बरगवां स्थित लाल पहाड़ी पर ‘भव्य’ निर्माण या बड़ा घोटाला? कटनी में अवैध कॉम्प्लेक्स को लेकर हड़कंप

सौरभ श्रीवास्तव संवाददाता कटनी-- शहर की शासकीय लाल पहाड़ी पर निर्माणाधीन एक भव्य कॉम्प्लेक्स को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। बाबू वंशस्वरूप वार्ड के निवासी शुभांशु कमल साहू ने गंभीर आरोप लगाते हुए नगर निगम प्रशासन से तत्काल जांच और कार्रवाई की मांग की है। मामला सरकारी भूमि पर अतिक्रमण, स्वीकृत मानचित्र के विपरीत निर्माण और अधिकारियों की कथित मिलीभगत से जुड़ा बताया जा रहा है। क्या है पूरा विवाद?शिकायत के अनुसार, निजी निर्माणकर्ताओं द्वारा आवासीय अनुमति लेकर नियमों को दरकिनार करते हुए व्यवसायिक कॉम्प्लेक्स खड़ा किया जा रहा है। आरोप है कि—स्वीकृत आवासीय मानचित्र के स्थान पर व्यावसायिक उपयोग किया जा रहा है।पार्किंग और अग्नि सुरक्षा के लिए छोड़ी जाने वाली अनिवार्य खुली जगह पर पूर्ण निर्माण कर दिया गया है।बिना अनुमति के बेसमेंट (तलघर) तैयार कर लिया गया है।रजिस्ट्री में दर्ज भूमि से अधिक क्षेत्र में निर्माण किया गया है।पीछे की शासकीय लाल पहाड़ी की खुदाई कर अतिरिक्त भूमि पर कब्जा किया गया है।इन आरोपों ने शहर में प्रशासनिक पारदर्शिता और भूमि प्रबंधन व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। निगम अधिकारियों पर भी उठे सवालशिकायतकर्ता का कहना है कि पूर्व में भी लिखित शिकायतें और 181 हेल्पलाइन पर आवेदन दिए गए थे। जानकारी के अनुसार, एक समय निर्माण कार्य पर रोक लगाए जाने की बात सामने आई थी, किंतु बाद में कार्य पुनः प्रारंभ हो गया।इससे यह चर्चा तेज हो गई है कि क्या संबंधित अधिकारियों की अनदेखी या कथित संरक्षण में निर्माण जारी है? हालांकि, इन आरोपों की आधिकारिक पुष्टि अभी शेष है। निष्पक्ष जांच की मांगशिकायतकर्ता ने मांग की है कि—राजस्व विभाग की टीम गठित कर भूमि का पुनः सीमांकन कराया जाए।स्वीकृत मानचित्र और वास्तविक निर्माण की तकनीकी जांच की जाए।अनुमति के विपरीत पाए जाने पर निर्माण पर तत्काल रोक लगाई जाए।नियमों के तहत तोड़फोड़/हटाने की कार्रवाई की जाए। प्रशासन की चुप्पी, जनता में चर्चासमाचार लिखे जाने तक संबंधित अधिकारियों की ओर से कोई औपचारिक बयान सामने नहीं आया है। शहर में इस मुद्दे को लेकर चर्चाओं का दौर जारी है और स्थानीय नागरिक पारदर्शी जांच की मांग कर रहे हैं।अब निगाहें प्रशासनिक कार्रवाई पर टिकी हैं—क्या लाल पहाड़ी पर उठती यह इमारत नियमों के अनुरूप है, या फिर यह मामला शहर के सबसे बड़े अवैध निर्माण विवादों में से एक साबित होगा?

शेयर करें:

संबंधित खबरें

नीमच: नेहा माली से मिले CM मोहन यादव, समस्या सुनकर समाधान का दिया निर्देश,एक लाख रुपए की सहायता देने की घोषणा की

about 2 hours ago

MP में फिर संदिग्ध जहरीले घोल से मौतें: बैतूल में 2 की जान गई, 5 अस्पताल में भर्ती; ढाई महीने में सागर-देवास में 33 मौतें

about 3 hours ago

रीवा के चिल्ड्रेन मेडिकल सेंटर में आग, बेसमेंट में निर्माण कार्य के दौरान मचा हड़कंप, बाल मरीजों को सुरक्षित बाहर निकाला गया

about 4 hours ago

न्यूक्लियर प्लांट के विरोध को जीतू पटवारी का समर्थन, रौक्षौही पहुंचे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष

about 5 hours ago

इंदौर में मीट दुकानों पर नगर निगम की बड़ी कार्रवाई, 4 दुकानें सील, सफाई में लापरवाही पर 15 हजार से ज्यादा जुर्माना

about 5 hours ago

MP में बढ़ते अपराध को लेकर कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, बोले - विदिशा मामले की निष्पक्ष जांच हो...

about 5 hours ago

और पढ़ें

नीमच: नेहा माली से मिले CM मोहन यादव, समस्या सुनकर समाधान का दिया निर्देश,एक लाख रुपए की सहायता देने की घोषणा की
मध्यप्रदेश

भोपाल मास्टर प्लान को लेकर किसानों में आक्रोश, राजधानी की सड़कों पर उतरने की तैयारी में किसान यूनियन
किसान समाचार

भोपाल में लॉन्च होगी भारत की पहली स्वदेशी H5N1 चिकन वैक्सीन, शिवराज सिंह चौहान करेंगे राष्ट्र को समर्पित
किसान समाचार

भोपाल में लॉन्च होगी भारत की पहली स्वदेशी H5N1 चिकन वैक्सीन, शिवराज सिंह चौहान करेंगे राष्ट्र को समर्पित

MP में फिर संदिग्ध जहरीले घोल से मौतें: बैतूल में 2 की जान गई, 5 अस्पताल में भर्ती; ढाई महीने में सागर-देवास में 33 मौतें
मध्यप्रदेश

MP में फिर संदिग्ध जहरीले घोल से मौतें: बैतूल में 2 की जान गई, 5 अस्पताल में भर्ती; ढाई महीने में सागर-देवास में 33 मौतें

जम्मू-कश्मीर में DSP मनोज आर्यन का निधन, संदिग्ध हार्ट अटैक की आशंका
नेशनल न्यूज़