कटनी में अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई: गोदामों में अवैध रूप से रखा 2,200 क्विंटल धान जब्त

कटनी खबर digital News – कलेक्टर आशीष तिवारी के निर्देश पर जिले में अवैध धान भंडारण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की गई। गुरुवार को जिला प्रशासन के संयुक्त जांच दल ने स्लीनाबाद तहसील के ग्राम भूला और ग्राम टिकरिया में स्थित गोदामों का औचक निरीक्षण कर कुल 5,500 बोरियों में रखे करीब 2,200 क्विंटल धान को जब्त किया। यह जिला प्रशासन द्वारा अब तक की सबसे बड़ी कार्यवाही बताई जा रही है।कलेक्टर श्री तिवारी के निर्देश पर गठित खाद्य, राजस्व एवं कृषि उपज मंडी के संयुक्त दल ने ग्राम भूला स्थित असाटी कृषि केन्द्र की जांच की। निरीक्षण के दौरान दुकान के भीतर गोदाम में 3,000 बोरी धान का अवैध भंडारण मिला, जिसे तत्काल जब्त कर धान के परिवहन एवं निकासी पर 20 जनवरी तक प्रतिबंध लगा दिया गया।इसके बाद जांच दल ग्राम टिकरिया पहुंचा, जहाँ विकास असाटी द्वारा कृषि प्रयोजन हेतु लिए गए खेत में करीब 2,500 बोरी धान का अतिरिक्त भंडारण पाया गया। इस धान के संबंध में कोई दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए जा सके। प्रशासन ने इस धान को भी जब्त करते हुए निकासी पर रोक लगाकर असाटी के सुपुर्द नामे में सौंपा।जांच दल में जिला आपूर्ति अधिकारी सज्जन सिंह परिहार, सहायक आपूर्ति अधिकारी पियूष शुक्ला, कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी यज्ञदत्त त्रिपाठी, एमपी नागरिक आपूर्ति निगम के जिला प्रबंधक देवेंद्र तिवारी और कृषि उपज मंडी से अभय दुबे शामिल रहे।बताते चलें कि समर्थन मूल्य पर धान खरीदी शुरू होने से पहले ही कलेक्टर श्री तिवारी के निर्देश पर जिले में धान के अवैध भंडारण और परिवहन पर कड़ी नजर रखी जा रही है। संयुक्त दल की यह कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

नीमच: नेहा माली से मिले CM मोहन यादव, समस्या सुनकर समाधान का दिया निर्देश,एक लाख रुपए की सहायता देने की घोषणा की

about 2 hours ago

MP में फिर संदिग्ध जहरीले घोल से मौतें: बैतूल में 2 की जान गई, 5 अस्पताल में भर्ती; ढाई महीने में सागर-देवास में 33 मौतें

about 4 hours ago

रीवा के चिल्ड्रेन मेडिकल सेंटर में आग, बेसमेंट में निर्माण कार्य के दौरान मचा हड़कंप, बाल मरीजों को सुरक्षित बाहर निकाला गया

about 5 hours ago

न्यूक्लियर प्लांट के विरोध को जीतू पटवारी का समर्थन, रौक्षौही पहुंचे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष

about 5 hours ago

इंदौर में मीट दुकानों पर नगर निगम की बड़ी कार्रवाई, 4 दुकानें सील, सफाई में लापरवाही पर 15 हजार से ज्यादा जुर्माना

about 5 hours ago

MP में बढ़ते अपराध को लेकर कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, बोले - विदिशा मामले की निष्पक्ष जांच हो...

about 5 hours ago

और पढ़ें

नीमच: नेहा माली से मिले CM मोहन यादव, समस्या सुनकर समाधान का दिया निर्देश,एक लाख रुपए की सहायता देने की घोषणा की
मध्यप्रदेश

भोपाल मास्टर प्लान को लेकर किसानों में आक्रोश, राजधानी की सड़कों पर उतरने की तैयारी में किसान यूनियन
किसान समाचार

भोपाल में लॉन्च होगी भारत की पहली स्वदेशी H5N1 चिकन वैक्सीन, शिवराज सिंह चौहान करेंगे राष्ट्र को समर्पित
किसान समाचार

भोपाल में लॉन्च होगी भारत की पहली स्वदेशी H5N1 चिकन वैक्सीन, शिवराज सिंह चौहान करेंगे राष्ट्र को समर्पित

MP में फिर संदिग्ध जहरीले घोल से मौतें: बैतूल में 2 की जान गई, 5 अस्पताल में भर्ती; ढाई महीने में सागर-देवास में 33 मौतें
मध्यप्रदेश

MP में फिर संदिग्ध जहरीले घोल से मौतें: बैतूल में 2 की जान गई, 5 अस्पताल में भर्ती; ढाई महीने में सागर-देवास में 33 मौतें

जम्मू-कश्मीर में DSP मनोज आर्यन का निधन, संदिग्ध हार्ट अटैक की आशंका
नेशनल न्यूज़