Dog Aadhaar Card: डबरा से अजब-गजब मामला, कुत्ते का आधार कार्ड हो रहा वायरल!

खबर डिजिटल/ ग्वालियर जिले के डबरा कस्बे से एक अजब-गजब और चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक पालतू कुत्ते "टोमी जायसवाल" का आधार कार्ड सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। यह कार्ड इतना असली जैसा लग रहा है कि जिसने भी देखा, हैरान रह गया।

कथित आधार कार्ड में बाकायदा कुत्ते का नाम टोमी जायसवाल, पिता का नाम कैलाश जायसवाल, जन्म तिथि 25 दिसंबर 2010 और पता वार्ड नंबर 1, सिमरिया ताल, ग्वालियर दर्ज है। इतना ही नहीं, कार्ड पर बाकियों की तरह ही "मेरा आधार, मेरी पहचान" भी लिखा गया है।

जैसे ही यह आधार कार्ड सोशल मीडिया पर आया, देखते ही देखते वायरल हो गया। लोग चौंकते हुए सवाल पूछने लगे कि क्या वास्तव में किसी कुत्ते का आधार कार्ड बन सकता है? या यह महज फोटोशॉप और एडिटिंग का खेल है?

इस कार्ड ने लोगों को सोचने पर मजबूर कर दिया है कि अगर इतनी सटीक एडिटिंग संभव है, तो कोई भी किसी इंसान के नाम से फर्जी आधार कार्ड क्यों नहीं बना सकता? यह मामला न केवल अजब-गजब लग रहा है, बल्कि पहचान प्रणाली की सुरक्षा पर भी सवाल खड़ा कर रहा है।

Oplus_16908288

लोग इस पर तरह-तरह की टिप्पणियां कर रहे हैं। कोई कह रहा है – "अब तो डॉगी भी आधारधारी हो गए", तो कोई मजाक उड़ाते हुए लिख रहा है – "अगली बार राशन भी कुत्ते के नाम से मिलेगा।" वहीं कुछ लोगों ने गंभीर सवाल भी उठाए कि ऐसे फर्जीवाड़े से धोखाधड़ी और अपराध की आशंका बढ़ सकती है।

आधार कार्ड के जानकर का कहना है कि आधार कार्ड भारतीय नागरिकों के लिए है, लेकिन एडिटिंग टूल्स की मदद से कोई भी नकली आधार तैयार कर सकता है।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

नीमच: नेहा माली से मिले CM मोहन यादव, समस्या सुनकर समाधान का दिया निर्देश,एक लाख रुपए की सहायता देने की घोषणा की

about 2 hours ago

MP में फिर संदिग्ध जहरीले घोल से मौतें: बैतूल में 2 की जान गई, 5 अस्पताल में भर्ती; ढाई महीने में सागर-देवास में 33 मौतें

about 3 hours ago

रीवा के चिल्ड्रेन मेडिकल सेंटर में आग, बेसमेंट में निर्माण कार्य के दौरान मचा हड़कंप, बाल मरीजों को सुरक्षित बाहर निकाला गया

about 4 hours ago

न्यूक्लियर प्लांट के विरोध को जीतू पटवारी का समर्थन, रौक्षौही पहुंचे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष

about 4 hours ago

इंदौर में मीट दुकानों पर नगर निगम की बड़ी कार्रवाई, 4 दुकानें सील, सफाई में लापरवाही पर 15 हजार से ज्यादा जुर्माना

about 5 hours ago

MP में बढ़ते अपराध को लेकर कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, बोले - विदिशा मामले की निष्पक्ष जांच हो...

about 5 hours ago

और पढ़ें

नीमच: नेहा माली से मिले CM मोहन यादव, समस्या सुनकर समाधान का दिया निर्देश,एक लाख रुपए की सहायता देने की घोषणा की
मध्यप्रदेश

भोपाल मास्टर प्लान को लेकर किसानों में आक्रोश, राजधानी की सड़कों पर उतरने की तैयारी में किसान यूनियन
किसान समाचार

भोपाल में लॉन्च होगी भारत की पहली स्वदेशी H5N1 चिकन वैक्सीन, शिवराज सिंह चौहान करेंगे राष्ट्र को समर्पित
किसान समाचार

भोपाल में लॉन्च होगी भारत की पहली स्वदेशी H5N1 चिकन वैक्सीन, शिवराज सिंह चौहान करेंगे राष्ट्र को समर्पित

MP में फिर संदिग्ध जहरीले घोल से मौतें: बैतूल में 2 की जान गई, 5 अस्पताल में भर्ती; ढाई महीने में सागर-देवास में 33 मौतें
मध्यप्रदेश

MP में फिर संदिग्ध जहरीले घोल से मौतें: बैतूल में 2 की जान गई, 5 अस्पताल में भर्ती; ढाई महीने में सागर-देवास में 33 मौतें

जम्मू-कश्मीर में DSP मनोज आर्यन का निधन, संदिग्ध हार्ट अटैक की आशंका
नेशनल न्यूज़