BJP MLA Sanjay Pathak: हाईकोर्ट जज ने विधायक के केस से खुद को किया अलग

भोपाल/खबर डिजिटल। मध्यप्रदेश हाईकोर्ट में अवैध खनन (Sanjay Pathak illegal mining case) मामले की सुनवाई के दौरान बड़ा खुलासा हुआ है। जस्टिस विशाल मिश्रा ने अदालत में कहा कि भाजपा विधायक संजय पाठक ने उनसे सीधे संपर्क करने की कोशिश की थी। जज ने इस टिप्पणी के बाद खुद को मामले की सुनवाई से अलग कर लिया और फाइल को मुख्य न्यायाधीश के पास भेजने का आग्रह किया है।

जस्टिस मिश्रा ने अपने आदेश (1 सितंबर) में स्पष्ट लिखा कि "विधायक संजय पाठक ने इस केस पर मुझसे चर्चा करने का प्रयास किया है, इसलिए मैं इस याचिका पर सुनवाई करने के लिए इच्छुक नहीं हूं।" उन्होंने मामले को अन्य पीठ के समक्ष सूचीबद्ध करने की अनुशंसा की।

मामला मध्य प्रदेश के कटनी जिले से जुड़ा है, जहां अवैध खनन के खिलाफ दायर याचिका पर सुनवाई चल रही है। याचिकाकर्ता ने आरोप लगाया था कि ईओडब्ल्यू अवैध खनन से संबंधित शिकायतों पर कोई कार्रवाई नहीं कर रहा। इस दौरान विधायक पाठक की पारिवारिक कंपनियों ने हस्तक्षेप आवेदन दायर किया था।

खनिज विभाग mining department की जांच में संजय पाठक से जुड़ी कंपनियों—आनंद माइनिंग कॉर्पोरेशन, निर्मला मिनरल्स और पेसिफिक एक्सपोर्ट—पर पहले ही 443 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया जा चुका है। विधानसभा में दी गई जानकारी के अनुसार इन कंपनियों ने जबलपुर जिले के सिहोरा क्षेत्र में अनुमति से अधिक खनन किया।

फिलहाल, विधायक संजय पाठक BJP MLA Sanjay Pathak की ओर से इस पूरे मामले पर अभी तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। वहीं, भाजपा ने इसे उनका व्यक्तिगत मामला बताते हुए संगठन से अलग रखने की बात कही है।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

नीमच: नेहा माली से मिले CM मोहन यादव, समस्या सुनकर समाधान का दिया निर्देश,एक लाख रुपए की सहायता देने की घोषणा की

about 1 hour ago

MP में फिर संदिग्ध जहरीले घोल से मौतें: बैतूल में 2 की जान गई, 5 अस्पताल में भर्ती; ढाई महीने में सागर-देवास में 33 मौतें

about 3 hours ago

रीवा के चिल्ड्रेन मेडिकल सेंटर में आग, बेसमेंट में निर्माण कार्य के दौरान मचा हड़कंप, बाल मरीजों को सुरक्षित बाहर निकाला गया

about 4 hours ago

न्यूक्लियर प्लांट के विरोध को जीतू पटवारी का समर्थन, रौक्षौही पहुंचे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष

about 4 hours ago

इंदौर में मीट दुकानों पर नगर निगम की बड़ी कार्रवाई, 4 दुकानें सील, सफाई में लापरवाही पर 15 हजार से ज्यादा जुर्माना

about 5 hours ago

MP में बढ़ते अपराध को लेकर कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, बोले - विदिशा मामले की निष्पक्ष जांच हो...

about 5 hours ago

और पढ़ें

नीमच: नेहा माली से मिले CM मोहन यादव, समस्या सुनकर समाधान का दिया निर्देश,एक लाख रुपए की सहायता देने की घोषणा की
मध्यप्रदेश

भोपाल मास्टर प्लान को लेकर किसानों में आक्रोश, राजधानी की सड़कों पर उतरने की तैयारी में किसान यूनियन
किसान समाचार

भोपाल में लॉन्च होगी भारत की पहली स्वदेशी H5N1 चिकन वैक्सीन, शिवराज सिंह चौहान करेंगे राष्ट्र को समर्पित
किसान समाचार

भोपाल में लॉन्च होगी भारत की पहली स्वदेशी H5N1 चिकन वैक्सीन, शिवराज सिंह चौहान करेंगे राष्ट्र को समर्पित

MP में फिर संदिग्ध जहरीले घोल से मौतें: बैतूल में 2 की जान गई, 5 अस्पताल में भर्ती; ढाई महीने में सागर-देवास में 33 मौतें
मध्यप्रदेश

MP में फिर संदिग्ध जहरीले घोल से मौतें: बैतूल में 2 की जान गई, 5 अस्पताल में भर्ती; ढाई महीने में सागर-देवास में 33 मौतें

जम्मू-कश्मीर में DSP मनोज आर्यन का निधन, संदिग्ध हार्ट अटैक की आशंका
नेशनल न्यूज़