MP Nigam Mandal: मोहन-शिव-सिंधिया की हाईलेवल बैठक, आज जारी होगी निगम मंडलों की सूची!

MP Nigam Mandal: मध्य प्रदेश भारतीय जनता पार्टी ने संगठन को मजबूत करने के लिए कोर कमेटी का ऐलान कर दिया है। इस नई टीम की पहली और सबसे बड़ी बैठक आज मंगलवार शाम मुख्यमंत्री आवास में होने जा रही है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और प्रदेश अध्यक्ष की मौजूदगी में होने वाली इस बैठक में सरकार और संगठन के बीच तालमेल और आगामी रणनीतियों पर मंथन किया जाएगा।

कोर ग्रुप में 'पावरफुल' चेहरों की एंट्री

भाजपा ने इस कोर ग्रुप के जरिए क्षेत्रीय और जातीय समीकरणों को साधने के साथ-साथ सभी गुटों को एक मंच पर लाने का प्रयास किया है। इस ग्रुप में सीएम डॉ. मोहन यादव, डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ल, जगदीश देवड़ा, केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान, ज्योतिरादित्य सिंधिया, कैलाश विजयवर्गीय, प्रहलाद पटेल, राकेश सिंह, डॉ. नरोत्तम मिश्रा, लाल सिंह आर्य, वीडी शर्मा, अरविंद भदौरिया, लता वानखेड़े और संपतिया उइके शामिल है।

एजेंडे में क्या है खास?

होने जा रही आज की बैठक केवल औपचारिक परिचय तक सीमित नहीं रहेगी, बल्कि इसमें कई मुद्दों पर चर्चा होगी। प्रस्तावित है। बैठक में UCC लागू करने की दिशा में रोडमैप तैयार किया जाएगा। वही नारी शक्ति वंदन अधिनियम 33% महिला आरक्षण के प्रावधानों पर मंथन किया जाएगा। साथ ही आगामी चुनावों के मद्देनजर विधानसभा और लोकसभा क्षेत्रों के नए परिसीमन पर चर्चा भी की जा सकती हैं।

निगम-मंडलों की सूची पर लगेगी मुहर!

सबसे बड़ी खबर निगम-मंडलों में होने वाली नियुक्तियों को लेकर है। लंबे समय से अटकी इन सूचियों पर आज अंतिम सहमति बन सकती है। सूत्रों के अनुसार, अलग-अलग गुटों के बीच अपने समर्थकों को पद दिलाने की खींचतान के कारण यह मामला लंबित था। अब कोर ग्रुप की सामूहिक बैठक में सभी दिग्गजों की मौजूदगी में विवाद सुलझाकर सूची फाइनल की जाएगी, जिसे अगले 24 से 48 घंटों में सार्वजनिक किया जा सकता है।

एक जगह होंगे कद्दावर

सत्ता और संगठन में बदलाव के बाद यह भाजपा की पहली ऐसी बैठक है जहां पार्टी के सभी कद्दावर एक साथ बैठेंगे। इसका मुख्य उद्देश्य पार्टी के अंदर किसी भी प्रकार की गुटबाजी को खत्म कर कार्यकर्ताओं में एकता का संदेश देना है। आगामी चुनौतियों को देखते हुए वरिष्ठ नेताओं की यह टीम अब सीधे तौर पर पार्टी के कामकाज की निगरानी करेगी।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

नीमच: नेहा माली से मिले CM मोहन यादव, समस्या सुनकर समाधान का दिया निर्देश,एक लाख रुपए की सहायता देने की घोषणा की

about 2 hours ago

MP में फिर संदिग्ध जहरीले घोल से मौतें: बैतूल में 2 की जान गई, 5 अस्पताल में भर्ती; ढाई महीने में सागर-देवास में 33 मौतें

about 4 hours ago

रीवा के चिल्ड्रेन मेडिकल सेंटर में आग, बेसमेंट में निर्माण कार्य के दौरान मचा हड़कंप, बाल मरीजों को सुरक्षित बाहर निकाला गया

about 5 hours ago

न्यूक्लियर प्लांट के विरोध को जीतू पटवारी का समर्थन, रौक्षौही पहुंचे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष

about 5 hours ago

इंदौर में मीट दुकानों पर नगर निगम की बड़ी कार्रवाई, 4 दुकानें सील, सफाई में लापरवाही पर 15 हजार से ज्यादा जुर्माना

about 5 hours ago

MP में बढ़ते अपराध को लेकर कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, बोले - विदिशा मामले की निष्पक्ष जांच हो...

about 5 hours ago

और पढ़ें

नीमच: नेहा माली से मिले CM मोहन यादव, समस्या सुनकर समाधान का दिया निर्देश,एक लाख रुपए की सहायता देने की घोषणा की
मध्यप्रदेश

भोपाल मास्टर प्लान को लेकर किसानों में आक्रोश, राजधानी की सड़कों पर उतरने की तैयारी में किसान यूनियन
किसान समाचार

भोपाल में लॉन्च होगी भारत की पहली स्वदेशी H5N1 चिकन वैक्सीन, शिवराज सिंह चौहान करेंगे राष्ट्र को समर्पित
किसान समाचार

भोपाल में लॉन्च होगी भारत की पहली स्वदेशी H5N1 चिकन वैक्सीन, शिवराज सिंह चौहान करेंगे राष्ट्र को समर्पित

MP में फिर संदिग्ध जहरीले घोल से मौतें: बैतूल में 2 की जान गई, 5 अस्पताल में भर्ती; ढाई महीने में सागर-देवास में 33 मौतें
मध्यप्रदेश

MP में फिर संदिग्ध जहरीले घोल से मौतें: बैतूल में 2 की जान गई, 5 अस्पताल में भर्ती; ढाई महीने में सागर-देवास में 33 मौतें

जम्मू-कश्मीर में DSP मनोज आर्यन का निधन, संदिग्ध हार्ट अटैक की आशंका
नेशनल न्यूज़