दतिया उपचुनाव हारने के बाद सिर मुंडाएंगे 'महाराज'… 'प्रतिज्ञा' पर सिर कटाने तक का दावा!

सुनील बंशीवाल
सुनील बंशीवाल

न्यूज एडिटर, खबर डिजिटल

दतिया उपचुनाव हारने के बाद सिर मुंडाएंगे 'महाराज'… 'प्रतिज्ञा' पर सिर कटाने तक का दावा!

दतिया/खबर डिजिटल/ दतिया विधानसभा उपचुनाव में भाजपा की पराजय के बाद चुनाव से पहले की गई प्रतिज्ञा को लेकर भाजपा नेता एवं दतिया रियासत के महाराज गोविंद देव सिंह की पहली प्रतिक्रिया सामने आई है। उन्होंने कहा कि वे जनता के फैसले का पूरा सम्मान करते हैं और इस परिणाम को हार नहीं, बल्कि भविष्य की बड़ी जीत की भूमिका मानते हैं। उन्होंने महाराणा प्रताप के हल्दीघाटी युद्ध का उदाहरण देते हुए कहा कि कई बार तत्काल परिणाम भले अनुकूल न हों, लेकिन वही आगे चलकर बड़ी सफलता का मार्ग प्रशस्त करते हैं। उनके अनुसार दतिया उपचुनाव का यह परिणाम वर्ष 2028 के विधानसभा चुनाव के लिए शुभ संकेत है।

'संकल्प से नहीं हटूंगा पीछे'
मुंडन की प्रतिज्ञा पर पूछे गए सवाल की जवाब देते हुए महाराज गोविंद देव सिंह ने कहा कि वे अपने संकल्प से पीछे हटने वाले नहीं हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि वे अपनी प्रतिज्ञा अवश्य पूरी करेंगे, हालांकि यह नहीं बताया कि मुंडन कब कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि वे भाजपा के समर्पित कार्यकर्ता हैं और पार्टी तथा नेतृत्व के सम्मान के लिए किसी भी प्रकार का त्याग करने को तैयार हैं।

https://khabardigital.com/madhya-pradesh/imarti-devi-datia-bypoll-bjp-bhitarghat-statement-madhya-pradesh/

बीजेपी प्रत्याशी की जीत का था दावा
उल्लेखनीय है कि चुनाव प्रचार के दौरान महाराज गोविंद देव सिंह ने सार्वजनिक रूप से संकल्प लिया था कि यदि भाजपा प्रत्याशी चुनाव हारता है तो वे अपना सिर मुंडवा लेंगे। उस समय उन्होंने दतिया की जनता के समर्थन और भाजपा की जीत पर पूरा भरोसा जताते हुए कहा था कि उन्हें विश्वास है कि ऐसी स्थिति नहीं आएगी। लेकिन परिणाम ने उनके दावे पर पानी फेर दिया।

कांग्रेस ने जीती दतिया विधानसभा सीट
हालांकि चुनाव परिणाम भाजपा की उम्मीदों के विपरीत रहे। दतिया विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार घनश्याम सिंह ने 6,016 मतों के अंतर से भाजपा प्रत्याशी आशुतोष तिवारी को पराजित कर सीट पर कब्जा जमा लिया। मतगणना के शुरुआती दो चरणों में भाजपा बढ़त बनाए हुए थी, लेकिन तीसरे राउंड के बाद कांग्रेस ने बढ़त हासिल कर ली और अंत तक उसे कायम रखते हुए जीत दर्ज कर ली। इस जीत के साथ कांग्रेस ने दतिया विधानसभा सीट पर दोबारा अपना कब्जा स्थापित कर लिया।

कांग्रेस से निकाले गए राजेंद्र भारती का बड़ा ऐलान, ‘पार्टी गई तो क्या हुआ, 2028 का चुनाव जरूर लड़ूंगा’

शेयर करें:

संबंधित खबरें

नीमच: नेहा माली से मिले CM मोहन यादव, समस्या सुनकर समाधान का दिया निर्देश,एक लाख रुपए की सहायता देने की घोषणा की

about 2 hours ago

MP में फिर संदिग्ध जहरीले घोल से मौतें: बैतूल में 2 की जान गई, 5 अस्पताल में भर्ती; ढाई महीने में सागर-देवास में 33 मौतें

about 3 hours ago

रीवा के चिल्ड्रेन मेडिकल सेंटर में आग, बेसमेंट में निर्माण कार्य के दौरान मचा हड़कंप, बाल मरीजों को सुरक्षित बाहर निकाला गया

about 4 hours ago

न्यूक्लियर प्लांट के विरोध को जीतू पटवारी का समर्थन, रौक्षौही पहुंचे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष

about 4 hours ago

इंदौर में मीट दुकानों पर नगर निगम की बड़ी कार्रवाई, 4 दुकानें सील, सफाई में लापरवाही पर 15 हजार से ज्यादा जुर्माना

about 5 hours ago

MP में बढ़ते अपराध को लेकर कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, बोले - विदिशा मामले की निष्पक्ष जांच हो...

about 5 hours ago

और पढ़ें

नीमच: नेहा माली से मिले CM मोहन यादव, समस्या सुनकर समाधान का दिया निर्देश,एक लाख रुपए की सहायता देने की घोषणा की
मध्यप्रदेश

भोपाल मास्टर प्लान को लेकर किसानों में आक्रोश, राजधानी की सड़कों पर उतरने की तैयारी में किसान यूनियन
किसान समाचार

भोपाल में लॉन्च होगी भारत की पहली स्वदेशी H5N1 चिकन वैक्सीन, शिवराज सिंह चौहान करेंगे राष्ट्र को समर्पित
किसान समाचार

भोपाल में लॉन्च होगी भारत की पहली स्वदेशी H5N1 चिकन वैक्सीन, शिवराज सिंह चौहान करेंगे राष्ट्र को समर्पित

MP में फिर संदिग्ध जहरीले घोल से मौतें: बैतूल में 2 की जान गई, 5 अस्पताल में भर्ती; ढाई महीने में सागर-देवास में 33 मौतें
मध्यप्रदेश

MP में फिर संदिग्ध जहरीले घोल से मौतें: बैतूल में 2 की जान गई, 5 अस्पताल में भर्ती; ढाई महीने में सागर-देवास में 33 मौतें

जम्मू-कश्मीर में DSP मनोज आर्यन का निधन, संदिग्ध हार्ट अटैक की आशंका
नेशनल न्यूज़