डिंडौरी में केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह का भव्य आगमन, जनजातीय समाज से संवाद की बात

डिंडौरी/शैलेश नामदेव/खबर डिजिटल/ केंद्रीय ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री गिरिराज सिंह सोमवार को अल्प प्रवास पर डिंडौरी पहुंचे, जहां उनका स्वागत किसी उत्सव से कम नहीं रहा। भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष अवध राज बिलैया के कार्यालय पहुंचते ही कार्यकर्ताओं ने उन्हें वीरन माला, बैगानी पगड़ी और साल पहनाकर सम्मानित किया। इस दौरान बिहार में एनडीए की ऐतिहासिक और प्रचंड जीत पर मंत्री सिंह को बधाई भी दी गई।

'पीएम नरेंद्र मोदी का ऐतिहासिक कदम'
गिरिराज सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जनजातीय समाज के विकास और सम्मान के लिए ऐतिहासिक कदम उठा रहे हैं। उन्होंने कहा, धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की जयंती को ‘जनजातीय गौरव दिवस’ के रूप में मनाना, देश के आदिवासी समुदाय के प्रति केंद्र सरकार की प्रतिबद्धता का प्रतीक है। इस विशेष अवसर पर मैं अमरकंटक में रात विश्राम कर जनजातीय समाज से सीधे संवाद करूंगा। उन्होंने कहा कि डिंडौरी के कार्यकर्ताओं का आदर और पगड़ी पहनाने जैसी परंपरागत सम्मान विधि उनके लिए गर्व का विषय है।

बिहार चुनाव और कांग्रेस पर तीखे तेवर
कार्यक्रम में मंत्री गिरिराज सिंह ने बिहार में एनडीए की जीत के लिए पूर्व प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा और पूरी टीम की तारीफ की। साथ ही कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर कटाक्ष करते हुए कहा, राहुल गांधी देश के सबसे नकारा नेता हैं। अगर वे साधारण परिवार में जन्म लेते तो शायद उनके मोहल्ले वाले भी उन्हें न जानते। जीतें तो श्रेय अपना और हारें तो ‘वोट चोरी’ यही कांग्रेस की राजनीति है। उन्होंने कहा कि लगातार छह राज्यों की तुलना में भाजपा विधायकों को बिहार में सबसे अधिक वोट मिले, जो पार्टी की लोकप्रियता को स्पष्ट करता है।

https://khabardigital.com/madhya-pradesh/betul-district-hospital-negligence-maternal-death-case/

घुसपैठ पर गंभीर चिंता
केंद्रीय मंत्री ने देश में बढ़ती बांग्लादेशी और रोहिंग्या घुसपैठ को गंभीर खतरा बताते हुए कहा कि इस विषय पर अब और कड़े कदम उठाने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा, आजादी के समय धर्म के आधार पर हुए बंटवारे की गलती का दुष्परिणाम आज भी देश झेल रहा है। हिंदू समाज के उत्पीड़न, धर्म परिवर्तन और सामाजिक असुरक्षा की जड़ें उसी ऐतिहासिक भूल में हैं। अब समय है कि देश पूरी सजगता के साथ इन चुनौतियों का मुकाबला करे।

बड़ी उपस्थिति, उत्साह से भरा माहौल
गिरिराज सिंह के स्वागत कार्यक्रम में भाजपा के वरिष्ठ नेता सुरेन्द्र दुबे, वीरेन्द्र बिहारी शुक्ला, प्रीतम मरावी, पुनीत जैन, रीतेश जैन, धनेश धनंजय, प्रदीप द्विवेदी, डिम्पल दीक्षित, आलोक शर्मा, राजेंद्र बर्मन सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। पूरे कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं में उत्साह और उमंग का माहौल देखने को मिला।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

नीमच: नेहा माली से मिले CM मोहन यादव, समस्या सुनकर समाधान का दिया निर्देश,एक लाख रुपए की सहायता देने की घोषणा की

about 2 hours ago

MP में फिर संदिग्ध जहरीले घोल से मौतें: बैतूल में 2 की जान गई, 5 अस्पताल में भर्ती; ढाई महीने में सागर-देवास में 33 मौतें

about 4 hours ago

रीवा के चिल्ड्रेन मेडिकल सेंटर में आग, बेसमेंट में निर्माण कार्य के दौरान मचा हड़कंप, बाल मरीजों को सुरक्षित बाहर निकाला गया

about 5 hours ago

न्यूक्लियर प्लांट के विरोध को जीतू पटवारी का समर्थन, रौक्षौही पहुंचे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष

about 5 hours ago

इंदौर में मीट दुकानों पर नगर निगम की बड़ी कार्रवाई, 4 दुकानें सील, सफाई में लापरवाही पर 15 हजार से ज्यादा जुर्माना

about 5 hours ago

MP में बढ़ते अपराध को लेकर कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, बोले - विदिशा मामले की निष्पक्ष जांच हो...

about 5 hours ago

और पढ़ें

नीमच: नेहा माली से मिले CM मोहन यादव, समस्या सुनकर समाधान का दिया निर्देश,एक लाख रुपए की सहायता देने की घोषणा की
मध्यप्रदेश

भोपाल मास्टर प्लान को लेकर किसानों में आक्रोश, राजधानी की सड़कों पर उतरने की तैयारी में किसान यूनियन
किसान समाचार

भोपाल में लॉन्च होगी भारत की पहली स्वदेशी H5N1 चिकन वैक्सीन, शिवराज सिंह चौहान करेंगे राष्ट्र को समर्पित
किसान समाचार

भोपाल में लॉन्च होगी भारत की पहली स्वदेशी H5N1 चिकन वैक्सीन, शिवराज सिंह चौहान करेंगे राष्ट्र को समर्पित

MP में फिर संदिग्ध जहरीले घोल से मौतें: बैतूल में 2 की जान गई, 5 अस्पताल में भर्ती; ढाई महीने में सागर-देवास में 33 मौतें
मध्यप्रदेश

MP में फिर संदिग्ध जहरीले घोल से मौतें: बैतूल में 2 की जान गई, 5 अस्पताल में भर्ती; ढाई महीने में सागर-देवास में 33 मौतें

जम्मू-कश्मीर में DSP मनोज आर्यन का निधन, संदिग्ध हार्ट अटैक की आशंका
नेशनल न्यूज़