बर्थडे पार्टी में चली गोली, शराब दुकान का कर्मचारी घायल

मैहर/अनुराग सिंह बघेल/खबर डिजिटल/ जिले के अमरपाटन क्षेत्र में रविवार की अलसुबह उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक रेस्टोरेंट में चल रही जन्मदिन पार्टी के दौरान अचानक गोली चल गई। घटना जय मां फैमिली रेस्टोरेंट रैकवार की बताई जा रही है, जहां शिवम पटेल अपने साथियों पुनीत पटेल व अन्य के साथ बर्थडे पार्टी कर रहा था। बताया गया कि इसी दौरान अचानक कुछ अज्ञात कार सवार रेस्टोरेंट के बाहर आए और गोली चला दी। जिससे मौके पर हड़कंप मच गया।

कैसे हुई घटना?
घटना सुबह करीब 1 बजे से 4 बजे के बीच की है। घायल पुनीत पटेल अमरपाटन की देशी शराब दुकान में कर्मचारी के रूप में कार्यरत है ओर अन्य साथी भी इसके नशे के कारोबार में लिप्त है। और बेला कॉलोनी, अमरपाटन का निवासी बताया गया है। गोली लगते ही शराब कंपनी के साथियों ने उसे तत्काल सिविल अस्पताल अमरपाटन पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार
स्थानीय लोगों ने बताया कि पार्टी में शराब परोसी जा रही थी और तेज आवाज में संगीत बज रहा था। इसी बीच गोली चलने की आवाज से लोग दहशत में आ गए। गोली पुनीत पटेल के बाएं पैर के पंजे में लगी और आरपार हो गई। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि यह गोली हर्ष फायर के दौरान चली या किसी ने जानबूझकर निशाना साधा।

https://khabardigital.com/madhya-pradesh/satna-kothi-grocery-shop-fire-law-and-order-crime-news/

मौके पर पहुंची पुलिस
घटना की सूचना मिलते ही अमरपाटन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया है। सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। फिलहाल यह कहना मुश्किल है कि गोली हर्ष फायर थी या हमला। सतना के बिरला अस्पताल में डॉक्टरों के देखरेख में घायल का उपचार चल रहा है। पुलिस बयान लेने के बाद स्थिति स्पष्ट होगी। पुलिस ने अज्ञात हमलावरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और उनकी तलाश में संभावित मार्गों पर नाकाबंदी कर जांच तेज कर दी है। घटना ने क्षेत्र में सनसनी फैला दी है।

थाने में नहीं हुई कोई शिकायत
लेकिन अबतक घटना स्थल जय मां ढाबा के संचालक द्वारा अमरपाटन थाने में कोई भी लिखित या मौखिक सूचना नही दी गई, जिससे यह गोलीकांड कई तरह की आशंकाओं को जन्म देता है। फिलहाल पुलिस सभी बिंदुओं पर अपनी जांच पक्की कर रही है, कहीं यह नशे के कारोबारियों के बीच टेरेटरी का मामला तो नहीं।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

नीमच: नेहा माली से मिले CM मोहन यादव, समस्या सुनकर समाधान का दिया निर्देश,एक लाख रुपए की सहायता देने की घोषणा की

about 2 hours ago

MP में फिर संदिग्ध जहरीले घोल से मौतें: बैतूल में 2 की जान गई, 5 अस्पताल में भर्ती; ढाई महीने में सागर-देवास में 33 मौतें

about 3 hours ago

रीवा के चिल्ड्रेन मेडिकल सेंटर में आग, बेसमेंट में निर्माण कार्य के दौरान मचा हड़कंप, बाल मरीजों को सुरक्षित बाहर निकाला गया

about 4 hours ago

न्यूक्लियर प्लांट के विरोध को जीतू पटवारी का समर्थन, रौक्षौही पहुंचे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष

about 5 hours ago

इंदौर में मीट दुकानों पर नगर निगम की बड़ी कार्रवाई, 4 दुकानें सील, सफाई में लापरवाही पर 15 हजार से ज्यादा जुर्माना

about 5 hours ago

MP में बढ़ते अपराध को लेकर कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, बोले - विदिशा मामले की निष्पक्ष जांच हो...

about 5 hours ago

और पढ़ें

नीमच: नेहा माली से मिले CM मोहन यादव, समस्या सुनकर समाधान का दिया निर्देश,एक लाख रुपए की सहायता देने की घोषणा की
मध्यप्रदेश

भोपाल मास्टर प्लान को लेकर किसानों में आक्रोश, राजधानी की सड़कों पर उतरने की तैयारी में किसान यूनियन
किसान समाचार

भोपाल में लॉन्च होगी भारत की पहली स्वदेशी H5N1 चिकन वैक्सीन, शिवराज सिंह चौहान करेंगे राष्ट्र को समर्पित
किसान समाचार

भोपाल में लॉन्च होगी भारत की पहली स्वदेशी H5N1 चिकन वैक्सीन, शिवराज सिंह चौहान करेंगे राष्ट्र को समर्पित

MP में फिर संदिग्ध जहरीले घोल से मौतें: बैतूल में 2 की जान गई, 5 अस्पताल में भर्ती; ढाई महीने में सागर-देवास में 33 मौतें
मध्यप्रदेश

MP में फिर संदिग्ध जहरीले घोल से मौतें: बैतूल में 2 की जान गई, 5 अस्पताल में भर्ती; ढाई महीने में सागर-देवास में 33 मौतें

जम्मू-कश्मीर में DSP मनोज आर्यन का निधन, संदिग्ध हार्ट अटैक की आशंका
नेशनल न्यूज़