Gas Cylinder Blast से बचाएगी 999 रुपए की Fire Ball, 90% LPG उपभोक्ताओं को नहीं पता यह जरूरी बात

डॉ आशा शर्मा
डॉ आशा शर्मा

न्यूज एडिटर, खबर डिजिटल

गैस सिलेंडर में आग लगने की स्थिति में Fire Extinguisher Ball कैसे काम करती है. जानिए इसकी कीमत, फायदे, इस्तेमाल का तरीका और LPG उपभोक्ताओं को मिलने वाले 40 लाख रुपए तक के बीमा की पूरी जानकारी.
Gas Cylinder Blast से बचाएगी 999 रुपए की Fire Ball, 90% LPG उपभोक्ताओं को नहीं पता यह जरूरी बात

रसोई में इस्तेमाल होने वाला एलपीजी गैस सिलेंडर जितना सुविधाजनक है, उतना ही लापरवाही होने पर खतरनाक भी साबित हो सकता है. गैस रिसाव या आग लगने जैसी घटनाएं कुछ ही सेकंड में बड़े हादसे का रूप ले सकती हैं. ऐसे में एक छोटा सा सुरक्षा उपकरण आपकी और आपके परिवार की जान बचाने में अहम भूमिका निभा सकता है. यह उपकरण है Fire Extinguisher Ball, जिसे फायर बॉल भी कहा जाता है. इसकी कीमत करीब 999 रुपए बताई जाती है और यह आग लगने की स्थिति में अपने आप सक्रिय होकर आग बुझाने का काम करती है.

कैसे काम करती है Fire Extinguisher Ball

एलपीजी फेडरेशन ग्वालियर-चंबल के कोऑर्डिनेटर श्यामानंद शुक्ला के अनुसार फायर बॉल एक आधुनिक सुरक्षा उपकरण है. इसे गैस सिलेंडर के पास, बिजली के मीटर, इनवर्टर, पैनल बोर्ड या अन्य संवेदनशील स्थानों पर रखा या लटकाया जा सकता है.

जब यह बॉल आग के सीधे संपर्क में आती है तो लगभग 3 से 5 सेकंड के भीतर स्वतः सक्रिय होकर फट जाती है. इसके अंदर मौजूद मोनो अमोनियम फॉस्फेट नामक रसायन तेजी से फैलता है और कुछ ही सेकंड में आग की तीव्रता को कम करते हुए उसे बुझाने में मदद करता है. यही वजह है कि शुरुआती चरण में आग को फैलने से रोका जा सकता है.

किन तरह की आग पर असरदार है यह डिवाइस

फायर बॉल कई प्रकार की आग पर प्रभावी मानी जाती है. यह लकड़ी और कागज जैसी वस्तुओं में लगी आग, ज्वलनशील तरल पदार्थों से लगी आग, एलपीजी जैसी गैस से लगी आग और बिजली के उपकरणों में लगने वाली आग को नियंत्रित करने में उपयोगी है. इसका वजन लगभग 400 ग्राम से लेकर 1.3 किलोग्राम तक होता है, इसलिए महिलाएं, बुजुर्ग और बच्चे भी जरूरत पड़ने पर इसे आसानी से इस्तेमाल कर सकते हैं.

इसकी सबसे बड़ी खासियत यह है कि एक बार लगाने के बाद करीब 5 साल तक किसी सर्विसिंग या विशेष रखरखाव की जरूरत नहीं पड़ती.

एलपीजी उपभोक्ताओं को मिलता है 40 लाख रुपए तक का बीमा

बहुत कम लोगों को यह जानकारी होती है कि एलपीजी गैस कनेक्शन रखने वाले उपभोक्ताओं के लिए दुर्घटना बीमा की सुविधा भी उपलब्ध है. सिलेंडर नियम 2004 और एक्सप्लोसिव एक्ट 1884 के तहत गैस कंपनियां अपने उपभोक्ताओं के लिए बीमा कवर उपलब्ध कराती हैं. यदि गैस सिलेंडर से जुड़ी किसी दुर्घटना में जानमाल का नुकसान होता है तो निर्धारित नियमों के अनुसार प्रभावित उपभोक्ता 40 लाख रुपए तक के बीमा मुआवजे का दावा कर सकता है.

हाल के हादसों ने बढ़ाई चिंता

मध्य प्रदेश के कई जिलों में हाल के महीनों में गैस सिलेंडर से जुड़े हादसे सामने आए हैं. इंदौर में एक मकान में आग लगने के बाद कई सिलेंडरों में विस्फोट हुआ, जिससे पूरे घर में आग फैल गई. वहीं देवास में भी सिलेंडर ब्लास्ट की घटना में कई लोग झुलस गए थे. विशेषज्ञों का मानना है कि यदि घरों में फायर बॉल जैसे सुरक्षा उपकरण लगाए जाएं और समय-समय पर गैस कनेक्शन की जांच कराई जाए तो ऐसे हादसों के खतरे को काफी हद तक कम किया जा सकता है.

शेयर करें:

संबंधित खबरें

नीमच: नेहा माली से मिले CM मोहन यादव, समस्या सुनकर समाधान का दिया निर्देश,एक लाख रुपए की सहायता देने की घोषणा की

about 2 hours ago

MP में फिर संदिग्ध जहरीले घोल से मौतें: बैतूल में 2 की जान गई, 5 अस्पताल में भर्ती; ढाई महीने में सागर-देवास में 33 मौतें

about 4 hours ago

रीवा के चिल्ड्रेन मेडिकल सेंटर में आग, बेसमेंट में निर्माण कार्य के दौरान मचा हड़कंप, बाल मरीजों को सुरक्षित बाहर निकाला गया

about 4 hours ago

न्यूक्लियर प्लांट के विरोध को जीतू पटवारी का समर्थन, रौक्षौही पहुंचे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष

about 5 hours ago

इंदौर में मीट दुकानों पर नगर निगम की बड़ी कार्रवाई, 4 दुकानें सील, सफाई में लापरवाही पर 15 हजार से ज्यादा जुर्माना

about 5 hours ago

MP में बढ़ते अपराध को लेकर कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, बोले - विदिशा मामले की निष्पक्ष जांच हो...

about 5 hours ago

और पढ़ें

नीमच: नेहा माली से मिले CM मोहन यादव, समस्या सुनकर समाधान का दिया निर्देश,एक लाख रुपए की सहायता देने की घोषणा की
मध्यप्रदेश

नीमच: नेहा माली से मिले CM मोहन यादव, समस्या सुनकर समाधान का दिया निर्देश,एक लाख रुपए की सहायता देने की घोषणा की

भोपाल मास्टर प्लान को लेकर किसानों में आक्रोश, राजधानी की सड़कों पर उतरने की तैयारी में किसान यूनियन
किसान समाचार

भोपाल मास्टर प्लान को लेकर किसानों में आक्रोश, राजधानी की सड़कों पर उतरने की तैयारी में किसान यूनियन

भोपाल में लॉन्च होगी भारत की पहली स्वदेशी H5N1 चिकन वैक्सीन, शिवराज सिंह चौहान करेंगे राष्ट्र को समर्पित
किसान समाचार

भोपाल में लॉन्च होगी भारत की पहली स्वदेशी H5N1 चिकन वैक्सीन, शिवराज सिंह चौहान करेंगे राष्ट्र को समर्पित

MP में फिर संदिग्ध जहरीले घोल से मौतें: बैतूल में 2 की जान गई, 5 अस्पताल में भर्ती; ढाई महीने में सागर-देवास में 33 मौतें
मध्यप्रदेश

MP में फिर संदिग्ध जहरीले घोल से मौतें: बैतूल में 2 की जान गई, 5 अस्पताल में भर्ती; ढाई महीने में सागर-देवास में 33 मौतें

जम्मू-कश्मीर में DSP मनोज आर्यन का निधन, संदिग्ध हार्ट अटैक की आशंका
नेशनल न्यूज़