MP Morning News: MP के कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, जल्द खुलेंगे तबादले और आग उगल रहा सूरज

MP Morning News:मध्य प्रदेश में आज प्रशासनिक और राजनीतिक हलकों में बड़ी हलचल देखी गई। कर्मचारियों के भविष्य से लेकर तबादला नीति और भीषण गर्मी के प्रकोप तक, यहां पढ़ें आज की सबसे बड़ी सुर्खियां।

कर्मचारियों के लिए खुशखबरी

प्रदेश के करीब 2 लाख संविदा और 3 लाख आउटसोर्स कर्मचारियों के लिए आज का दिन ऐतिहासिक साबित हुआ। जबलपुर हाई कोर्ट ने इन कर्मचारियों को नियमित/स्थाई करने की प्रक्रिया पर रोक लगाने से इनकार कर दिया है। इस फैसले के बाद संविदा और आउटसोर्स कर्मचारियों के नियमितीकरण का रास्ता साफ होता दिख रहा है, जिससे कर्मचारी संगठनों में जश्न का माहौल है।

नई तबादला नीति

मंत्रियों और विधायकों के बढ़ते दबाव के बीच प्रदेश में जल्द ही तबादलों का दौर शुरू हो सकता है। जून महीने में एक महीने के लिए तबादलों से प्रतिबंध हटाया जा सकता है। जनगणना ड्यूटी में लगे अधिकारियों और कर्मचारियों के ट्रांसफर नहीं किए जा सकेंगे। नई तबादला नीति का ड्राफ्ट तैयार किया जा रहा है।

निर्मला सप्रे दलबदल केस

बीना विधायक निर्मला सप्रे के दलबदल मामले में आज विधानसभा अध्यक्ष और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच दो घंटे लंबी चर्चा हुई। नेता प्रतिपक्ष ने जोर दिया कि पहले दिए गए सबूतों के आधार पर अध्यक्ष को जल्द निर्णय लेना चाहिए। इस दौरान निर्मला सप्रे बीना में भागवत कथा के निमंत्रण बांटती नजर आईं, वे बैठक में मौजूद नहीं थीं।

जल संरक्षण में MP का डंका

जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत वर्षा जल संचयन में मध्य प्रदेश ने राष्ट्रीय स्तर पर बड़ी उपलब्धि हासिल की है। 1.23 लाख जल संरचनाओं के साथ डिंडोरी देश में प्रथम स्थान पर रहा, जबकि खंडवा दूसरे स्थान पर है। पूरे एमपी में कुल 3.97 लाख से अधिक जल संरक्षण संरचनाएं निर्मित की गई हैं।

एमपी में मौसम का मिजाज

मध्यप्रदेश में सूरज के तेवरों ने प्रदेश को तपा दिया है। खजुराहो 43.4°C के साथ सबसे गर्म रहा। भोपाल, इंदौर और ग्वालियर समेत प्रदेश के अधिकांश जिलों में हीटवेव का अलर्ट है। भीषण गर्मी को देखते हुए सागर में नर्सरी से 5वीं तक के स्कूलों की छुट्टी कर दी गई है।

सीएम का दौरा

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज सागर के नारियावली दौरे पर हैं, जहां वे सांदीपनी विद्यालय की सौगात देंगे।

अन्य प्रमुख खबरे

भोपाल पुलिस कमिश्नर ने सीएम हाउस के आसपास और पॉलिटेक्निक जैसे प्रमुख चौराहों पर धरना-प्रदर्शन पर पूरी तरह रोक लगा दी है। वही हमीदिया अस्पताल के सुरक्षा गार्ड द्वारा एक बुजुर्ग की लाठी से पिटाई का वीडियो वायरल हुआ है, जिस पर प्रशासन सख्त है। इसके अलवा भोपाल नगर निगम कमिश्नर संस्कृति जैन ने नागरिकों से 'स्वगणना फॉर्म' ऑनलाइन भरने की अपील की है ताकि सटीक डेटा मिल सके।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

नीमच: नेहा माली से मिले CM मोहन यादव, समस्या सुनकर समाधान का दिया निर्देश,एक लाख रुपए की सहायता देने की घोषणा की

about 2 hours ago

MP में फिर संदिग्ध जहरीले घोल से मौतें: बैतूल में 2 की जान गई, 5 अस्पताल में भर्ती; ढाई महीने में सागर-देवास में 33 मौतें

about 4 hours ago

रीवा के चिल्ड्रेन मेडिकल सेंटर में आग, बेसमेंट में निर्माण कार्य के दौरान मचा हड़कंप, बाल मरीजों को सुरक्षित बाहर निकाला गया

about 5 hours ago

न्यूक्लियर प्लांट के विरोध को जीतू पटवारी का समर्थन, रौक्षौही पहुंचे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष

about 5 hours ago

इंदौर में मीट दुकानों पर नगर निगम की बड़ी कार्रवाई, 4 दुकानें सील, सफाई में लापरवाही पर 15 हजार से ज्यादा जुर्माना

about 5 hours ago

MP में बढ़ते अपराध को लेकर कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, बोले - विदिशा मामले की निष्पक्ष जांच हो...

about 5 hours ago

और पढ़ें

नीमच: नेहा माली से मिले CM मोहन यादव, समस्या सुनकर समाधान का दिया निर्देश,एक लाख रुपए की सहायता देने की घोषणा की
मध्यप्रदेश

भोपाल मास्टर प्लान को लेकर किसानों में आक्रोश, राजधानी की सड़कों पर उतरने की तैयारी में किसान यूनियन
किसान समाचार

भोपाल में लॉन्च होगी भारत की पहली स्वदेशी H5N1 चिकन वैक्सीन, शिवराज सिंह चौहान करेंगे राष्ट्र को समर्पित
किसान समाचार

भोपाल में लॉन्च होगी भारत की पहली स्वदेशी H5N1 चिकन वैक्सीन, शिवराज सिंह चौहान करेंगे राष्ट्र को समर्पित

MP में फिर संदिग्ध जहरीले घोल से मौतें: बैतूल में 2 की जान गई, 5 अस्पताल में भर्ती; ढाई महीने में सागर-देवास में 33 मौतें
मध्यप्रदेश

MP में फिर संदिग्ध जहरीले घोल से मौतें: बैतूल में 2 की जान गई, 5 अस्पताल में भर्ती; ढाई महीने में सागर-देवास में 33 मौतें

जम्मू-कश्मीर में DSP मनोज आर्यन का निधन, संदिग्ध हार्ट अटैक की आशंका
नेशनल न्यूज़