तेज रफ्तार ट्रक ने यात्री बस को मारी टक्कर, कई यात्री घायल

कटनी – पन्ना–कटनी मार्ग पर मंगलवार दोपहर एक भीषण सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार से आ रहे एक ट्रक ने आगे चल रही यात्री बस को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बस में सवार कई यात्रियों को मामूली चोटें आई हैं। राहत की बात यह रही कि किसी प्रकार की गंभीर जनहानि नहीं हुई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, मुन्ना राजा कंपनी की यात्री बस (क्रमांक MP 21 P 0283) कटनी से पन्ना की ओर जा रही थी। इसी दौरान पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक (क्रमांक MP 21 G 2220) के चालक ने लापरवाही से वाहन चलाते हुए बस को पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बस का पिछला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस प्रशासन तत्काल सक्रिय हो गया। थाना प्रभारी मनोज कुमार यादव के नेतृत्व में एएसआई शिवेंद्र सिंह परिहार, प्रधान आरक्षक धर्मेंद्र हरदेनिया और आरक्षक अभिनव पाराशर मौके पर पहुँचे। पुलिस टीम ने बस में फंसे यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला और घायलों को मौके पर ही प्राथमिक उपचार उपलब्ध कराया।
दुर्घटना के कारण कुछ समय के लिए मार्ग पर यातायात बाधित हो गया था, जिसे पुलिस की तत्परता से जल्द ही सुचारू रूप से बहाल कर दिया गया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ट्रक की रफ्तार काफी तेज थी, जिसके कारण चालक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा। पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और घटना की जांच की जा रही है।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

नीमच: नेहा माली से मिले CM मोहन यादव, समस्या सुनकर समाधान का दिया निर्देश,एक लाख रुपए की सहायता देने की घोषणा की

about 2 hours ago

MP में फिर संदिग्ध जहरीले घोल से मौतें: बैतूल में 2 की जान गई, 5 अस्पताल में भर्ती; ढाई महीने में सागर-देवास में 33 मौतें

about 3 hours ago

रीवा के चिल्ड्रेन मेडिकल सेंटर में आग, बेसमेंट में निर्माण कार्य के दौरान मचा हड़कंप, बाल मरीजों को सुरक्षित बाहर निकाला गया

about 4 hours ago

न्यूक्लियर प्लांट के विरोध को जीतू पटवारी का समर्थन, रौक्षौही पहुंचे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष

about 5 hours ago

इंदौर में मीट दुकानों पर नगर निगम की बड़ी कार्रवाई, 4 दुकानें सील, सफाई में लापरवाही पर 15 हजार से ज्यादा जुर्माना

about 5 hours ago

MP में बढ़ते अपराध को लेकर कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, बोले - विदिशा मामले की निष्पक्ष जांच हो...

about 5 hours ago

और पढ़ें

नीमच: नेहा माली से मिले CM मोहन यादव, समस्या सुनकर समाधान का दिया निर्देश,एक लाख रुपए की सहायता देने की घोषणा की
मध्यप्रदेश

भोपाल मास्टर प्लान को लेकर किसानों में आक्रोश, राजधानी की सड़कों पर उतरने की तैयारी में किसान यूनियन
किसान समाचार

भोपाल में लॉन्च होगी भारत की पहली स्वदेशी H5N1 चिकन वैक्सीन, शिवराज सिंह चौहान करेंगे राष्ट्र को समर्पित
किसान समाचार

भोपाल में लॉन्च होगी भारत की पहली स्वदेशी H5N1 चिकन वैक्सीन, शिवराज सिंह चौहान करेंगे राष्ट्र को समर्पित

MP में फिर संदिग्ध जहरीले घोल से मौतें: बैतूल में 2 की जान गई, 5 अस्पताल में भर्ती; ढाई महीने में सागर-देवास में 33 मौतें
मध्यप्रदेश

MP में फिर संदिग्ध जहरीले घोल से मौतें: बैतूल में 2 की जान गई, 5 अस्पताल में भर्ती; ढाई महीने में सागर-देवास में 33 मौतें

जम्मू-कश्मीर में DSP मनोज आर्यन का निधन, संदिग्ध हार्ट अटैक की आशंका
नेशनल न्यूज़