कटनी में 9 से 17 अगस्त तक गूंजेगा देशभक्ति का जज्बा, तिरंगे के रंग में रंगेगा शहर‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत तिरंगा अभियान के तहत होंगे विविध आयोजन

कटनी में 9 से 17 अगस्त तक गूंजेगा देशभक्ति का जज्बा, तिरंगे के रंग में रंगेगा शहर‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत तिरंगा अभियान के तहत होंगे विविध आयोजन

खबर डिजिटल न्यूज़ रिपोर्टर /कटनी, 8 अगस्त-- स्वतंत्रता दिवस के जश्न को जनभागीदारी और राष्ट्रप्रेम से जोड़ने के लिए कटनी नगर निगम ने ‘हर घर तिरंगा अभियान-2026’ की तैयारियां तेज कर दी हैं। 9 से 17 अगस्त तक शहर में तिरंगे की शान और देशभक्ति के जज्बे को समर्पित विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। विद्यार्थियों से लेकर जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों-कर्मचारियों, सामाजिक संगठनों और आम नागरिकों की सहभागिता से पूरा शहर देशभक्ति के रंग में रंगता नजर आएगा।नगर निगमायुक्त तपस्या परिहार के निर्देश पर अभियान के तहत तिथिवार कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार की गई है। अभियान के सफल संचालन की जिम्मेदारी उपायुक्त प्रियंका झारिया को प्रभारी अधिकारी तथा प्रभारी सहायक यंत्री आदेश जैन को सहायक प्रभारी अधिकारी के रूप में सौंपी गई है।स्कूलों में दिखेगा तिरंगे का उत्साह9 से 11 अगस्त तक नगर निगम के विद्यालयों में छात्र-छात्राओं के बीच तिरंगा राखी, तिरंगा रंगोली, तिरंगा बुनाई, तिरंगा पेंटिंग और तिरंगे पर प्रश्नोत्तरी जैसी रचनात्मक प्रतियोगिताएं होंगी। विद्यार्थियों को ‘वंदे मातरम्’ और राष्ट्रगान ‘जन गण मन’ के सामूहिक गायन के लिए भी प्रेरित किया जाएगा।घर-घर तिरंगा पहुंचाने का संदेश9 से 15 अगस्त तक नगर निगम कार्यालय और कलेक्ट्रेट परिसर में स्व-सहायता समूहों के माध्यम से तिरंगा बिक्री स्टॉल एवं प्रदर्शनी लगाई जाएगी। इसके जरिए नागरिकों को तिरंगा खरीदकर अपने घर पर सम्मानपूर्वक फहराने के लिए प्रेरित किया जाएगा।12 अगस्त को निकलेगी भव्य तिरंगा यात्राअभियान का प्रमुख आकर्षण 12 अगस्त की तिरंगा यात्रा होगी। इसमें जनप्रतिनिधि, विद्यार्थी, अधिकारी-कर्मचारी, एनजीओ, समाजसेवी और प्रबुद्ध नागरिक शामिल होंगे। देशभक्ति गीतों और राष्ट्रभक्ति के नारों के बीच निकलने वाली यात्रा शहरवासियों को ‘हर घर तिरंगा’ अभियान से जुड़ने का संदेश देगी।नुक्कड़ नाटक से दिया जाएगा राष्ट्रप्रेम का संदेश13 अगस्त को शहर के प्रमुख स्थानों पर नुक्कड़ नाटकों का आयोजन किया जाएगा। कलाकारों के माध्यम से स्वतंत्रता, राष्ट्रध्वज के सम्मान और नागरिक कर्तव्यों का संदेश आमजन तक पहुंचाया जाएगा।14 अगस्त को शहीदों और विभाजन पीड़ितों को श्रद्धांजलि14 अगस्त को नगर निगम परिसर में विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस मनाया जाएगा। विभाजन के दौरान जान गंवाने वाले नागरिकों को श्रद्धांजलि देकर उनके बलिदान और पीड़ा को याद किया जाएगा।17 अगस्त को देशभक्ति गीतों से गूंजेगा नगर निगमअभियान के समापन चरण में 17 अगस्त को विद्यार्थियों की सहभागिता से तिरंगा संगीत कार्यक्रम आयोजित होगा। देशभक्ति गीतों और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के जरिए स्वतंत्रता दिवस की भावना को जीवंत किया जाएगा।व्यवस्थाओं को लेकर निगम ने कसी कमरअभियान के दौरान तिरंगा स्टॉल, यात्रा मार्ग, मंच, साउंड सिस्टम, पेयजल, सफाई, विद्युत एवं प्रकाश व्यवस्था सहित अन्य तैयारियों की जिम्मेदारियां निगम के विभिन्न विभागों को सौंपी गई हैं। तिरंगा यात्रा के दौरान यातायात व्यवस्था सुचारू रखने और मार्ग से अस्थायी अतिक्रमण हटाने की भी व्यवस्था की जाएगी।निगमायुक्त तपस्या परिहार ने सभी अधिकारियों-कर्मचारियों को सौंपे गए दायित्वों का समय पर निर्वहन करने तथा विभाग प्रमुखों को अपने अधीनस्थ अमले के साथ कार्यक्रमों में अनिवार्य सहभागिता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।‘हर घर तिरंगा’ अभियान के जरिए नगर निगम का लक्ष्य सिर्फ तिरंगा फहराना नहीं, बल्कि हर कटनीवासी के दिल में राष्ट्रप्रेम और राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान की भावना को और मजबूत करना है।

कटनी से सौरभ श्रीवास्तव की रिपोर्ट मो. 9131308097

खबर एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करें

शेयर करें:

संबंधित खबरें

नीमच: नेहा माली से मिले CM मोहन यादव, समस्या सुनकर समाधान का दिया निर्देश,एक लाख रुपए की सहायता देने की घोषणा की

about 2 hours ago

MP में फिर संदिग्ध जहरीले घोल से मौतें: बैतूल में 2 की जान गई, 5 अस्पताल में भर्ती; ढाई महीने में सागर-देवास में 33 मौतें

about 4 hours ago

रीवा के चिल्ड्रेन मेडिकल सेंटर में आग, बेसमेंट में निर्माण कार्य के दौरान मचा हड़कंप, बाल मरीजों को सुरक्षित बाहर निकाला गया

about 5 hours ago

न्यूक्लियर प्लांट के विरोध को जीतू पटवारी का समर्थन, रौक्षौही पहुंचे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष

about 5 hours ago

इंदौर में मीट दुकानों पर नगर निगम की बड़ी कार्रवाई, 4 दुकानें सील, सफाई में लापरवाही पर 15 हजार से ज्यादा जुर्माना

about 5 hours ago

MP में बढ़ते अपराध को लेकर कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, बोले - विदिशा मामले की निष्पक्ष जांच हो...

about 5 hours ago

और पढ़ें

नीमच: नेहा माली से मिले CM मोहन यादव, समस्या सुनकर समाधान का दिया निर्देश,एक लाख रुपए की सहायता देने की घोषणा की
मध्यप्रदेश

नीमच: नेहा माली से मिले CM मोहन यादव, समस्या सुनकर समाधान का दिया निर्देश,एक लाख रुपए की सहायता देने की घोषणा की

भोपाल मास्टर प्लान को लेकर किसानों में आक्रोश, राजधानी की सड़कों पर उतरने की तैयारी में किसान यूनियन
किसान समाचार

भोपाल मास्टर प्लान को लेकर किसानों में आक्रोश, राजधानी की सड़कों पर उतरने की तैयारी में किसान यूनियन

भोपाल में लॉन्च होगी भारत की पहली स्वदेशी H5N1 चिकन वैक्सीन, शिवराज सिंह चौहान करेंगे राष्ट्र को समर्पित
किसान समाचार

भोपाल में लॉन्च होगी भारत की पहली स्वदेशी H5N1 चिकन वैक्सीन, शिवराज सिंह चौहान करेंगे राष्ट्र को समर्पित

MP में फिर संदिग्ध जहरीले घोल से मौतें: बैतूल में 2 की जान गई, 5 अस्पताल में भर्ती; ढाई महीने में सागर-देवास में 33 मौतें
मध्यप्रदेश

MP में फिर संदिग्ध जहरीले घोल से मौतें: बैतूल में 2 की जान गई, 5 अस्पताल में भर्ती; ढाई महीने में सागर-देवास में 33 मौतें

जम्मू-कश्मीर में DSP मनोज आर्यन का निधन, संदिग्ध हार्ट अटैक की आशंका
नेशनल न्यूज़