हरदा: प्रभारी मंत्री विश्वास सारंग ने लगाई अधिकारियों की क्लास… जनता को उचित सुविधाएं मुहैया कराने के निर्देश

हरदा: प्रभारी मंत्री विश्वास सारंग ने लगाई अधिकारियों की क्लास… जनता को उचित सुविधाएं मुहैया कराने के निर्देश

हरदा/नौशाद खान/खबर डिजिटल/ जिले के प्रभारी मंत्री एवं सहकारिता, खेल एवं युवा कल्याण मंत्री श्री विश्वास कैलाश सारंग ने शुक्रवार को जिले में आयोजित जिला विकास सलाहकार समिति की बैठक में शिक्षा, कृषि, स्वास्थ्य और सड़क निर्माण सहित कई क्षेत्रों में अहम दिशा-निर्देश दिए। उनका जोर पूरी तरह से शिक्षा, कृषि एवं किसान हित, खनिज एवं सड़क निर्माण समेत सार्वजनिक सेवाएं जनता को उपलब्ध कराने पर नजर आया, ताकि लोगों को किसी तरह की परेशानी का सामना ना करना पड़े।

प्रभारी मंत्री ने दिए प्रमुख निर्देश और घोषणाएं

शिक्षा:
सभी स्कूलों में साफ-सुथरे टॉयलेट और शुद्ध पेयजल की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, विशेष रूप से बालिकाओं के लिए।

कृषि एवं किसान हित:
अनाज उपार्जन और खाद की उपलब्धता में किसानों को कोई परेशानी न आए।
जैविक एवं प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के लिए पंचायत, ग्रामीण विकास विभाग, सहकारिता एवं कृषि विभाग के संयुक्त प्रयासों से काम किया जाए।
जनजागरूकता अभियान के माध्यम से अधिक से अधिक किसानों को जैविक खेती से जोड़ा जाए।

खनिज एवं सड़क निर्माण:
अवैध खनिज उत्खनन और परिवहन रोकने के लिए संयुक्त दल गठित कर अभियान चलाया जाए।
सड़क निर्माण में आने वाले अतिक्रमण को सख्ती से हटाया जाए।
निर्माणाधीन सभी सड़कों का कार्य समयबद्ध पूरा किया जाए, साथ ही निर्माण एजेंसी, स्वीकृत राशि और परफॉर्मेंस गारंटी की जानकारी सड़क पर अंकित की जाए।

सार्वजनिक सेवाएं:
जल जीवन मिशन के तहत पेयजल योजनाएं सुचारू रूप से संचालित हों।
राशन वितरण में असुविधा न हो, और 80 वर्ष से ऊपर के हितग्राहियों को ई-केवायसी से मुक्त रखा जाए।
संबल योजना में आर्थिक सहायता समय पर पात्र लाभार्थियों तक पहुंचे।

स्वास्थ्य एवं पशुपालन:
जिला अस्पताल में नए भवन और उपकरणों की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए।
दुग्ध समृद्धि अभियान में नए मिल्क रूट विकसित किए जाएं और अधिक से अधिक दुग्ध समितियों का गठन हो।
किसानों को अधिक से अधिक गौवंश पालन के लिए प्रोत्साहित किया जाए।

उद्योग एवं रोजगार:
स्थानीय उत्पादकता पर आधारित उद्यमों को प्राथमिकता दी जाए और केवल ऐसे उद्यमियों को जमीन आवंटित की जाए जो उद्योग चलाएंगे।

यातायात एवं सड़क सुरक्षा:
दुपहिया वाहन चालकों में हेल्मेट पहनने और सड़क दुर्घटना रोकने के लिए जागरूकता अभियान चलाया जाए।

https://khabardigital.com/madhya-pradesh/damoh-tendukheda-family-found-dead-hanging-suspicious-case/

खेल एवं स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा
मंत्री सारंग ने जिले के नेहरू स्टेडियम में चल रहे कमल खेल महोत्सव में भाग लिया। उन्होंने खेल प्रतिभाओं को पुरस्कार वितरित किए और कहा कि खेल जीवन के अनुशासन, संयम और विकास के लिए महत्वपूर्ण हैं। इसके अलावा, उन्होंने मिडिल स्कूल ग्राउंड में आयोजित स्वदेशी मेले का उद्घाटन किया। प्रभारी मंत्री ने कहा कि स्वदेशी उत्पादों और डिजिटल लेनदेन को बढ़ावा देना आवश्यक है। उन्होंने व्यापारियों और नागरिकों से आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को पूरा करने के लिए स्वदेशी अपनाने की अपील की।

बैठक में शामिल प्रमुख लोग
जिला पंचायत अध्यक्ष गजेन्द्र शाह, विधायक डॉ. आर.के. दोगने, पूर्व कृषि मंत्री कमल पटेल, जिला अध्यक्ष राजेश वर्मा, नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती भारती राजू कमेड़िया, जिला पंचायत उपाध्यक्ष दर्शन सिंह गेहलोत, कलेक्टर सिद्धार्थ जैन, पुलिस अधीक्षकशशांक और अन्य समिति सदस्य उपस्थित थे। इस बैठक में प्रभारी मंत्री ने जोर देकर कहा कि सभी विभागों का सार्वजनिक कार्य उत्कृष्ट श्रेणी का होना चाहिए, योजनाओं का लाभ हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचे और जनप्रतिनिधियों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की जाए।

https://www.youtube.com/watch?v=apTMvaMOugE&t=1s
शेयर करें:

संबंधित खबरें

नीमच: नेहा माली से मिले CM मोहन यादव, समस्या सुनकर समाधान का दिया निर्देश,एक लाख रुपए की सहायता देने की घोषणा की

about 2 hours ago

MP में फिर संदिग्ध जहरीले घोल से मौतें: बैतूल में 2 की जान गई, 5 अस्पताल में भर्ती; ढाई महीने में सागर-देवास में 33 मौतें

about 3 hours ago

रीवा के चिल्ड्रेन मेडिकल सेंटर में आग, बेसमेंट में निर्माण कार्य के दौरान मचा हड़कंप, बाल मरीजों को सुरक्षित बाहर निकाला गया

about 4 hours ago

न्यूक्लियर प्लांट के विरोध को जीतू पटवारी का समर्थन, रौक्षौही पहुंचे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष

about 4 hours ago

इंदौर में मीट दुकानों पर नगर निगम की बड़ी कार्रवाई, 4 दुकानें सील, सफाई में लापरवाही पर 15 हजार से ज्यादा जुर्माना

about 5 hours ago

MP में बढ़ते अपराध को लेकर कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, बोले - विदिशा मामले की निष्पक्ष जांच हो...

about 5 hours ago

और पढ़ें

नीमच: नेहा माली से मिले CM मोहन यादव, समस्या सुनकर समाधान का दिया निर्देश,एक लाख रुपए की सहायता देने की घोषणा की
मध्यप्रदेश

नीमच: नेहा माली से मिले CM मोहन यादव, समस्या सुनकर समाधान का दिया निर्देश,एक लाख रुपए की सहायता देने की घोषणा की

भोपाल मास्टर प्लान को लेकर किसानों में आक्रोश, राजधानी की सड़कों पर उतरने की तैयारी में किसान यूनियन
किसान समाचार

भोपाल मास्टर प्लान को लेकर किसानों में आक्रोश, राजधानी की सड़कों पर उतरने की तैयारी में किसान यूनियन

भोपाल में लॉन्च होगी भारत की पहली स्वदेशी H5N1 चिकन वैक्सीन, शिवराज सिंह चौहान करेंगे राष्ट्र को समर्पित
किसान समाचार

भोपाल में लॉन्च होगी भारत की पहली स्वदेशी H5N1 चिकन वैक्सीन, शिवराज सिंह चौहान करेंगे राष्ट्र को समर्पित

MP में फिर संदिग्ध जहरीले घोल से मौतें: बैतूल में 2 की जान गई, 5 अस्पताल में भर्ती; ढाई महीने में सागर-देवास में 33 मौतें
मध्यप्रदेश

MP में फिर संदिग्ध जहरीले घोल से मौतें: बैतूल में 2 की जान गई, 5 अस्पताल में भर्ती; ढाई महीने में सागर-देवास में 33 मौतें

जम्मू-कश्मीर में DSP मनोज आर्यन का निधन, संदिग्ध हार्ट अटैक की आशंका
नेशनल न्यूज़