CM मोहन यादव ने इस जिलों को दी बड़ी सौगात, बोले MP में 62 लाख नि:शुल्क रजिस्ट्री हुई

खंडवा जिले के हरसूद में सीएम मोहन यादव ने तेंदूपत्ता बोनस एवं काष्ठ लाभांश राशि वितरण किया। उन्होंने इस मौके पर 142.90 करोड़ लागत के 18 विकास कार्यों का भूमि-पूजन किया। कार्यक्रम में खड़ग और प्रतीक चिह्न भेंटकर 52 गढ़ों से आए राजवंशजों का सम्मान किया गया।

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में मध्यप्रदेश सरकार विरासत से विकास के संकल्प से साथ गरीब से गरीब के जीवन में रोशनी लाने और उन्हें आगे बढ़ने के लिए पंख लगाने का काम किया है। वीरांगना रानी दुर्गावती के 502वें जन्मोत्सव में आज 52 गढ़ों के राजवंशजों का सम्मान कर जीवन धन्य हो गया।

रानी दुर्गावती के जीवन से राष्ट्र प्रथम, स्वाभिमान, विषम परिस्थितियों में नेतृत्व कौशल, नारी शक्ति के सम्मान, जल संचय, प्रकृति संरक्षण का संदेश मिलता है। उन्होंने कहा कि रानी दुर्गावती ने 3 बार अकबर की सेना को परास्त किया था और अपने शौर्य के बल पर कुल 52 युद्धों में विजय प्राप्त की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव खंडवा जिले के हरसूद में वीरांगना रानी दुर्गावती जन्मोत्सव को संबोधित कर रहे थे।

किसानों को किया जा रहा लाभांवित

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रदेश में कानून का राज है। हमारी सरकार ने बालाघाट और मंडला जिले से नक्सलवाद की समस्या को जड़ से खत्म कर दिया है। इन्हीं नक्सलियों ने कभी तत्कालीन सरकार के मंत्री लिखीराम कांवरे की सरेआम हत्या कर दी थी। तब उनकी पार्टी का कोई नेता उनके घर नहीं पहुंचा। प्रदेश की सभी पंचायतों में ग्रामीण आबादी को 62 लाख नि:शुल्क रजिस्ट्री का लाभ दिया जा रहा है। किसान भाइयों की समृद्धि के लिए दिन में भी 10 घंटे बिजली देने की शुरुआत की जा रही है।

कृषक कल्याण वर्ष में बलराम कृषि महोत्सव आयोजित कर अन्नदाताओं को विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित किया जा रहा है। हमारी सरकार ने 5 साल में सिंचाई का रकबा 100 लाख हेक्टेयर से अधिक करने का लक्ष्य रखा है। इसी उद्देश्य से हरसूद क्षेत्र में करवानी उद्वहन सिंचाई परियोजना पर तेजी से कार्य किया जाएगा। जनजातीय क्षेत्रों में 25 करोड़ की लागत से बिजली आपूर्ति के कार्य पूरे किए जाएंगे।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि भारतीय मूल के एक पायलट ने अपनी जान की बाजी लगाकर इजरायल की फ्लाइट में यात्रियों की जिंदगी बचाई। पूरी दुनिया उनकी बहादुरी की तारीफ करते नहीं थक रही है। लेकिन कांग्रेस के किसी नेता ने भारतीय मूल के पायलट के साहसी कार्य की तारीफ नहीं की। उन्हें अपने वोट बैंक की चिंता है।

उन्होंने कहा कि ओंकारेश्वर धाम को पीएमश्री हेली सेवा से जोड़ा गया है। प्रदेश में गरीब जरूरतमंदों को एयर एम्बुलेंस की सुविधा मिल रही है। राहवीर योजना में घायलों को अस्पताल पहुंचाने वाले को 25 हजार की प्रोत्साहन राशि दी जा रही है।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

नीमच: नेहा माली से मिले CM मोहन यादव, समस्या सुनकर समाधान का दिया निर्देश,एक लाख रुपए की सहायता देने की घोषणा की

about 2 hours ago

MP में फिर संदिग्ध जहरीले घोल से मौतें: बैतूल में 2 की जान गई, 5 अस्पताल में भर्ती; ढाई महीने में सागर-देवास में 33 मौतें

about 3 hours ago

रीवा के चिल्ड्रेन मेडिकल सेंटर में आग, बेसमेंट में निर्माण कार्य के दौरान मचा हड़कंप, बाल मरीजों को सुरक्षित बाहर निकाला गया

about 4 hours ago

न्यूक्लियर प्लांट के विरोध को जीतू पटवारी का समर्थन, रौक्षौही पहुंचे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष

about 4 hours ago

इंदौर में मीट दुकानों पर नगर निगम की बड़ी कार्रवाई, 4 दुकानें सील, सफाई में लापरवाही पर 15 हजार से ज्यादा जुर्माना

about 5 hours ago

MP में बढ़ते अपराध को लेकर कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, बोले - विदिशा मामले की निष्पक्ष जांच हो...

about 5 hours ago

और पढ़ें

नीमच: नेहा माली से मिले CM मोहन यादव, समस्या सुनकर समाधान का दिया निर्देश,एक लाख रुपए की सहायता देने की घोषणा की
मध्यप्रदेश

भोपाल मास्टर प्लान को लेकर किसानों में आक्रोश, राजधानी की सड़कों पर उतरने की तैयारी में किसान यूनियन
किसान समाचार

भोपाल में लॉन्च होगी भारत की पहली स्वदेशी H5N1 चिकन वैक्सीन, शिवराज सिंह चौहान करेंगे राष्ट्र को समर्पित
किसान समाचार

भोपाल में लॉन्च होगी भारत की पहली स्वदेशी H5N1 चिकन वैक्सीन, शिवराज सिंह चौहान करेंगे राष्ट्र को समर्पित

MP में फिर संदिग्ध जहरीले घोल से मौतें: बैतूल में 2 की जान गई, 5 अस्पताल में भर्ती; ढाई महीने में सागर-देवास में 33 मौतें
मध्यप्रदेश

MP में फिर संदिग्ध जहरीले घोल से मौतें: बैतूल में 2 की जान गई, 5 अस्पताल में भर्ती; ढाई महीने में सागर-देवास में 33 मौतें

जम्मू-कश्मीर में DSP मनोज आर्यन का निधन, संदिग्ध हार्ट अटैक की आशंका
नेशनल न्यूज़