हरदा: दूषित पानी को लेकर नगर पालिका का किया घेराव…कांग्रेस सहित सैकड़ों वार्डवासी मौजूद

हरदा: दूषित पानी को लेकर नगर पालिका का किया घेराव…कांग्रेस सहित सैकड़ों वार्डवासी मौजूद

हरदा/नौशाद खान/खबर डिजिटल/ जिला कांग्रेस ने दूषित पानी की समस्या और अन्य मुद्दों को लेकर नगर पालिका का घेराव किया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शहर में सफाई व्यवस्था की कमी और कचरा प्लांट नहीं बनने से लोगों को हो रही परेशानियों के विरोध में प्रदर्शन किया।

कांग्रेस ने किया सभा का आयोजन
प्रदर्शन से पहले, शहर के खेड़ीपुरा मोहल्ले में संत रविदास चौक पर कांग्रेस द्वारा एक सभा का आयोजन किया गया। इसके बाद सैकड़ों कांग्रेस नेताओं ने पैदल मार्च करते हुए नगर पालिका प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। नगर पालिका के गेट पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं को रोकने के लिए पुलिस प्रशासन ने बैरिकेड लगाए थे। हालांकि, कांग्रेसियों ने बैरिकेड कूदकर पुलिस और नगर पालिका के खिलाफ नारेबाजी जारी रखी।

एसडीएम ने दिया आश्वासन
इस दौरान, एसडीएम अशोक डेहरिया मौके पर पहुंचे। उन्होंने कांग्रेस नेताओं की समस्याओं को सुना और जल्द समाधान का आश्वासन दिया। कांग्रेस विधायक डॉ आरके दोगने का कहना है कि शहर में लोगों को पीने के लिए दूषित पानी मिल रहा है। वहीं शहर की अवैध कालोनियों में रहने वाले लोगो को मूलभूत सुविधाएं नहीं मिल पा रही हैं।

कचरा ट्रीटमेंट प्लांट का काम रुका
पूर्व में बना कचरा ट्रीटमेंट प्लांट भी शुरू नहीं हो पाया है। नालियों से पीने के पानी की पाइप लाइन को नही हटाया जा सका है। उन्होंने आरोप लगाया कि शहर के ज्वलनशील मुद्दों को लेकर नगर पालिका नाकाम साबित हो रही है।

https://khabardigital.com/madhya-pradesh/indore-bhagirathpura-water-tragedy-sparks-political-storm-congress-sees-opportunity/

कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने कहा- कलेक्टर और एसडीएम भाजपा के एजेंट
कांग्रेस जिलाध्यक्ष मोहन विश्नोई ने आरोप लगाया कि हरदा कलेक्टर और एसडीएम भाजपा के एजेंट के रूप में काम कर रहे है। नगर पालिका ने जलकर 75 से बढ़ाकर 200 रुपए महीना किया है। वही संपत्ति कर भी बढ़ाया जा रहा है। वाबजूद इसके कर्मचारियों को समय से वेतन नही मिल पा रहा है। शहर की सफाई व्यवस्था भी नही हो पा रही हैं, जिससे वार्डों में कचरे का अंबार लगा हुआ है।

सफाई अभियान शुरु करने की मांग
कांग्रेस ने शहर में सफाई अभियान शुरू करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि पूर्व में जो व्यक्ति जहां रह रहा है उसे उसी स्थान के लिए आवासीय पट्टा देने की घोषणा की गई थी। लेकिन इस दिशा में कोई प्रगति नही हुई है। इस दौरान पूर्व नपाध्यक्ष हेमंत टाले, रानी जैन, ब्लाक अध्यक्ष गोविंद व्यास,जिला प्रभारी रचना जैन, अहद खाद सहित अन्य कांग्रेस नेता मौजूद रहे।

हाथों में ग्लब्स पहनकर नपाध्यक्ष ओर पार्षदो ने की सफाई
कांग्रेस के नगर पालिका घेराव के कुछ देर बाद नगर पालिका अध्यक्ष भारती कमेडिया ओर भाजपा पार्षदों ने हाथों में ग्लब्स पहनकर नगर पालिका के गेट की सफाई की। नगर पालिका उपाध्यक्ष अंशुल गोयल का कहना है कि कांग्रेस नेताओं ने अपने साथ कचरा लाकर नगर पालिका के गेट पर डाला था, जिससे यह प्रतीत होता है कि उनकी मानसिकता सफाई या अन्य मुद्दों को लेकर केवल दिखावा है। उन्होंने अपनी राजनीति चमकाने को लेकर यह प्रदर्शन किया है। जबकि नगर पालिका सफाई को लेकर हमेशा तत्पर है। इसी को लेकर नपाध्यक्ष ओर भाजपा पार्षदों ने गेट की सफाई की।

https://www.youtube.com/watch?v=LkUB_mQxKco
शेयर करें:

संबंधित खबरें

नीमच: नेहा माली से मिले CM मोहन यादव, समस्या सुनकर समाधान का दिया निर्देश,एक लाख रुपए की सहायता देने की घोषणा की

about 2 hours ago

MP में फिर संदिग्ध जहरीले घोल से मौतें: बैतूल में 2 की जान गई, 5 अस्पताल में भर्ती; ढाई महीने में सागर-देवास में 33 मौतें

about 3 hours ago

रीवा के चिल्ड्रेन मेडिकल सेंटर में आग, बेसमेंट में निर्माण कार्य के दौरान मचा हड़कंप, बाल मरीजों को सुरक्षित बाहर निकाला गया

about 4 hours ago

न्यूक्लियर प्लांट के विरोध को जीतू पटवारी का समर्थन, रौक्षौही पहुंचे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष

about 5 hours ago

इंदौर में मीट दुकानों पर नगर निगम की बड़ी कार्रवाई, 4 दुकानें सील, सफाई में लापरवाही पर 15 हजार से ज्यादा जुर्माना

about 5 hours ago

MP में बढ़ते अपराध को लेकर कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, बोले - विदिशा मामले की निष्पक्ष जांच हो...

about 5 hours ago

और पढ़ें

नीमच: नेहा माली से मिले CM मोहन यादव, समस्या सुनकर समाधान का दिया निर्देश,एक लाख रुपए की सहायता देने की घोषणा की
मध्यप्रदेश

नीमच: नेहा माली से मिले CM मोहन यादव, समस्या सुनकर समाधान का दिया निर्देश,एक लाख रुपए की सहायता देने की घोषणा की

भोपाल मास्टर प्लान को लेकर किसानों में आक्रोश, राजधानी की सड़कों पर उतरने की तैयारी में किसान यूनियन
किसान समाचार

भोपाल मास्टर प्लान को लेकर किसानों में आक्रोश, राजधानी की सड़कों पर उतरने की तैयारी में किसान यूनियन

भोपाल में लॉन्च होगी भारत की पहली स्वदेशी H5N1 चिकन वैक्सीन, शिवराज सिंह चौहान करेंगे राष्ट्र को समर्पित
किसान समाचार

भोपाल में लॉन्च होगी भारत की पहली स्वदेशी H5N1 चिकन वैक्सीन, शिवराज सिंह चौहान करेंगे राष्ट्र को समर्पित

MP में फिर संदिग्ध जहरीले घोल से मौतें: बैतूल में 2 की जान गई, 5 अस्पताल में भर्ती; ढाई महीने में सागर-देवास में 33 मौतें
मध्यप्रदेश

MP में फिर संदिग्ध जहरीले घोल से मौतें: बैतूल में 2 की जान गई, 5 अस्पताल में भर्ती; ढाई महीने में सागर-देवास में 33 मौतें

जम्मू-कश्मीर में DSP मनोज आर्यन का निधन, संदिग्ध हार्ट अटैक की आशंका
नेशनल न्यूज़