: बैतूल में 2 की जान गई, 5 अस्पताल में भर्ती; ढाई महीने में सागर-देवास में 33 मौतें
मध्यप्रदेश

MP में फिर संदिग्ध जहरीले घोल से मौतें: बैतूल में 2 की जान गई, 5 अस्पताल में भर्ती; ढाई महीने में सागर-देवास में 33 मौतें

जम्मू-कश्मीर में DSP मनोज आर्यन का निधन, संदिग्ध हार्ट अटैक की आशंका
नेशनल न्यूज़