MP News: 5 छात्राओं की बोतलों में पेशाब मिलाने का आरोप… कटघरे में सरकारी स्कूल का 13 वर्षीय छात्र!ग्रामीणों का हंगामा

सुनील बंशीवाल
सुनील बंशीवाल

न्यूज एडिटर, खबर डिजिटल

MP News: 5 छात्राओं की बोतलों में पेशाब मिलाने का आरोप… कटघरे में सरकारी स्कूल का 13 वर्षीय छात्र!ग्रामीणों का हंगामा

गुना/आरोन/खबर डिजिटल/ मध्य प्रदेश के गुना जिले की आरोन तहसील के ग्राम घटावदा स्थित शासकीय विद्यालय से एक बेहद गंभीर और शर्मनाक मामला सामने आया है। यहां कक्षा 7वीं में पढ़ने वाले 13 वर्षीय छात्र पर पांच छात्राओं की पानी की बोतलों में कथित तौर पर पेशाब मिलाने का आरोप लगा है। छात्राओं द्वारा दूषित पानी पीने के बाद तबीयत बिगड़ने और पानी से दुर्गंध आने पर कथित घटना का खुलासा हुआ।

अभिभावकों का फूटा गुस्सा
मामले की जानकारी फैलते ही मंगलवार को स्कूल परिसर में ग्रामीणों और अभिभावकों का गुस्सा फूट पड़ा। बड़ी संख्या में लोग विद्यालय पहुंच गए और घटना को लेकर जमकर विरोध जताया। स्थिति को देखते हुए प्रशासन और पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंची।

लंच के बाद छात्राओं की बोतलों से कथित छेड़छाड़
जानकारी के मुताबिक घटना सोमवार को लंच टाइम के बाद की बताई जा रही है। आरोप है कि उस दौरान छात्राएं कक्षा से बाहर थीं। इसी दौरान 13 वर्षीय छात्र ने कथित रूप से उनकी पानी की बोतलों में पेशाब मिला दिया। लंच के बाद जब छात्राएं कक्षा में वापस लौटीं और उन्होंने बोतलों से पानी पिया तो उन्हें दुर्गंध महसूस हुई। इसके बाद उन्हें पानी के साथ किसी तरह की गड़बड़ी किए जाने का संदेह हुआ। छात्राओं ने तत्काल इसकी जानकारी स्कूल के शिक्षकों को दी।

Ladli Behna Yojana: CM डॉ. मोहन यादव आज मैहर से लाड़ली बहनों को देंगे 39वीं किस्त और रक्षाबंधन का शगुन

स्कूल प्रबंधन पर मामला दबाने का आरोप
घटना के बाद छात्राओं के परिजनों ने स्कूल प्रबंधन पर गंभीर आरोप लगाए हैं। अभिभावकों का कहना है कि स्कूल के प्रिंसिपल ने कथित तौर पर छात्राओं को घटना के बारे में घर पर कुछ नहीं बताने के लिए कहा था। परिजनों का यह भी आरोप है कि छात्राओं को शांत रखने के लिए उन्हें चॉकलेट दी गई। हालांकि, इस दावे की स्वतंत्र पुष्टि अभी नहीं हुई है। घटना की जानकारी जब परिजनों और ग्रामीणों तक पहुंची तो मंगलवार को बड़ी संख्या में लोग स्कूल पहुंच गए और जिम्मेदारों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करने लगे।

प्रशासन और पुलिस की टीम पहुंची स्कूल
मामले की सूचना मिलने के बाद मंगलवार को आरोन से प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों की टीम घटावदा पहुंची। अधिकारियों ने ग्रामीणों और अभिभावकों से बातचीत कर पूरे मामले की जानकारी ली। ग्रामीणों ने घटना की निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। अधिकारियों की ओर से उचित जांच और कार्रवाई का आश्वासन दिए जाने के बाद ही ग्रामीणों का आक्रोश शांत हुआ।

Ladli Behna Yojana: MP की महिलाओं पर सरकार खर्च करेगी ₹1.14 लाख करोड़, अगले 5 साल तक जारी रहेगी योजना

जांच के बाद सामने आएगी पूरी सच्चाई
फिलहाल मामले में आरोपों की जांच की जा रही है। घटना में छात्र की भूमिका और स्कूल प्रबंधन पर लगाए गए आरोपों की पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी। नाबालिग छात्र से जुड़ा मामला होने के कारण पुलिस और प्रशासन की कार्रवाई भी नियमानुसार किए जाने की संभावना है। घटना ने सरकारी स्कूलों में बच्चों की सुरक्षा और स्कूल प्रबंधन की जवाबदेही को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। अब ग्रामीणों और अभिभावकों की नजर प्रशासन की जांच और आगे होने वाली कार्रवाई पर है।

https://khabardigital.com/madhya-pradesh/indore-bjp-mahila-morcha-president-race-madhuri-jaiswal-vrinda-gaur-radha-rathore-jyoti-tomar/
शेयर करें:

संबंधित खबरें

नीमच: नेहा माली से मिले CM मोहन यादव, समस्या सुनकर समाधान का दिया निर्देश,एक लाख रुपए की सहायता देने की घोषणा की

about 2 hours ago

MP में फिर संदिग्ध जहरीले घोल से मौतें: बैतूल में 2 की जान गई, 5 अस्पताल में भर्ती; ढाई महीने में सागर-देवास में 33 मौतें

about 4 hours ago

रीवा के चिल्ड्रेन मेडिकल सेंटर में आग, बेसमेंट में निर्माण कार्य के दौरान मचा हड़कंप, बाल मरीजों को सुरक्षित बाहर निकाला गया

about 5 hours ago

न्यूक्लियर प्लांट के विरोध को जीतू पटवारी का समर्थन, रौक्षौही पहुंचे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष

about 5 hours ago

इंदौर में मीट दुकानों पर नगर निगम की बड़ी कार्रवाई, 4 दुकानें सील, सफाई में लापरवाही पर 15 हजार से ज्यादा जुर्माना

about 5 hours ago

MP में बढ़ते अपराध को लेकर कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, बोले - विदिशा मामले की निष्पक्ष जांच हो...

about 5 hours ago

और पढ़ें

नीमच: नेहा माली से मिले CM मोहन यादव, समस्या सुनकर समाधान का दिया निर्देश,एक लाख रुपए की सहायता देने की घोषणा की
मध्यप्रदेश

नीमच: नेहा माली से मिले CM मोहन यादव, समस्या सुनकर समाधान का दिया निर्देश,एक लाख रुपए की सहायता देने की घोषणा की

भोपाल मास्टर प्लान को लेकर किसानों में आक्रोश, राजधानी की सड़कों पर उतरने की तैयारी में किसान यूनियन
किसान समाचार

भोपाल मास्टर प्लान को लेकर किसानों में आक्रोश, राजधानी की सड़कों पर उतरने की तैयारी में किसान यूनियन

भोपाल में लॉन्च होगी भारत की पहली स्वदेशी H5N1 चिकन वैक्सीन, शिवराज सिंह चौहान करेंगे राष्ट्र को समर्पित
किसान समाचार

भोपाल में लॉन्च होगी भारत की पहली स्वदेशी H5N1 चिकन वैक्सीन, शिवराज सिंह चौहान करेंगे राष्ट्र को समर्पित

MP में फिर संदिग्ध जहरीले घोल से मौतें: बैतूल में 2 की जान गई, 5 अस्पताल में भर्ती; ढाई महीने में सागर-देवास में 33 मौतें
मध्यप्रदेश

MP में फिर संदिग्ध जहरीले घोल से मौतें: बैतूल में 2 की जान गई, 5 अस्पताल में भर्ती; ढाई महीने में सागर-देवास में 33 मौतें

जम्मू-कश्मीर में DSP मनोज आर्यन का निधन, संदिग्ध हार्ट अटैक की आशंका
नेशनल न्यूज़