जिला कांग्रेस कार्यालय कटनी में राष्ट्रीय सचिव चंदन यादव का भव्य आगमन

जिला कांग्रेस कार्यालय कटनी में  राष्ट्रीय सचिव  चंदन यादव का भव्य आगमन

खबर डिजिटल कटनी --आज जिला कांग्रेस कार्यालय आस्था प्लाजा, कटनी में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय सचिव एवं मध्यप्रदेश के सह-प्रभारी चंदन यादव जी का गरिमामय आगमन हुआ। उनके आगमन पर जिला कांग्रेस के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं द्वारा आत्मीय एवं गर्मजोशी से स्वागत किया गया।इस अवसर पर श्री यादव जी ने जिला समन्वय समिति, ब्लॉक अध्यक्षों, मंडल अध्यक्षों एवं कांग्रेस के सक्रिय कार्यकर्ताओं के साथ संगठनात्मक विषयों पर विस्तृत चर्चा की। बैठक में आगामी कार्यक्रमों, संगठन विस्तार, जनसंपर्क अभियानों तथा जमीनी स्तर पर कांग्रेस को और अधिक मजबूत करने की रणनीतियों पर गंभीर मंथन किया गया।बैठक की विशेष बात यह रही कि श्री चंदन यादव जी ने सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से वन-टू-वन चर्चा की। उन्होंने प्रत्येक कार्यकर्ता की समस्याएं, सुझाव एवं संगठन से जुड़े अनुभवों को गंभीरता से सुना तथा उन्हें आवश्यक मार्गदर्शन दिया। साथ ही, संगठन के लिए किए जा रहे सराहनीय कार्यों की प्रशंसा करते हुए सभी को और अधिक सक्रिय होकर कार्य करने के लिए प्रेरित किया।अपने संबोधन में श्री यादव जी ने “पंचायत चलो अभियान”, वार्ड कमेटियों के गठन तथा मंडल अध्यक्षों की सक्रिय भूमिका पर विशेष जोर दिया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी की वास्तविक ताकत गांव, वार्ड और बूथ स्तर पर कार्य करने वाले कार्यकर्ता हैं। प्रत्येक कार्यकर्ता का दायित्व है कि वह जनता की समस्याओं को समझे और उन्हें पार्टी नेतृत्व तक पहुंचाए।बैठक के पश्चात श्री चंदन यादव जी ने पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए प्रदेश एवं देश की वर्तमान राजनीतिक परिस्थितियों पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों से आम जनता त्रस्त है और कांग्रेस पार्टी जनहित के मुद्दों को मजबूती से उठाते हुए जनता की सशक्त आवाज बनेगी।उन्होंने सभी कांग्रेसजनों से आह्वान किया कि संगठन को मजबूत बनाने के लिए आपसी समन्वय के साथ कार्य करें तथा कांग्रेस की विचारधारा, संविधान और लोकतंत्र की रक्षा के लिए हर स्तर पर संघर्ष करें।इस कार्यक्रम में विशेष रूप से जिला कांग्रेस कमेटी शहर अध्यक्ष अमित शुक्ला, ग्रामीण अध्यक्ष सौरभ सिंह सहित वीरेंद्र द्विवेदी, निधि श्रीवास्तव, रामनरेश त्रिपाठी, बी.एम. तिवारी, राकेश जैन कक्का, राजा जगवानी, रजनी वर्मा, माधुरी जैन, लता खरे, शक्ति तिवारी, विजय पटेल, इजरायल खान, राजेश जाटव, जितेंद्र गुप्ता, अजय जैसवानी, सुशील जायसवाल, मुकेश परोहा, रंजीत सिंह, मासूफ अहमद बिट्टू, कपिल रजक, तुलाराम गोटिया, नन्ही बाई गोटिया, श्याम पाहुजा, राहुल होतवानी, नारायण निषाद, अजय कोल, संजय गुप्ता, दिग्विजय सिंह, श्याम यादव, मंगल सिंह, उदय सिंह, अहमद कुरैशी, प्रशांत पांडे, रमाकांत दुबे, रविन्द्र सिंह, अंबिका महाराज, शरद द्विवेदी, विकास निगम, आनंद मिश्रा, प्रदीप त्रिपाठी, नरेंद्र सैनी, नदीम खान, चिंतामन तिवारी, संतोष पटेल, राघव सोनी, रमेश अहिरवार, कैलाश कन्नौजिया, शरद पाल सिंह, अजय खटीक सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित रहे।कार्यक्रम का समापन संगठनात्मक एकता, जनसेवा एवं लोकतंत्र को सशक्त बनाने के संकल्प के साथ हुआ।,

शेयर करें:

संबंधित खबरें

नीमच: नेहा माली से मिले CM मोहन यादव, समस्या सुनकर समाधान का दिया निर्देश,एक लाख रुपए की सहायता देने की घोषणा की

about 2 hours ago

MP में फिर संदिग्ध जहरीले घोल से मौतें: बैतूल में 2 की जान गई, 5 अस्पताल में भर्ती; ढाई महीने में सागर-देवास में 33 मौतें

about 4 hours ago

रीवा के चिल्ड्रेन मेडिकल सेंटर में आग, बेसमेंट में निर्माण कार्य के दौरान मचा हड़कंप, बाल मरीजों को सुरक्षित बाहर निकाला गया

about 5 hours ago

न्यूक्लियर प्लांट के विरोध को जीतू पटवारी का समर्थन, रौक्षौही पहुंचे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष

about 5 hours ago

इंदौर में मीट दुकानों पर नगर निगम की बड़ी कार्रवाई, 4 दुकानें सील, सफाई में लापरवाही पर 15 हजार से ज्यादा जुर्माना

about 5 hours ago

MP में बढ़ते अपराध को लेकर कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, बोले - विदिशा मामले की निष्पक्ष जांच हो...

about 5 hours ago

और पढ़ें

नीमच: नेहा माली से मिले CM मोहन यादव, समस्या सुनकर समाधान का दिया निर्देश,एक लाख रुपए की सहायता देने की घोषणा की
मध्यप्रदेश

नीमच: नेहा माली से मिले CM मोहन यादव, समस्या सुनकर समाधान का दिया निर्देश,एक लाख रुपए की सहायता देने की घोषणा की

भोपाल मास्टर प्लान को लेकर किसानों में आक्रोश, राजधानी की सड़कों पर उतरने की तैयारी में किसान यूनियन
किसान समाचार

भोपाल मास्टर प्लान को लेकर किसानों में आक्रोश, राजधानी की सड़कों पर उतरने की तैयारी में किसान यूनियन

भोपाल में लॉन्च होगी भारत की पहली स्वदेशी H5N1 चिकन वैक्सीन, शिवराज सिंह चौहान करेंगे राष्ट्र को समर्पित
किसान समाचार

भोपाल में लॉन्च होगी भारत की पहली स्वदेशी H5N1 चिकन वैक्सीन, शिवराज सिंह चौहान करेंगे राष्ट्र को समर्पित

MP में फिर संदिग्ध जहरीले घोल से मौतें: बैतूल में 2 की जान गई, 5 अस्पताल में भर्ती; ढाई महीने में सागर-देवास में 33 मौतें
मध्यप्रदेश

MP में फिर संदिग्ध जहरीले घोल से मौतें: बैतूल में 2 की जान गई, 5 अस्पताल में भर्ती; ढाई महीने में सागर-देवास में 33 मौतें

जम्मू-कश्मीर में DSP मनोज आर्यन का निधन, संदिग्ध हार्ट अटैक की आशंका
नेशनल न्यूज़